City Media - Page 39 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 39

राजस्थान शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीम ने बस्तर ब्लॉक के स्कूलों का अवलोकन किया, बस्तर की शैक्षणिक गतिविधियों और अहम उपलब्धियों से हुए खुश…

0

राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (एससीईआरटी) की टीम ने आज बस्तर विकासखंड के विद्यालयों का शैक्षणिक अवलोकन किया। टीम ने प्राथमिक शाला खैरगुड़ा एवं प्राथमिक शाला मुंडकटिया पारा का भ्रमण कर बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम, शाला संग्रहालय तथा समुदाय सहभागिता के अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों का मूल्यांकन किया।अवलोकन के दौरान टीम ने स्थानीय भाषा के माध्यम से बच्चों के शिक्षण की प्रक्रिया को समझा। बच्चों की भाषा का शिक्षक किस प्रकार शिक्षण में उपयोग कर रहे हैं, इस पर विशेष ध्यान दिया गया। पालकों से मुलाकात कर स्थानीय भाषा आधारित शिक्षण के प्रभाव के संबंध में उनके अनुभव भी प्राप्त किए गए। राजस्थान टीम ने शाला में निर्मित शाला संग्रहालय का भी अवलोकन किया। संग्रहालय के उद्देश्य, निर्माण प्रक्रिया तथा इसके माध्यम से सीखने–सिखाने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षकों एवं पालकों ने संग्रहालय के उपयोग को लेकर अपने अनुभव साझा किए। राजस्थान की टीम ने विद्यार्थियों से गीत, कविता, स्थानीय कहानियां, पुस्तक वाचन, संख्या पहचान एवं अभ्यास पुस्तिकाओं से संबंधित गतिविधियां करवाईं।

शिक्षण सामग्री, बच्चों की समझ और कक्षा में सहभागिता पर भी चर्चा की गई। शिक्षकों से यह भी जानने का प्रयास किया गया कि अध्यापन कार्य के अतिरिक्त वे बच्चों के रिपोर्ट कार्ड कैसे तैयार करते हैं, उपस्थिति बढ़ाने के लिए क्या प्रयास करते हैं तथा बहुभाषी शिक्षण के कारण सीखने के परिणामों में क्या बदलाव आया है? इस अवसर पर राजस्थान एससीईआरटी टीम से डॉ. मनीषा उज्जवल, स्लेगली दीप, नरेश पवार, डॉ. उदयलाल नागदा, सुरेश कुमार विजारनिया, लता लबाना उपस्थित रहे। डाइट बस्तर से प्राचार्य डॉ. नितिन डड़सेना एवं डॉ. स्टेनली जॉन, खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, बीआरसी अजंबर कोरार्म, संकुल प्राचार्य श्यामलाल नेताम, संकुल समन्वयक कृष्णा सिंह ठाकुर, हरदेव बघेल तथा एफएलएन टीम से हेमप्रकाश, ईश्वर साहू और सुरेंद्र विश्वकर्मा प्राथमिक शाला खैरगुड़ा प्रधान अध्यापक छन्नू राम मंडावी, इंदुमति बाई, सुमेश बघेल, राजेंद्र सिंह, लोकेश्वर यदु, योगेंद्र निषाद, हरदेव कश्यप तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चमरूराम यादव, जगुरूराम कश्यप, जनपद सदस्य समली कश्यप, उपसरपंच श्यामबती ठाकुर, कुसुमलता, जंयती, बालमती, गिरीराम ठाकुर, मनोज कुमार सहित पालक उपस्थित थे।

लैंगिक समानता के लिए अभियान…

0

जेंडर समानता हेतु राष्ट्रीय अभियान नई चेतना-4.0 के तहत 25 नवंबर 23 दिसंबर तक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत जनपद पंचायत बकावंड की ग्राम पंचायत बकावंड मे संगवारी जेंडर रिसोर्स सेंटर संचालित है। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को सीधे संगवारी जेंडर रिसोर्स सेंटर में आवेदन देकर महिलाओं को निजात दिलाने का काम किया जाएगा। नई चेतना- 4.0 के जेंडर रिसोर्स सेंटर मे जेंडर समानता पर अभियान के तहत शपथ ग्रहण, जेंडर प्रतिज्ञा एवं रैली कर जेंडर समानता हेतु जागरूक किया गया।

जिसमें जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, उपाध्यक्ष तरूण पांडे, जनपद सदस्य जगमोहन बघेल, सरपंच ग्राम पंचायत बकावंड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पारेश्वर कुर्रे, थाना प्रभारी बकावंड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के जिला कार्यकम प्रबधंक, विकासखंड प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, महिला बाल विकास के अधिकारी, चारो संकुलों के पदाधिकारी, टीआरआई संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेटियां आगे बढ़ेंगी, तो देश आगे बढ़ेगा: किरण देव…

0
  • – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया छात्राओं को दी साइकिलें, जामावाड़ा स्कूल में हुआ समारोह का आयोजन…

विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के नानगुर मंडल अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामावाड़ा के प्रांगण में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामावाड़ा, साड़गुड़, बड़ेमुरमा, नियानार एवं बांडापारा की 160 छात्राओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने साइकिल वितरण किया।मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समारोह को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज नानगुर मंडल के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं। सरस्वती साइकिल योजना का प्रदेश में हमारी बेटियों का काफी सुविधा हुई है। श्री देव ने कहा बेटियां है तो कल है, बेटियां पढ़ेगी विकास गढ़ेगी।सभी बच्चें बेहतर ढंग से पढ़ाई करें जिसका लाभ आप सभी को अपने जीवन में मिलेगा।

अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। हमारे प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की सोच है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल का सभी क्षेत्रों में प्रदेश का समग्र विकास हो। विधायक किरण देव ने कहा यही समय होता है अपने लक्ष्य निर्धारित कर रुचि के विषय को लेकर सजगता के साथ पढ़ाई करें। हमारे जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है। श्री देव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के साथ ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों को स्कूल आने में परेशानी न हो जिसके लिए सरस्वती साईकिल योजना के तहत बेटियों को साईकिल वितरण किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। विद्याय जीवन अपने जीवन का स्वर्णिम समय होता है। अपनी छुपी प्रतिभा को निखारना है। हमारी सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी।

सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत हायर सेकंडरी स्कूल जामावाड़ा में 35, साड़गुड़ में 28, बड़े मुरमा में 35, नियानार में 54, बंडापारा में 8 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। किरण देव ने विद्यालय के छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किया। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य बिंदु साहू, एवं रजनीश रजनीश पाणिग्रही, आर्येंद्र सिंह, लखीधर बघेल, प्रदीप देवांगन, मनोहर तिवारी, धरमू मंडावी, संरपंच रैदूराम, मंडल अध्यक्ष हरि मंडावी, चंद्रकांत सेठिया, सतीश सेठिया, मनोहर सेठिया, सुखलाल, नीलाम्बर सेठिया, मुरली सेठिया, राधे सेठिया, उदय दुबे, बालमती नागेश, कृष्ण कुमार शुक्ला, चैतूराम, कमल सेठिया, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, बीईओ राजेश गुप्ता एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता, स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

बच्चों संग भोजन किया देव ने-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामावाड़ा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव विद्यालय के बच्चों के साथ न्यौता भोज में शामिल होकर बच्चों के साथ भोजन किया।

ज्ञापन जलाकर कांग्रेस नेताओं ने किया गुस्से का इजहार, सीएमडी पर ज्ञापन लिए बिना ही जाने से थे नाराज…

0

बिना चर्चा किए और ज्ञापन लिए एनएमडीसी के एमडी के चले जाने से कांग्रेस के पदाधिकारी इस कदर आक्रोशित हो उठे कि उन्होंने ज्ञापन जला कर विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस नेताओं ने एनएमडीसी के एमडी पर उनसे चर्चा किए बिना और ज्ञापन लिए बिना चले जाने का आरोप लगाया है। गुरुवार को यहां एनएमडीसी के एमडी का दौरा था। इसे गुप्त खा रखा गया। इसकी भनक कांग्रेस नेताओं को लगने पर वे एमडी से मिलने तथा नगरनार व बचेली- किरंदुल परियोजना के विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए स्थानीय एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें बताया गया कि एमडी चार्टर्ड प्लेन से जा चुके हैं। इस बात से नाराज कांग्रेसियों ने एमडी को देने गए ज्ञापन की कॉपी एयरपोर्ट के बाहर जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया और एनएमडीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कांग्रेस नेताओं ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि एनएमडीसी प्रबंधन स्थानीय युवाओं को नौकरी देने में हीला हवाला कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बस्तर का लोहा जब इस्तेमाल किया जा रहा है तो नौकरी भी यहीं देनी चाहिए, न कि आंध्रप्रदेश में। ज्ञात हो कि आर्सेलर मित्तल द्वारा आंध्रप्रदेश में नौकरी देने की बात कही जा रही है, जो किरंदुल से 30 फीसद लोहा पाइपलाइन से बाहर ले जा रहा है। गुरुवार को जो कांग्रेस नेता एनएमडीसी के एमडी से मिलने गए थे उनमें ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, राजेश चौधरी, हेमू उपाध्याय, अनवर खान, बलराम यादव, एस. नीला, पार्षद सूर्या पानी, जोएस्टिन भवानी, अफरोज बेगम कोमल सेना बी. ललिता राव, कमलेश पाठक, विशाल खम्बारी व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल थे।

महेंद्र कर्मा विवि की जमीन पर भूमाफिया का कब्जा, अतिक्रमण के चलते मेरु प्रोजेक्ट का काम अटका…

0

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर के भवन निर्माण के लिए आवंटित जमीन पर भूमाफिया की नजर गड़ गई है। 9, 900 हेक्टेयर की इस जमीन पर बीते दो साल से अवैध कब्जे का खेल चल रहा है। अवैध कब्जों की वजह से केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा यूनिवर्सिटी के लिए स्वीकृत मेरु प्रोजेक्ट का काम अटक गया है और केंद्र सरकार से मिलने वाली वित्तीय सहायता में रुकावट आ रही है।शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर बस्तर के भवन एवं अन्य निर्माणों के लिए शासन प्रशासन द्वारा नगर के धरमपुरा में खसरा नं. 1/1 क, की रकबा 9, 900 हेक्टेयर आबंटित भूमि पर पर वर्ष 2023 से चले आ रहे अतिक्रमण एवं अन्य स्थानों पर अवैध अतिक्रमण के लगातार हो रहे प्रयास और षडयंत्र का खेल चल रहा है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने बस्तर जिला प्रशासन और राज्य शासन को पत्र भेजकर विश्वविद्यालय की भूमि से अतिक्रमण को हटवाने एवं अतिक्रमण के प्रयास के दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

बताया गया है कि आबंटित भूमि पर अवैध निर्माण होने के कारण केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत मेरू प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य रूक गया है, जिससे विश्वविद्यालय की केंद्रीय योजनाओं में वित्तीय सहायता, शिक्षण अनुसंधान एवं विकास तथा शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। विश्वविद्यालय भवन के निर्माण कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम धरमपुरा, पटवारी हल्का नंबर 03, राजस्व निरीक्षक मंडल जगदलपुर (अ) तहसील जगदलपुर स्थित खसरा नं. 1/1क, में से 9, 900 हेक्टेयर हस्तांतरित भूमि में अवैध रूप से निर्मित भवन का अतिक्रमण यथाशीघ्र हटाने की मांग की गई है।

दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय में मनाया गया दिव्यांगजन दिवस…

0
  • -दिव्यांग बच्चों में होती है विशेष प्रतिभा, उसे निखारना जरूरी- किरण देव…

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आज छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग द्वारा आड़ावाल के शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव थे।किरण सिंह देव ने सभी उपस्थितजनों को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात कार्यक्रम में दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय के बच्चों द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाने का उद्देश्य दिव्यांगजन बच्चों एवं बड़ों में आत्मविश्वास व आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है। दिव्यांगजन बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती है।

बच्चों द्वारा बहुत ही आकर्षक और मनमोहक चित्रकारी का प्रदर्शन किया गया है। श्री देव ने कहा बच्चों को निखारने की आवश्यकता होती है सभी बच्चे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की दक्षता रखते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा आड़ावाल दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों के लिए शासन से राशि स्वीकृति हेतु प्राक्कलन तैयार कर पत्र भेजा गया है। जल्द ही शासन से स्वीकृति प्राप्त होंगी। वहीं किरण देव एवं अतिथियों ने विद्यालय में दिव्यांग बच्चों का ट्राईसाईकिल दौड़ स्पर्धा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। साथ ही विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर संजय पांडे, जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिंदु साहू, जनपद पंचायत सदस्य श्रीति शर्मा, उपेंद्र ठाकुर, संरपंच जंयती कश्यप एवं प्रदीप देवांगन, आर्येंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, महामंत्री राजेश शर्मा, रूपेश समरथ, गीता महाराणा, सविता साहू, सविता साहनी, गणेश नागवंशी, समाज कल्याण विभाग उपसंचालक श्रीमती लकड़ा, अधीक्षक तारकेश्वर सिन्हा एवं अन्य उपस्थित थे।

सड़क चौड़ीकरण के दौरान जिला सत्र न्यायालय के सामने जय स्तंभ चौक पर पोल शिफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा टला

0

जयस्तंभ चौक के पास जर्जर पोल गिरा, बिजली विभाग की लापरवाही उजागर

बालोद। जिला सत्र न्यायालय से लगे जयस्तंभ चौक के पास सड़क चौड़ीकरण के तहत शुक्रवार को किए जा रहे पोल शिफ्टिंग कार्य के दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया। वर्षों पुराने और नीचे से पूरी तरह सड़ चुके बिजली पोल पर ठेका श्रमिक तार हटाने का कार्य कर रहा था। जैसे ही कार्य शुरू हुआ, पोल अपनी कमजोर स्थिति के कारण अचानक नीचे गिर पड़ा।

श्रमिक ने तत्काल छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। उसके सिर पर हल्की चोट आई, जिसके बाद उसे पास के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संबंधित विद्युत पोल काफी समय से जर्जर अवस्था में था। नीचे का भाग सड़ चुका था, जिसके बावजूद विभाग द्वारा इसे समय पर नहीं बदला गया। लोगों ने कहा कि शिकायतों के बावजूद पुराने पोलों को बदलने में विभाग लगातार लापरवाही बरत रहा है।

city media

और यही घटना उसका परिणाम है।गंभीर बात यह रही कि पोल शिफ्टिंग जैसे जोखिम भरे कार्य के दौरान श्रमिक ने सुरक्षा बेल्ट, हेलमेट या कोई भी अनिवार्य सुरक्षा उपकरण नहीं पहना था। स्थल पर न बैरिकेडिंग थी, न चेतावनी संकेत, न ही भीड़ को दूर रखने की कोई व्यवस्था। जयस्तंभ चौक और न्यायालय मार्ग जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में बिना सुरक्षा मानकों के ऐसा कार्य किया जाना विभाग की गंभीर उदासीनता को दर्शाता है।पोल पास खड़ी कार के बिल्कुल समीप आकर गिरा, जिससे वाहन को तो नुकसान नहीं हुआ, लेकिन तार कार पर लटक जाने के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि लाइन पहले से काटी गई थी, जिससे कोई अतिरिक्त खतरा नहीं उत्पन्न हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार्य के दौरान किसी वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी नहीं थी, और विभागीय वाहन घटना के बाद ही पहुंचा। नागरिकों ने मांग की है कि शहरभर में लगे पुराने व जर्जर पोलों का तत्काल सर्वे कर उन्हें बदला जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

जगदलपुर में बनेंगे पिंक टॉयलेट, जगह तय, एमआईसी ने टॉयलेट हेतु संजय मार्केट और शहीद पार्क को किया चिन्हित

0

नगर निगम क्षेत्र में महिलाओं के लिए पिंक शौचालयों के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिया गया, जिसमें संजय मार्केट और शहीद पार्क को चिन्हित किया गया।इन शौचालयों का निर्माण आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कार्पोरेज सामाजिक दायित्व गतिविधियों के तहत छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। महापौर ने इस अवसर पर कहा कि हमारे नगर निगम क्षेत्र में महिलाओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए पिंक शौचालयों का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण है। इनके निर्माण की स्वीकृति एवं राशि छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी के माध्यम से प्राप्त होगी, जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।संजय मार्केट और शहीद पार्क को चिन्हित करना एक सराहनीय कदम है, जहां अधिकतर महिला श्रमिक और यात्री आते हैं। यह शौचालय केवल सुविधा प्रदान करने का कार्य नहीं करेंगे, बल्कि स्वच्छता और सशक्तिकरण की दिशा में भी एक अहम कदम साबित होंगे।

कार्पोरेज सामाजिक दायित्व के तहत प्रस्ताव- वित्तीय वर्ष 2025-26 में पिंक शौचालयों के निर्माण हेतु नगर निगम क्षेत्र में एक प्रस्ताव छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कार्पोरेशन लिमिटेड को भेजा गया है। इस प्रस्ताव के तहत, कार्पोरेज सामाजिक दायित्व गतिविधियों के तहत इस परियोजना को पूरा करेगा, जिससे स्थानीय महिलाओं को स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

शहरी विकास और स्वच्छता की दिशा में महापौर की प्रतिबद्धता- महापौर ने कहा हमारी सरकार शहरी विकास और स्वच्छता की दिशा में लगातार काम कर रही है। पिंक शौचालयों का निर्माण इस दिशा में एक और अहम कदम है। महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर बिना किसी असुविधा के शौचालय का उपयोग कर सकें, इसके लिए हम कृतसंकल्प हैं।

महिला सुरक्षा का ध्यान- महापौर संजय पाण्डेय ने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए शौचालयों की उपलब्धता केवल शारीरिक स्वच्छता से जुड़ी नहीं है, बल्कि यह उनके लिए सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक भी है। इस कदम से महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी एक सकारात्मक बदलाव आएगा। इस योजना के तहत संजय मार्केट और शहीद पार्क में जल्द ही पिंक शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा जिससे नगर निगम क्षेत्र में महिला सुविधाओं में और सुधार होगा।

आरोपी द्वारा मृतक के गले में चमड़े के बेल्ट से कसकर की गई हत्या

0

थाना अर्जुन्दा ग्राम अर्जुन्दा में हुए अंधे कत्ल का खुलासा

हत्या का आरोपी पवन कुमार कंवर को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

घटना के बाद से पुलिस द्वारा लगातार गांव में कैंप किया गया

सीसीटीवी फुटेज से मिला आरोपी का सुराग।

दिनांक 30.11.2025 को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम अर्जुन्दा दिवान अंडा दुकान के बाजू अर्जुन्दा में दूर्गेश देवांगन की लाश मृत अवस्था में पड़ी है कि सूचना पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराकर थाना अर्जुन्दा व साइबर सेल की टीम घटना स्थल हेतु रवाना हुए मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित करने पश्चात पुलिस डॉग स्क्वॉड एवं एफ.एस.एल. वैज्ञानिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुुंचे। सभी दलों के आने उपरांत घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञों के राय उपरांत प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने से थाना अर्जुन्दा में मर्ग कायम कर प्रकरण में अपराध क्रमांक 158/2025 धारा 103 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के निर्देेशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर, एसडीओपी गुण्डरेदही राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में थाना अर्जुन्दा व सायबर सेल की विशेष टीम गठित किया गया। उक्त टीम को विवेचना क्रम में ज्ञात हुआ कि दादू उर्फ दूर्गेश देवांगन पिता संतोष देवांगन अर्जुन्दा जो लवली बिरयानी सेन्टर का संचालक का बेटा था जो अपने स्कूल का दोस्त पवन कुमार कंवर ग्राम तेलीटोला के साथ आकर बिरयानी खाने के लिये बाहर फर्स से बने चबुतरा में बैठा था और दोनो शराब पीलाने की बात को लेकर आपस मेें बहस होता है और पवन कुमार कंवर के द्वारा अपने पास रखे चमड़े के बेल्ट से दादू उर्फ दूर्गेश देवांगन को गला में फंसाकर गला कसकर मृत्यु कारित कर देता है, और चुपचाप मृतक दादू उर्फ दूर्गेश देवांगन को फर्स से बने बैठने वाले पत्थर पर सुलाकर आरोपी पवन कुमार कंवर चुपचाप बिरयानी लिखा हुआ ठिहा में जा कर सो जाता है। प्रकरण में लोकल संसूचना एवं सीसी टीव्ही फुटैज के आधार पर बिरयानी सेंटर में आने जाने वाले व्यक्ति की पहचान कर एवं मृतक से बैठे हुऐ व्यक्ति की पहचान कर सभी से पुछताछ करने से यह ज्ञात हुआ कि आरोपी पवन कुमार कंवर के द्वारा मृतक दादू उर्फ दूर्गेश देवांगन का हत्या करना स्वीकार किया। अपराध सबूत पाये जाने पर दिनांक 03.12.2025 को आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है। उक्त अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में थाना प्रभारी अर्जुन्दा उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू, सायबर सेल प्रभारी सउनि धरम भूआर्य, सउनि हुसैन ठाकुर, प्र0आर0 कोमलाल सोनबोइर, प्र0आर0विवेक शाही, आरक्षक पंकज तारम,भोप सिंह साहू, विपिन गुप्ता, आकाश सोनी, आकाश दुबे,पूरन प्रसाद, मिथलेश यादव, योगेश पटेल, गुलझारी साहू, का विशेष योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता-1. पवन कुमार कंवर पिता अग्र कुमार उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम तेलीटोला थाना सूरेगांव जिला बालोद (छ.ग.)

वन मंत्री केदार कश्यप ने नवागढ़ ब्लॉक के गिधवा- परसदा पक्षी विहार का किया दौरा, प्रवासी पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन के दिए निर्देश…

0

प्रसिद्ध गिधवा- परसदा पक्षी विहार अपने प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण तथा हर वर्ष बड़ी संख्या में आने वाले प्रवासी पक्षियों के लिए जाना जाता है। वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने बेमेतरा नवागढ़ ब्लॉक स्थित गिधवा-परसदा पक्षी विहार का दौरा किया। मंत्री श्री कश्यप ने यहां विभिन्न तालाबों, प्राकृतिक आर्द्रभूमि, संरक्षण क्षेत्रों तथा प्रवासी पक्षियों के आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरुण पांडे, मुख्य वन संरक्षक दुर्ग सुश्री एम. मर्सी बेला, कलेक्टर रणवीर शर्मा, वन मंडलाधिकारी दुर्ग दीपेश कपिल उपस्थित रहे। वन मंत्री श्री कश्यप ने अधिकारियों से वर्तमान मौसम में गिधवा-परसदा पहुंचे प्रवासी पक्षियों कि प्रजातियों, अनुमानित संख्या, प्रवास काल, आहार प्रणाली तथा प्रजनन व्यवहार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से बारहेड गूज, नॉर्दर्न शवलर, कॉमन टील, पिनटेल डक, पेंटेड स्टॉर्क, ओपनबिल्ड स्टॉर्क, ब्लैक-नेक्ड स्टॉर्क, सारस क्रेन सहित कई विदेशी प्रजाति पक्षियों के आगमन पर संतोष व्यक्त किया। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि गिधवा-परसदा वेटलैंड राज्य ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख बर्ड-वॉचिंग स्थल के रूप में उभर रहा है।

1. कश्यप ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश- वन मंत्री श्री कश्यप ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रवासी पक्षियों के सुरक्षित प्रवास हेतु वेटलैंड क्षेत्र में मानवीय हस्तक्षेप न्यूनतम रखा जाए। विदेशी प्रजाति पक्षियों के अवैध शिकार, शोर-शराबा एवं अनियंत्रित मानव गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए। तालाबों में जल का स्तर एवं प्राकृतिक आहार व्यवस्था संतुलित बनाए रखने हेतु वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाया जाए। उन्होंने कहा कि पक्षियों की निगरानी के लिए नियमित मॉनिटरिंग टीम गठित की जाए। मंत्री श्री कश्यप ने गिधवा-परसदा को इको-पर्यटन के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने कहा ताकि स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रवासी पक्षियों की उपस्थिति प्रदेश की जैवविविधता का महत्वपूर्ण संकेत है। इसे संरक्षित रखने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। इस अवसर पर कलेक्टर ने क्षेत्र में चल रहे संरक्षण कार्यों एवं प्रबंधन के उपायों की जानकारी मंत्री को दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा वेटलैंड संरक्षण, सफाई अभियान, पक्षी मित्र दल का गठन तथा जागरूकता कार्यक्रम निरंतर चलाए जा रहे हैं।

2. ग्रामीणों से भी मांगे सुझाव- मंत्री श्री कश्यप ने आसपास के ग्रामीणों से चर्चा कर पक्षी विहार से जुड़े उनके अनुभव एवं सुझाव भी सुने। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष अक्टूबर-मार्च के दौरान पक्षियों के आगमन से क्षेत्र में पर्यावरणीय गतिविधियां और पर्यटन बढ़ता है। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि गिधवा-परसदा के विकास में स्थानीय समुदाय की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी, नवागढ़ ब्लॉक प्रशासन, स्थानीय पर्यावरण प्रेमी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

3. गिधवा-परसदा को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान- मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि गिधवा-परसदा पक्षी विहार को राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बर्ड-वॉचिंग सर्किट में भी शामिल किया जाए। इसके लिए आधारभूत सुविधाओं का विकास, सूचनात्मक साइनबोर्ड, बर्ड वॉचिंग टॉवर, सोलर लाइटिंग, जैव विविधता अध्ययन केंद्र जैसी योजनाओं पर विस्तार से कार्य किया जाएगा। निरीक्षण के अंत में मंत्री श्री कश्यप ने अधिकारियों से कहा कि इस प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए सभी विभाग समन्वय पूर्वक कार्य करें और प्रवासी पक्षियों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करें।

MOST POPULAR

HOT NEWS