City Media - Page 431 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 431

पिता की जान बचाने शेरनी की तरह बंदूकधारियों पर टूट पड़ी 17 साल की आदिवासी कन्या सुशीला कोर्राम

0
  •  झारगांव की आदिवासी शेरनी बेटी की जांबाजी

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर के नौजवान ही शेर की तरह योद्धा और चीते की तरह फुर्तीले नहीं होते, बल्कि यहां की बेटियां भी शेरनियां होती हैं। ऎसी ही एक शेरनी बेटी का ताजा तरीन किस्सा सामने आया है। यह आदिवासी शेरनी बेटी अपने पिता की जान बचाने अकेली ही आठ हथियारबंद लोगों से भिड़ गई। इस बहादुर बेटी की वजह से पिता की जान बच गई और हमलावर भागने के लिए मजबूर हो गए।

मामला बस्तर संभाग के अति नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के झारागांव का है। झारगांव में सोमवार को 17 वर्षीय एक आदिवासी लड़की ने अपने पिता की जान बचाने के लिए आठ बंदूकधारियों से लड़ने अकेले दम मैदान पर उतर गई। सोमवार की रात किसान सोमदेर कोर्राम के घर में कुल्हाड़ी और बंदूकों से लैस आठ लोग घुस गए। उन्होंने सोमदेर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पास खड़ी सोमदेर की 17 वर्षीय बेटी सुशीला बिना समय गंवाए शोर मचाते हुए कुल्हाड़ी चलाने वाले पर शेरनी की तरह झपट पड़ी। सुशीला ने हमलावर से हथियार छीन कर ही दम लिया। सुशीला शेरनी की तरह अपने पिता के आगे कवच बनकर उसकी रक्षा करती खड़ी रही। सुशीला के आक्रामक तेवर ने हमलावरों के हौसले पस्त कर दिए। इस दौरान सुशीला शोर भी मचाती रही। शोर सुनकर पड़ोसी वहां पहुंच गए। लोगों को देख हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। डाक्टरों का कहना है कि सोमधर के सीने में गहरा घाव हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।

नक्सली थे आठों हमलावर

पुलिस के अनुसार यह जमीन विवाद से जुड़ा प्रकरण है, जबकि ग्रामीण इसे नक्सली हमला बता रहे हैं। सुशीला ने बताया कि शाम को कुछ लोग घर आए थे और पिता के बारे में पूछताछ के बाद लौट गए। रात में जब वह खाना परोसने की तैयारी कर रही थी, तब उसने देखा की वे सभी दोबारा लौट आए। वे नकाब पहने हुए थे। उनके पास कुल्हाड़ी और दो के पास बंदूकें थीं। उन्होंने मेरे पिता को घेर लिया था। तभी उनमें से एक आदमी बे कुल्हाड़ी से मेरे पिता की छाती पर वार कर दिया। मैं उन पर झपट पड़ी और कुल्हाड़ी छीनकर उसे दूर फेंक दी। इतने में शोर सुनकर पड़ोसी आ गए और उसके बाद सभी हमलावर भाग गए।

दर्जनों शिक्षक, शिक्षिकाओं और ग्रामीणों के लिए मेगा बैठक बन गई मेगा मुसीबत, घंटों फंसे रहे बाढ़ में

0
  • नाले की बाढ़ में फंसे शिक्षक शिक्षिकाओं को नगर सैनिकों ने कराया पार
  • टॉर्च की रौशनी और रस्सी के सहारे पार कराया नाला

अर्जुन झा

जगदलपुर संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक दो दर्जन शिक्षक शिक्षिकाओं और पचासों ग्रामीणों के लिए मेगा मुसीबत बन गई। ये सभी नाले की बाढ़ में घंटों फंसे रहे। बाढ़ राहत बचाव दल के जवानों ने टॉर्च की रौशनी में रस्सी के सहारे उन्हें बाढ़ग्रस्त नाले से पार कराया।

बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लाक के चिहका संकुल में पालक शिक्षक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई थी। इस बैठक में चार संकुलों के पालक शिक्षक पहुंचे थे। जिसमें दो दर्जन से अधिक शिक्षक शिक्षिकाएं भैरमगढ़ से भटवाड़ा नाला पार कर बैठक में शामिल होने गए थे। जब वे गए तब नाले में बाढ़ नाम की कोई चीज नहीं थी।ग्राम चिंहका में पालक शिक्षक सम्मेलन के दौरान भारी बारिश शुरू हो गई। बारिश का दौर काफी देर तक चला। सम्मेलन बाद शिक्षक, पालक व ग्रामीण वापस भैरमगढ़ के लिए निकले तो देखा भटवाड़ा नाला बाढ़ से परिपूरित हो चुकी थी। बाढ़ में फंसे शिक्षक शिक्षिकाओं ने मोबइल फोन से अपने फंसे होने की जानकारी एसडीएम विकास सर्वे और तहसीलदार मोहन साहू को दी। भैरमगढ़ प्रशासन ने तत्काल नगर सेना के कमांडेंट निर्मल साहू से संपर्क किया। कमांडेंट के साथ नगर सैनिकों की टीम बाढ प्रभावित भटवाड़ा नला पहुंची। बाढ में फंसे शिक्षक, शिक्षिकाओं, बच्चों व ग्रामीणों को अंधेरे में टॉर्च की रौशनी में रस्सी के सहारे नाला पार कराया गया। मिली जानकारी अनुसार सुबह से दोपहर तक भटवाड़ा नाला में बाढ़ नही थी। शिक्षक अपनी- अपनी बाईक से सम्मेलन में शामिल होने चिहका गए थे। बीजापुर जिले में मंगलवार को सुबह से लगातार भारी बारिश हो रही थी। इसके चलते नदी नाले फिर से उफान पर आ गए।

बेरुदी नदी में डूबा युवक

रविवार को बेरुदी नदी में डूबने से ग्राम पेद्दाजोजेर निवासी 25 वर्षीय युवक मुन्ना ओयाम की मौत हो गई। मुन्ना ओयाम नदी पार कर खरीदारी करने रेड्डी साप्ताहिक बाजार गया था। वापस गांव लौटने के दौरान वह नदी के तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव में मुन्ना ओयाम तेजी से बहते हुए काफी आगे निकल गया। दूसरे दिन सोमवार को नगर सैनिकों की टीम ने खोजबीन शुरू कर मुन्ना ओयाम का शव बरामद कर लिया। मंगलवार को गंगालूर अस्पताल में शव का गंगालूर पुलिस के समक्ष पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। शव को नगर सैनिकों ने मानवीय सेवा का परिचय देते हुए नदी पार कराया। रेस्क्यू टीम में होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट निर्मल साहू के साथ नगर सैनिक अनमुल संजय, मनीराम, रामचंद्र पवार, गोरला नारायण, मुन्ना राम, कृष्णा चालकी, रमेश कोंडेट, कृष्णा राव, रुपलाल व इंदर मांझी ने भरपूर सहयोग किया।

टीचर- पैरेंट्स मेगा बैठक में पालकों को दिए गए टिप्स

0
  • गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में हुई संकुल स्तरीय बैठक

बकावंड शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल बकावंड मे संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमे 6 प्राथमिक व 4 माध्यमिक शालाओं और दो हायर सेकंडरी स्कूलों की छात्राओ के लगभग 320 पालक उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुवात बकावंड तहसीलदार नितेश वर्मा एवं थाना प्रभारी छत्रपाल सिंग कंवर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इस मेगा बैठक का उद्देश्य। शिक्षकों एवं पालकों में समन्वय स्थापित करना, पालकों को उनके बच्चो की पढ़ाई में मदद हेतु समाधान कारक उपाय सुझाना तथा शासन द्वारा बच्चों के लिए संचालित विभिन्न हितग्राही योजनाओं से एवं शिक्षा गुणवता उन्नयन हेतु जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराना था। बैठक में 12 बिन्दुओं पर चर्चा हुई, मेरा कोना, छात्र दिनचर्या, बच्चे ने आज क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक, बस्ता रहित शनिवार, बच्चों की अकादमिक प्रगति और परीक्षा पर चर्चा, स्वास्थ परीक्षण और पोषक जानकारी, जाति, आय निवास प्रमाण पत्र, न्यौता भोज, पालकों को जादुई पिटारा जैसे एप डाउनलोड करने, पुस्तक की उपलब्धता, छात्रवृत्ति और विभागीय योजना आदि मुद्दे शामिल थे।बैठक में सिवनागुड़ा संकुल के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पालकों का सकारात्मक सुझाव जरूरी- कलेक्टर विजय दयाराम के

0
  • जिले के सभी 266 संकुलों में पालक-शिक्षक बैठक
  • जिला प्रशासन की पहल का दिखा व्यापक असर

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि बच्चों की बेहतर भविष्य के लिए पालकों का सकारात्मक सुझाव जरूरी है। यह सुझाव बच्चों की गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने, बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने में सहायक होंगे। मुख्यमंत्री के मंशानुसार पालक- शिक्षक मेगा बैठक के आयोजन से शिक्षकों द्वारा पढ़ाई के स्तर, बच्चों की प्रगति का भी आंकलन किया जाना है।

मंगलवार को कलेक्टर पालक-शिक्षक मेगा बैठक का निरीक्षण करने निकले थे। उन्होंने दरभा, तोकापाल, बास्तानार, लोहंडीगुड़ा और जगदलपुर विकासखंड के स्कूलों का जायजा लिया। जिसमें डेंगा आमापारा, कोड़ेनार, किलेपाल, मिचनार, छापर भानपुरी और धरमपुरा की प्राथमिक और माध्यमिक शाला, आश्रम छात्रावास तथा आत्मानंद स्कूल में आयोजित पालक-शिक्षक मेगा बैठक का जायजा कलेक्टर ने लिया। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में पालकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और उन्हें बच्चों की प्रगति से अवगत कराने तथा बच्चों में भविष्य की संभावनाओं का आंकलन कर पालकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से परिणामोन्मुखी प्रयास करने हेतु कलेक्टर विजय के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिले के सभी 266 संकुलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। निरीक्षण के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे भी उपस्थित थे।संकुल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादित करने हेतु जिला स्तरीय सभी अधिकारियों को संककुलवार मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके अंतर्गत अपर कलेक्टर, जिला कार्यालय में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों सहित अन्य विभागों के सभी अधिकारी कुल 266 संकुलों में मेगा पालक-शिक्षक बैठक में शामिल हुए। जिले के सभी अधिकारियों को संबंधित संकुल केंद्रों का निरीक्षण कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।जिसके अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में यह समन्वित पहल की गई। इस पालक-शिक्षक मेगा बैठक में पालकों के साथ नई शिक्षा नीति 2020 के साथ ही नवाचारी प्रयासों पर गहन चर्चा की गई। जिसके तहत बच्चों की पढ़ाई के लिए उचित वातावरण हेतु घर में ही पढ़ाई हेतु एक निश्चित स्थान तय करने, पालकों को अपने बच्चों की दिनचर्या सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित करने, बच्चों के सीखने की जानकारी लेने, बच्चों में सार्वजनिक रूप से अपने विचारों को व्यक्त करने और उनके संकोच को दूर करने पहल, बच्चों की अकादिमक प्रगति एवं परीक्षा, पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करने, बस्ता रहित शनिवार की गतिविधियों के संबंध में अवगत करवाने, वि‌द्यार्थियों की आयु एवं कक्षा अनुरूप परीक्षण एवं पोषण की जानकारी देने और जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र आदि बनाने हेतु शिविर के बारे में अभिभावकों को अवगत कराने, न्योता भोज की अवधारणा की जानकारी देने, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं सहित छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी और विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म दीक्षा एप तथा ई-जादुई पिटारा एप के माध्यम से शिक्षा हेतु पालकों एवं छात्रों को अवगत कराने संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

सार्थक रही कलेक्टर की पहल

जीवन में बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा के समय सभी पालकगण अहम भूमिका अदा करते हैं, इसे स्कूलों में भी निरंतर बच्चों को पढ़ाई की प्रति रूझान बनाए रखने के उद्देश्य से माता-पिता और अभिभावकों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे बच्चों के साथ-साथ पालकों को शिक्षा के प्रति झुकाव ज्यादा हो सके। कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा इस दिशा में जिले के सभी 266 संकुलों में 06 अगस्त को बच्चों के माता -पिता व अभिभावकों को मेगा बैठक में शामिल होने की अपील की गई थी। जिसका व्यापक असर मेगा बैठक में देखने को मिला। बैठक में दूरस्थ एवं संवेदनशील ईलाकों के संकुलों में भी आयोजित मेगा बैठक में बड़ी संख्या में पालक शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे के मार्गदर्शन में जिलेवासियों विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति निरंतर जागरूक करने का सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा, सभी मंडलों में होगा तीन दिवसीय आयोजन

0
  • प्रधानमंत्री के आव्हान पर भव्य होगा तिरंगा यात्रा का आयोजन: रूपसिंह मंडावी
  • यात्रा के जिला संयोजक बनाए गए भाजयुमो प्रदेश मंत्री जयराम दास

जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने भाजपा की रीढ़ माने जाने वाले युवा मोर्चा की टीम ने जिम्मेदारी संभाल ली है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 11,12 व 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा।

इसी कड़ी में सोमवार शाम स्थानीय भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी के मार्गदर्शन में भाजयुमो की कार्ययोजना बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों के बीच तिरंगा यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा को भव्य रूप से आयोजित करने दिशा निर्देश दिए। बैठक में 11, 12 और 13 अगस्त को तिंरगा यात्रा किया जाना तय किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिंरगा यात्रा के लिए जिला संयोजक जयराम दास, सदस्य लक्षमण झा, रोहित कश्यप, खितेश मौर्य, अभिषेक साव, चित्रकोट विधानसभा प्रभारी बसंत कश्यप, बस्तर विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण झा, जगदलपुर विधानसभा प्रभारी खीतेश मौर्य की नियुक्ति की गई। उक्ताशय जानकारी देते हुए प्रदेश मंत्री भाजयुमो और तिरंगा यात्रा के संयोजक जयराम दास ने बताया कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने युद्ध स्तर पर कार्य करना होगा। आमजन में देशप्रेम की भावना जागृत करने भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बस्तर जिले के 11 मंडलों में तिरंगा यात्रा की शक्ल में बाइक रैली की जाएगी, जिसे भव्यता के साथ सफल बनाने की कवायद में मोर्चा की टीम जुट चुकी है। बैठक में जिला महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डेय, युवा मोर्चा जिला प्रभारी रजनीश पाणिग्रही, बसंत कश्यप, लक्ष्मण झा, अभिषेक साव, रवि कश्यप, रोहित कश्यप, बलराम बेसरा, गणेश नागवंशी, डिकेश नाग, ओमप्रकाश गुप्ता, अभिषेक तिवारी, विकाश पात्रो, सूर्यभूषण सिंह, योगेश मिश्रा, मनोज ठाकुर, अमित कपूर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संकुल केंद्र चिपरा में पालक – शिक्षक मेगा बैठक संपन्न

0

कुसुमकसा :- कल दिनांक 6/8/2024 दिन मंगलवार संकुल केंद्र चिपरा अंतर्गत पालक-शिक्षक मेगा बैठक (PTM)का आयोजन हाई स्कूल भवन चिपरा में आयोजित किया गया जिसमें 5 प्राथमिक शाला 2  माध्यमिक शाला 1 हाई स्कूल सम्मिलित हुआ, जिसमें शिक्षकों की संख्या 15, पालकों की संख्या 108 उपस्थित रहे ।

शासन से प्राप्त आदेश अनुसार 12 बिंदुओं पर चर्चा किया गया, उक्त कार्यशाला में NEP 2020 के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  पी. एस. कोमा रिटायर्ड प्राचार्य एवं अध्यक्षता कर रहे संकुल प्राचार्य  बी. एस. जंघेल द्वारा भी उपस्थित पलकों को मेगा बैठक की आवश्यकता, उपयोगिता को स्पष्ट किया गया साथ ही पालकों को भी उक्त बिंदुओं पर चर्चा हेतु आमंत्रित किया गया जिसमें पालकों ने भी सहयोग प्रदान किया |

आज के कार्यक्रम की निरीक्षणकर्ता के रूप में  अरविंद नाथ योगी सर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत चिखलाकसा की उपस्थिति हुई । वही आदरणीय सीएमओ महोदय के माध्यम से हमारे शिक्षकों को आज की इस मेगा बैठक के कार्यक्रम के संबंध में अपने द्वारा मार्गदर्शन दिया गया | वह हमारे समस्त शिक्षक साथियों से रूबरू हुए वह पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्याओं और उन्हें दूर करने के उपाय पर सभी से चर्चा किया गया । तत्पश्चात 4:00 बजे कार्यक्रम की समापन की घोषणा की गई।
इस कार्यक्रम में उपस्थित/सम्मिलित जनप्रतिनिधि, निरीक्षणकर्ता अधिकारी, पालक ,शिक्षक एवं अन्य सहयोगी  कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग रहा है।

छत्तीसगढ़ के भाजपा शासन द्वारा आयोजित जन समस्या निवारण वार्ड नंबर 21, 20 13 में आयोजित किया गया जिसमें मंडल भाजपा नेताओं ने वार्डवासीयों जन समस्या निवारण के लिए पहुंचे 

0

दल्लीराजहरा जन समस्या निवारण शिविर का आज आठवां दिन है l जिनके माध्यम से आधार कार्ड और श्रम कार्ड संबंधित कार्य किये जा रहे हैं l कई आवेदन का तुरंत निराकरण कर दिया गया है l अधिकतर आवेदन राशन कार्ड संबंधित आ रहे हैं l शिविर स्थल पर ही दस्तावेज का जांच कर नए राशन कार्ड तुरंत बनाकर दिये जा रहे हैं l भाजपा नेता राकेश द्विवेदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रधानमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा जन समस्या निवारण शिविर का पहल जो किया गया है l वह बहुत ही प्रशंसा का विषय है l लोगों के द्वार तक प्रशासन पहुंच रहा है और प्रशासन उनकी समस्या को जानकर निराकरण कर रहा है l जिस समस्या का निराकरण नहीं होगा उसको संबंधित अधिकारी ऊपर भेजेंगे l ताकि उस समस्याओं के संबंध में प्रशासनिक स्तर पर विचार विमर्श किया जा सके l

छत्तीसगढ़ के भाजपा शासन के द्वारा लगाया गया शिविर बहुत ही प्रशंसनी है लोग अपनी समस्या लेकर आ रहे हैं इससे इससे उन्हें फायदा भी हो रहा है l सभी विभागों के शिविर एक ही जगह होने से लोगों को भटकना नहीं पड़ रहा है l लेकिन दल्ली राजहरा के सबसे बड़ी समस्या जो है प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ यहां के सभी निवासियों को नहीं मिल पाना l वार्ड नंबर 20 के मुख्य नाले में रिटर्निंग वॉल व वार्ड क्रमांक 21, 20,13 व शास्त्री नगर मे व्याप्त विभिन्न समस्याओ को लेकर शासन द्वारा आयोजित समस्या निवारण शिविर मे मुख्य न. पा.अधिकारियो के समक्ष सिंधी धर्मशाला के पास रेलवे की रिक्त भूमि मे मिनी गार्डन, सामुदायिक मंच व भवन निर्माण, कुर्सी की व्यवस्था और वार्ड के गरीब लोगो के लिए pm आवास, पट्टा व मकान मरम्मत को लेकर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के नेतृत्व मे साथी कार्यकर्ताओ हरीश बाघ, भूपेंद्र श्रीवास,किरण सिन्हा , महेन्द्र चिकवा , सुखन्तिन ठाकुर ,राकेश देवांगन,रमेश ग़ुज्जर, हेमंत गौतम सुनीता भांडेकर, गायत्री जैनआदि उपस्थिति थे

कानून के हत्थे चढ़ने के बाद अजय सिंह भाजपा से भी किए गए बेदखल, बुरे दिन शुरू

0
  • भाजपा ने दिखाया अजय को बाहर का रास्ता

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ निवासी विवादास्पद भाजपा नेता अजय सिंह के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। कानून के हत्थे चढ़ चुके अजय सिंह को अब भारतीय जनता पार्टी से भी बेदखल कर दिया गया है।अब अजय घर के रहे न घाट के।

कांग्रेस में रहने के दौरान से हमेशा सुर्खियों में बने रहे भाजपा नेता अजय सिंह अक्सर विवादों और आरोपों से घिरे रहे हैं। हद तो तब हो गई, जब उन्होंने भैरमगढ़ के एक आदिवासी युवक द्वारा अपनी निजी जमीन खनिज खनन हेतु दिए जाने के मामले में अजय सिंह ने उससे कथित तौर पर 15 लाख रुपए मांगे और रकम देने से इंकार करने पर आदिवासी युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए जातिगत गाली गलौज की थी। इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। सर्व आदिवासी समाज ने पीड़ित युवक को न्याय दिलाने तथा अजय सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया था। समाज ने रैली निकाल कर कलेक्टर एसपी को ज्ञापन भी सौंपा था। इसके अलावा सर्व आदिवासी समाज ने इस मामले को लेकर बस्तर संभाग स्तर पर बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी दी थी। इसके साथ ही अनुसूचित वर्ग में आने वाले माहरा समाज का भी एक युवक अजय सिंह की प्रताड़ना का शिकार हुआ था। दोनों पीड़ितों ने अजय सिंह के खिलाफ भैरमगढ़ थाने में अलग अलग शिकायत दर्ज कराई थी। अजय सिंह की इन करतूतों को लेकर आदिवासी बाहुल्य तथा माहरा समाज बाहुल्य बस्तर संभाग में भाजपा की साख पर बड़ा बट्टा लग गया था और पार्टी की किरकिरी भी होने लगी थी। पांच साल के वनवास के बाद सत्ता में लौटी भाजपा ने विधानसभा चुनाव में बस्तर संभाग में सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं दोनों लोकसभा सीटों बस्तर और कांकेर पर भी जीत हासिल की है। पार्टी की सुधर रहे जनाधार पर आंच न आए और आदिवासी विरोधी होने का तमगा न लगे इसे देखते हुए भाजपा ने अजय सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय ने एक पत्र जारी किया है जिसमें भैरमगढ़ में आदिवासी युवक के साथ अजय सिंह द्वारा की गई अभद्रता और अजय सिंह पर पुलिस द्वारा की गई कानूनी कार्रवाई का जिक्र करते हुए अजय सिंह पर पार्टी की छवि धूमिल करने की बात कही गई है। अजय सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने की कार्रवाई प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव की अनुशंसा पर की गई है। ज्ञात हो अजय सिंह को पुलिस ने बीजापुर जिले के जांगला से रविवार को गिरफ्तार किया था। अजय सिंह को थाना भैरमगढ़ में दर्ज धारा 191(2) 296 351(3) 133 333 324(6) 331(6) 308(4) बीएनएस और एससी, एसटी एक्ट की धारा 3 (1) (द) (ध) (य) के आरोपी अजय सिंह ठाकुर निवासी भैरमगढ़ को गिरफ्तार कर दंतेवाड़ा जेल भेजा गया है।

है क्षेत्र का निगरानी बदमाश

अजय सिंह के खिलाफ पूर्व से अलग अलग धाराओं में 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी हुई है। अजय सिंह पुलिस का निगरानी बदमाश घोषित है और उनके खिलाफ लगातार उसी अनुरूप कार्रवाई की जाती रही है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान युवा आयोग सदस्य रहे अजय सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत् जिलाबदर भी किया जा चुका है।

विधायक विक्रम ने खोला था मोर्चा

कांग्रेस में रहने के दौरान अजय सिंह अपनी ही पार्टी की सत्ता को चुनौती देने लगे थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें राज्य युवा आयोग का सदस्य बनाया था। तब भी अजय सिंह की हरकतें वैसी ही थीं। बीजापुर से कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के खिलाफ अजय सिंह सार्वजनिक मंचों से तथा मीडिया के माध्यम से जहर उगलने में कमी नहीं करते थे। अजय सिंह ने बीते विधानसभा चुनाव के दौरान विक्रम मंडावी को हराने के लिए खूब जतन किए, लेकिन क्षेत्र की जनता ने मंडावी को फिर से अपना विधायक चुन लिया। तब भी विधायक विक्रम मंडावी ने अजय सिंह के खिलाफ कुछ नहीं बोला। जब भैरमगढ़ के आदिवासी युवक प्रकाश पांडे को प्रताड़ित किया गया तब विक्रम मंडावी खुद को रोक नहीं पाए। अपनी बिरादरी के युवक के आतंकित होने से दुखी आदिवासी विधायक विक्रम मंडावी अंततः खुद को रोक नहीं पाए। विक्रम मंडावी ने विगत शनिवार को बीजापुर में प्रेस वार्ता कर अजय सिंह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने लगभग 7 माह हो चुके हैं। सरकार गठन के दौरान भाजपा नेताओं ने दावा किया था कि सुशासन की सरकार है, डबल इंजन की सरकार है लेकिन महज़ 7 महीने में ही सुशासन का नारा देने वाली विष्णु देव साय सरकार की पोल खुल गई है। आज पूरे प्रदेश में राजनैतिक अराजकता का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी की जा रही है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी धमकियां और चुनौतियां दी जा रही हैं। विधायक विक्रम मंडावी ने बीजापुर की घटनाओं का उल्लेख करते हुए आगे कहा था कि हिस्ट्री शीटर भाजपा नेता अजय सिंह ने 16 जुलाई को भैरमगढ़ निवासी प्रकाश पाण्डे के साथ जातिगत गाली गलौज और धक्का मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी और उससे 15 लाख रुपए की मांग की थी। जिसे लेकर प्रकाश पाण्डे ने भैरमगढ़ थाने में 17 जुलाई को आवेदन दिया था, लेकिन आज तक अजय सिंह पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।16 जुलाई को ही भाजपा नेता अजय सिंह ने बीजापुर के ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के छोटे भाई दिनेश चंद्राकर को जातिगत गालियां देते हुए जान से मारने और उसके क्रशर प्लांट में रखी मशीनों को जलाने की धमकी दी थी।इस मामले की भी शिकायत थाना भैरमगढ़ में 24 जुलाई को की गई थी। विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि 16 जुलाई की घटना की शिकायत पर एफआईआर नहीं होने सेअजय सिंह के हौसले बुलंद होते जा रहे

हैं। विक्रम मंडावी ने अजय सिंह को संरक्षण देने का आरोप साय सरकार पर लगाया था।

गुण्डरदेही क्षेत्र में त्रिपाठी के घर चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

0
  • बालोद जिला के थाना गुण्डरदेही क्षेत्र में त्रिपाठी के घर चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।
  • आरोपी 1.कोमेश्वर उर्फ कोमू निषाद पिता लीलाधर निषाद उम्र 24 साल साकिन वार्ड क्र.13 थाना गुण्डरदेही 2.सोहेल उर्फ सोहेेर खान पिता शब्बीर मोहम्मद उम्र 19 साल साकिन चीचबोड़ थाना कोतवाली बालोद एवं 3. राकेष ठाकुर पिता चंद्रभान ठाकुर उम्र 19 साल साकिन चीचबोड़ थाना कोतवाली बालोद ने पुछताछ में जिला दुर्ग के थाना उतई क्षेत्र में भी 02 जगह चोरी करना किया स्वीकार।

आरोपियो के कब्जे से 01 नग चांदी की लक्ष्मी की मूर्ति, गिलास,कटोरी, सीदूर डिब्बा 02 नग,सिक्का 02 नग,होम थियेटर 01 नग, स्पीकर 03 नग ,01 नग लैपटाप, 01 नग पीतल का गघरा,01 नग फुल कांस का लोटा,थाली नगदी रकम 15000 रूपये। , 01 नग लैपटॉप, नगदी रकम 5497 रूपये, ,नगदी रकम 5500 रूपये। आरोपियो के कब्जे से कुल 25497 नगदी रकम बरामद किया गया ।

जिला बालोद एवं दुर्ग के कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मिला आरोपीयों का सुराग।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी के पर्यवेक्षण एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के नेतृत्व में थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 189/2024, धारा 305,331(4) बीएनएस के अपराध में चोरी के माल सहित अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल बालोद से विषेष टीम गठित किया गया था।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचनाकर्ता ने दिनांक 02.08.2024 को थाना गुण्डरदेही आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनांक 01- 02/08/2024 की दरम्यिानी रात करीबन 02 बजे कोई अज्ञात चोर पीछे का चैनल गेट का ताला व घर के आलमारी का लॉकर तोड़कर व अटैची में रखे चांदी के गिलास, कटोरी,चम्मच,सिंदूर दान,सिक्का कुल जुमला 65,500/- रूपये को चोरी कर ले गया है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 189/2023, धारा 305,331(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा ग्राम गुण्डरदेही जाकर घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवष्यक दिशा निर्देष दिया गया। एसडीओपी गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के द्वारा घटना स्थल पर जाकर घटना का निरीक्षण कर थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल टीम से विषेष टीम बनाकर अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु कार्य पर लगाया गया। डॉग स्क्वाड का भी मदद लिया गया। विषेष टीम द्वारा गुण्डरदेही में कैम्प कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को प्राप्त कर विष्लेषण किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुखबीर से सूचना मिला कि चोरी के संदेही का फोटो कोमू निषाद जैसा लग रहा है कि सूचना पर गुण्डरदेही टीम द्वारा कोमू निषाद के घर के पास जाकर उसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया। आरोपी कोमू निषाद से पूछताछ करने पर पहले वह गोल मोल जवाब दे रहा था किन्तू कडाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी के कई घटना को अंजाम देना बताया वह अपने कथन में बताया कि माह – जुलाई 2024 में अपने दो साथी राकेष और सोहेल के साथ मिलकर उतई थाना क्षेत्र के दो जगह सूने मकान में चोरी करना बताया और दिनांक 01.02/08/2024 की दरम्यिानी रात को गुण्डरदेही के रविन्द्र त्रिपाठी के मकान मेे प्रवेष कर उसके आलमारी में रखे चांदी के सामान नगदी रकम घड़ी चोरी कर ले गया। चोरी किये गये नगदी रकम व सामान को आपस में बाटंना बताया। जिस पर टीम द्वारा आरोपी सोहेल उर्फ सोहेेर खान पिता शब्बीर मोहम्मद उम्र 19 साल साकिन चीचबोड़ थाना कोतवाली बालोद एवं राकेष ठाकुर पिता चंद्रभान ठाकुर उम्र 19 साल साकिन चीचबोड़ थाना कोतवाली बालोद को विधिवत गिरफ्तार कर 03 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

आरोपी का नाम व पता:-

1.कोमेश्वर उर्फ कोमू निषाद पिता लीलाधर निषाद उम्र 24 साल साकिन वार्ड क्र.13 थाना गुण्डरदेही

2.सोहेल उर्फ सोहेेर खान पिता शब्बीर मोहम्मद उम्र 19 साल साकिन चीचबोड़ थाना कोतवाली बालोद एवं

3. राकेश ठाकुर पिता चंद्रभान ठाकुर उम्र 19 साल साकिन चीचबोड़ थाना कोतवाली बालोद।

आरोपी के कब्जे से जप्त:-

1. आरोपी कोमेष्वर उर्फ कोमू निषाद के कब्जे से 01 नग चांदी की लक्ष्मी की मूर्ति, गिलास,कटोरी,ंिसदूर डिब्बा 02 नग,सिक्का 02 नग,होम थियेटर 01 नग, स्पीकर 03 नग ,01 नग लैपटाप, 01 नग पीतल का गघरा,01 नग फुल कांस का लोटा,थाली नगदी रकम 15000 रूपये। आरोपी राकेष ठाकुर के कब्जे 01 नग लैपटॉप, नगदी रकम 5497 रूपये, सोहेल उर्फ सोहेेर खान के कब्जे से नगदी रकम 5500 रूपये। कुल नगदी रकम 25497 ।

उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में थाना गुण्डरदेही से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि0 लता तिवारी, प्र.आरक्षक ज्ञानेष चंठेल,कन्हैया मण्डावी, आरक्षक ललित कदम, सुनील साव, भागीरती, संतोष डाहरिया, टिकेन्द्र सोरी, झमेष सिन्हा व मिथलेष यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्दशन में अंर्तराज्यीय चोर को पकड़ने मे बालोद पुलिस को मिली सफलता

0
  • चोरी के करीबन 29 लाख रूपयों के सोने ,चांदी के जेवर के साथ आरोपी बालोद पुलिस के गिरफ्त मे।
  • बालोद जिला के थाना गुण्डरदेही क्षेत्र में सोनी ज्वेलर्स, हिरवानी मोबाईल एवं मेडिकल शॉप व थाना बालोद के संतोष बीज भण्डार गंजपारा बालोद में हूए चोरी करने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
  • आरोपी कन्हैया साहू के द्वारा गोदिंया महाराष्ट्र, कवर्धा, कोण्डागांव, जगदलपुर, केषकाल, दल्लीराजहरा , आरंग के चोरी के प्रकरण में पूर्व में जा चुका है जेल।
  • आरोपी द्वारा माह जुलाई-अगस्त 2024 में जिला बालोद के अलावा राजनांदगांव जिला के ग्राम सोमनी के वर्धमान जेवलर्स में भी किया है लाखो रूपए के सोने-चांदी के जेवर की चोरी।

आरोपी के कब्जे से जिला बालोद के थाना गुण्डरदेही के प्रकरण में 60.5 ग्राम सोने के जेवरात, 4.32 किलो ग्राम चांदी के जेवरात किमती 782005 (सात लाख बियासी हजार दो सौ पाच ) नगदी रकम 23500 रूपये कुल 784355 रूपये । थाना सोमनी जिला राजनांदगांव के प्रकरण में 168 ग्राम सोने के जेवरात, 10 किलो ग्राम चांदी के जेवरात किमती 20 लाख 92 हजार । कुल किमती जुमला 29 लाख लगभग। कुल बरामद वाजप्ता 228.5 ग्राम सोने के जेवरात, 14.32 किलो ग्राम चांदी के जेवरात।जिला बालोद, दुर्ग एवं रायुपर के सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मिला आरोपी का सुराग।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक जोशी के पर्यवेक्षण एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के नेतृत्व में थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 185/2024, धारा 305,331(4) बीएनएस के अपराध में चोरी के सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम सहित अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल बालोद से विशेष टीम गठित किया गया था।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचनाकर्ता ने दिनांक 27.07.2024 को थाना गुण्डरदेही आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनाक 26/27.07.2024 की दरम्यिानी रात किसी अज्ञात आरोपी द्वारा उसके गुण्डरदेही स्थित सोनी जेवलर्स दुकान के छत से जाकर लोहे की खिड़की को तोड कर उसके दुकान में प्रवेष कर उसके दुकान में रखे सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 4000/- रू चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 185/2023, धारा 305,331(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा ग्राम गुण्डरदेही जाकर घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवष्यक दिषा निर्देष दिया गया। एसडीओपी गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के द्वारा घटना स्थल पर जाकर घटना का निरीक्षण कर थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल टीम से विषेष टीम बनाकर अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु कार्य पर लगाया गया। डॉग स्क्वाड का भी मदद लिया गया। विषेष टीम द्वारा गुण्डरदेही में कैम्प कर घटना स्थल के आसपास दुर्ग, रायपुर के सीसीटीवी फुटेज विष्लेषण एंव प्राप्त मुखबीर सूचना पर एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी की पहचान रायपुर बोरियाकला निवासी कन्हैया साहू के रूप में हुई।

विषेश टीम द्वारा रायपुर जाकर वंही कैम्प कर आरोपी की पता तलाष किया गया लेकिन आरोपी कन्हैया साहू अपने मूल निवास स्थान पर नहीं रहता है। 7 साल से कही और किराया में रहता है। बडी मषक्क्त के बाद आरोपी के रिश्तेदार की जानकारी मिली जिसके आधार पर आरोपी कन्हैया साहू के घर को चिन्हांकित किया गया। टीम द्वारा उसके घर से कन्हैया साहू को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी कन्हैया साहू ने पुछताछ में बताया कि वह मठपुरैना रायुपर में किराये के मकान पर अपने पत्नि एवं दो बच्चो के साथ रहता है कि दिनांक 26.07.2024 को पेशी में कोण्डागांव गया था वापसी में बालोद होते हुए गुण्डरदेही गया वंहा धमतरी चौक पर आस पास कई सोने चांदी के दुकानो की रेकी किया और रात्रि में हिरवानी मोबाईल दुकान से नगदी 4500 रू एवं गणेष मेडिकल दुकान से नगदी 15000 रू रकम चोरी कर एवं सोनी जेवलर्स के छत से प्रवेष कर उसके खिडकी तोड कर उसके दुकान से सोने, चांदी के जेवरात कीमती 10 लाख रूपये सहित नगदी रकम 4000/- रूपये चोरी कर ले गया। सुबह बस में गुण्डरदेही से दुर्ग गया वहां से रायुपर अपने घर गया। इसके बाद दिनांक 03.08.2024 की रात्रि राजनांदगांव के ग्राम सोमनी के वर्धमान क्लाथ (सोने चांदी के दुकान) के छत से दुकान में प्रवेश कर उसके सोने, चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। वह पूर्व में बालोद जिला के दल्लीराजहरा के सोने चांदी चोरी के प्रकरण मे 22 माह जेल काट चुका है। वह जून माह 2024 में संतोष बीज भण्डार गंजपारा बालोद में दुकान का ताला तोड़ कर उसके दुकान में रखे 26000 रू नगदी एवं सोने के लक्ष्मी व गणेष भगवान की मूर्ति चोरी कर ले गया था। आरोपी के खिलाफ वर्तमान में दर्ज मामले जिनमे इसकी तलाष की जा रही थी :-

1. थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक -185/2024 ,धारा 305,331(4)बीएनएस जिला बालोद (छ.ग)

2. थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक -186/2024 ,धारा 305,331(4)बीएनएस जिला बालोद (छ.ग)

3. थाना बालोद के अपराध क्रमांक -326/2024,धारा 357,380 भादवि जिला बालोद (छ.ग)

4. थाना सोमनी के अपराध क्रमांक -184/2024 ,धारा 305,331(4)बीएनएस जिला राजनांदगांव (छ.ग)

आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मामले जिनमे इसकी गिरफतारी की जा चुकी है:-

1. थाना दल्लीराजहरा के अपराध क्रमांक -150/2018 ,धारा 357,380 भादवि जिला बालोद (छ.ग)

2. थाना बसना के अपराध क्रमांक -415/2022 ,धारा 357,380 भादवि जिला महासमुद (छ.ग)

3. थाना अभनपुर के अपराध क्रमांक -186/2018 धारा 13 जुआ एक्ट भादवि जिला रायपुर (छ.ग)

4. थाना कोण्डागांव के अपराध क्रमांक -141/2018 ,धारा 357,380 भादवि जिला कोण्डागांव (छ.ग)

5. थाना सेजबहार के अपराध क्रमांक -60/2015 ,धारा 357,380 भादवि जिला रायपुर (छ.ग)

6. थाना बस्तर के अपराध क्रमांक -150/2018 ,धारा 357,380 भादवि जिला जगदलपुर (छ.ग)

आरोपी का नाम व पता:-

कन्हैया साहू पिता हीरा सिंह साहू उम्र 38 वर्ष स्थाई पता- मकान न. 170 बोरिया कला थाना मुजगहन(सेजबहार) रायपुर। हाल मठपुरैना रायुपर, थाना टिकरा पारा, जिला रायपुर(छ.ग.)

आरोपी के कब्जे से जप्त मषरूका:-

2. जिला बालोद के थाना गुण्डरदेही के प्रकरण में 60.5 ग्राम सोने के जेवरात, 4.32 किलो ग्राम चांदी के जेवरात किमती 782005 (सात लाख बियासी हजार दो सौ पाच ) नगदी रकम 23500 रूपये कुल 784355 रूपये । थाना सोमनी जिला राजनांदगांव के प्रकरण में 168 ग्राम सोने के जेवरात, 10 किलो ग्राम चांदी के जेवरात किमती 20 लाख 92 हजार । कुल किमती जुमला 29 लाख लगभग। कुल बरामद वाजप्ता 228.5 ग्राम सोने के जेवरात, 14.32 किलो ग्राम चांदी के जेवरात।

3. घटना में प्रयुक्त पेचकष, पेंंिचस, हथौडा रेनकोट,जूता आदि सामान।

4. आरोपी का 2 नग मोबाइल।

बालोद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में थाना गुण्डरदेही से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि0 डी.एस.साहू, प्र0आर0 योगेष सिन्हा, आर0 पंकज तारम, सुनील कुमार, ललित कदम, सुमीत पटेल एवं सायबर सेल से उनि0 जोगेन्द्र साहू, प्र0आ0 भुवनेष्वर मरकाम, विवेक साही, रूमलाल चुरेन्द्र, आर0 राहुल मनहरे, आकाष दुबे, संदीप यादव, विपिन गुप्ता, आकाष सोनी, पूरन देवांगन, मिथलेष यादव, योगेष पटेल, गुलजारी साहू एवं योगेष गेडाम की सराहनीय भूमिका रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS