City Media - Page 437 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 437

नई जगह पर तहसील कार्यालय में व्यवस्था जरूरी

0

जगदलपुर। तहसील कार्यालय का स्थानांतरण आनन फानन में पुराने नर्सिंग कॉलेज में किया जाना स्वागत योग्य है। क्योंकि लोगो को बड़ी जगह मिलेगी जिससे नोटरी, अर्जी नवीस स्टांप वेंडर को कार्य करने में सहायता मिलेगी।आसपास के लोगों को तहसील के पास छोटे छोटे रोजगार के साधन भी मिलेंगे, किंतु बिना व्यवस्थापन के यहां स्थानांतरण किए जाने को लेकर लोगो का कहना है कि भरी बरसात में लोगो को भारी परेशानी हो रही है। कीचड़, मच्छर गंदगी से लोग ऑफिस पहुंच कर भी परेशान हैं। कलेक्टर साहब अगर इस और ध्यान दे तो लोगो को सहूलियत के लिए लिया गया यह निर्णय जल्दी ही लोगो के काम आएगा।

फर्जी ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट में फांस कर जामुल भिलाई के शख्स को लगाया 29 लाख रुपए का चूना

0
  • अंतर राज्यीय जालसाज गिरोह के 6 आरोपी चढ़े बस्तर पुलिस के हत्थे
    -अर्जुन झा-
    नगरनार फर्जी ट्रेडिंग इंवेस्टमेंट के जाल में फांस कर जामुल भिलाई के एक व्यक्ति को लगभग 29 लाख रुपए का चूना लगाने वाले अंतर राज्यीय जालसाज गिरोह को बस्तर पुलिस ने पकड़ा है। अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। जांच में आरोपियों के इंटरनेशनल गिरोह से संपर्क होने के सबूत मिले हैं।आरोपियों द्वारा विदेश से ‘‘फर्जी इन्वेस्टमेंट एप-आईसीआईसीआई सिक्योरिटी इंटरनेशनल इन्वेस्ट एवं व्हाट्सएप नंबर का उपयोग किया गया था। आरोपियों द्वारा उपयोग किये गये नंबर एवं अकाऊंट नंबर साइबर पोर्टल में दर्ज करने पर पता चला कि आरोपियों के खिलाफ उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडू, तेलंगाना आदि राज्यों में भी प्रकरण दर्ज हैं। उपरोक्त राज्यों से बस्तर पुलिस द्वारा संपर्क कर प्रार्थियों को न्याय दिलाने हेतु की जा कार्रवाई रही है। सायबर क्राईम के मामले में पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा द्वारा रूचि लेकर वृहद पैमाने पर विषेष अभियान चलाकर आरोपियों की पतासाजी, धरपकड़ एवं विवेचना कराई जा रही है। एसीसी जामुल भिलाई निवासी अजित ठाकुर से 28 लाख 81 हजार 104 रू. की ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस उदित पुष्कर के मार्गदर्शन व डीएसपी गीतिका साहू र के पर्यवेक्षण में निरीक्षक गौरव तिवारी एवं शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आपराधिक प्रकरणों का अनुसंधान किया जा रहा है। अजीत कुमार ठाकुर जाति ब्राम्हण निवासी एसीसी जामुल भिलाई हाल पता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जगदलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 8 जून को उसके फेसबुक अकाऊंट में इंडियन स्टॉक ऑफिस वीआईपी 76 का लिंक देखकर व्हाटसएप ग्रुप का मेम्बर बना तथा धन निवेश कर लाभ कमाने के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटी इंटरनेशनल इन्वेस्ट नामक एप डाउनलोड किया। प्रार्थी अजीत कुमार उक्त एप के द्वारा डेली रिव्यू देने पर प्रतिदिन 5 हजार रू. खाते में जमा होने से अपर सर्किट स्टॉक, आईपीओ में निवेश करना शुरू किया। जिससे प्रार्थी को कुछ धन लाभ होने पर प्रार्थी द्वारा 85 हजार रूपये निकाल लिया गया। उक्त प्रक्रिया में विश्वास होने पर एप के माध्यम से 28 लाख 81 हजार 104 रूपये उस ऐप पर इन्वेस्ट किया। जिसमें उसे लाभ तो दिखा परन्तु विड्राल करने पर उसे कोई रकम प्राप्त नही हुई। इससे पर फ्रॉड होने की भनक लगी। अजीत ने ठगी होने की रिपोर्ट पर थाना नगरनार में दर्ज कराई। विवेचना के दौरान उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का विष्लेषण किया गया जिसके आधार पर निरीक्षक शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर, टीम द्वारा सायबर सेल के मदद से आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। जिनसे पूछताछ करने पर अहमदाबाद गुजरात थाना गोमतीपुर का निवासी होना बताये एवं प्रार्थी के निवेश का धन अपने खाते में प्राप्त कर ठगी करना स्वीकार किया। उक्त आरोपियों द्वारा एक व्यक्ति के नाम पर भिन्न-भिन्न खाते खुलवाकर एवं निवेश की धन राशि आहरित कर विदेश में भेजना स्वीकार किया गया।जिसकी लेन-देन की पुष्टि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हो रही हैं एवं विवेचना जारी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

    इन्हें पकड़ा है पुलिस ने
    गिरफ्तार आरोपियों में जमशे द अहमद फारूकी पिता शब्बीर अहमद फारूकी उम्र 43 वर्ष निवासी 206 एफ.रसूल अशद टाउनशिप गोमतीपुर गार्डन चौकी के सामने थाना गोमतीपुर, प्रवीण खटिक पिता राजू भाई खटिक उम्र 28 वर्ष निवासी 207 महेश्वरी नगर सोसायटी तक्षशिला स्कूल के सामने ओढव थाना ओढव जिला अहमदाबाद गुजरात, राकेश पहाड़िया पिता गौरीशंकर पहाड़िया जाति खटिक उम्र 26 वर्ष निवासी सी. 288 उमिया नगर सोसायटी तक्षशिला स्कूल के पीछे अहमदाबाद गुजरात, रमेश आर. पंचाल पिता रेवन दास उम्र 56 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड हाल पता एफ./403 गजानंद 189 रिंगरोड अहमदाबाद, राकेश राजपूत पिता राजेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 50 वर्ष निवासी पांच तलावाड़ा सोसायटी भार्गव रोड कुबेरनगर अहमदाबाद गुजरात, ट्विंकल शर्मा पिता प्रमोद शर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी 37/127 गुजरात हाउसिंग बोर्ड पुलिस लाईन सरसपुर शामिल हैं। आरोपियों से 3 नग की-पेड मोबाईल, 5 नग टच स्क्रीन मोबाईल, 3 नग स्वाईप मशीन, 2 नग स्केनर मशीन (आईडीएफसी बैंक एवं इन्डसण्ड बैंक), 11 नग एटीएम कार्ड, 2 नग पासबुक, 3 नग चेकबुक, 6 क्रेडिट कार्ड एवं पहचान संबंधी अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। प्रकरण में बस्तर पुलिस द्वारा अब तक 35 लाख रू. होल्ड कराया जा चुका है। आरोपी द्वारा फर्जी डीमेट अकाऊंट से स्टॉक के नाम पर निवेश कराकर प्रार्थी से विभिन्न चरणों में एवं विभिन्न माध्यमों से कुल 28 लाख 81 हजार 104 रू. की ठगी की गई। इस प्रकरण में निरीक्षक शिवानंद सिंह, गौरव तिवारी, टामेश्वर चौहान, एएसआई
    सतीश यादव, प्रधान आरक्षक मौसम गुप्ता, विकास सिंह, आरक्षक गौतम सिन्हा, रवि कुमार, मुकुंद राम भंडारी, राधिका नेताम, नव आरक्षक दीपक कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

एनएमडीसी के बांध फूटने से मची तबाही का मंजर देख सिहर उठें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

0
  • मलबे में दबी हैं दर्जनों गाड़ियां, मकान क्षतिग्रस्त 
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) द्वारा किरंदुल की पहाड़ी पर बनाए गए डेम ने जो तबाही नीचे स्थित बस्तियों में मचाई है, उसके खौफनाक मंजर आज भी मौके पर मौजूद हैं। सोमवार को प्रभावितों से मिलने और हालात का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के पूर्व सांसद दीपक बैज तबाही का मंजर देख सिहर उठे।


पांच दिन पहले पहाड़ी पर स्थित एनएमडीसी का डेम भारी बरसात के चलते फूट गया था। बांध से छूटा सैलाब नीचे बस्तियों में जमकर तबाही मचा गया। कुछ लोग बह गए, घरों में रखा अनाज, कपड़े, रुपए बर्तन आदि भी बह गए, कई गाड़ियां बह गईं, दर्जनों फोर व्हीलर्स और टू व्हीलर्स मलबे में दब गए, कच्चे मकान ढह गए और पक्के मकान दरक गए। तबाही के निशान पांच दिन बाद भी मौजूद हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व बस्तर के पूर्व सांसद दीपक बैज सोमवार को दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में बाढ़ प्रभावित लोगो से मुलाकात कर उनका हालचाल जानने पहुंचे। उन्होंने प्रभावित बस्ती में पैदल घूमकर हालात का जायजा लिया। प्रभावित महिलाओं ने रो रोकर दीपक बैज को अपनी त्रासदी सुनाई। हालात देख और लोगों की पीड़ा सुनकर दीपक बैज विचलित हो उठे। स्थिति का जायजा लेने के बाद दीपक बैज एनएमडीसी के सीजीएम से मुलाकात कर उनसे बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने हेतु मांग की।

भाजपा के घोषणा पत्र (मोदी की गारंटी) पूरा नहीं होने से नाराज कर्मचारी करेंगे आंदोलन-फेडरेशन

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 28.7.2024(रविवार) को फेडरेशन की प्रांतीय बैठक रायपुर में निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केंद्र के समान देय तिथि से 4%महंगाई भत्ता तथा पूर्व के महंगाई भत्ता की एरियर्स राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने की मांग सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन “झन कर इनकार , हमर सुनव सरकार” नारे के साथ 06 अगस्त से चार चरणों में चरणबद्ध आंदोलन करेगा।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बस्तर के संभाग प्रभारी कैलाश चौहान , अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव तथा जिला संयोजक आर. डी. तिवारी ने मीडिया को संयुक्त बयान जारी कर बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 के पूर्व भाजपा के घोषणा पत्र जिसे मोदी की गारंटी कहा गया, जिसमें प्रदेश के कर्मचारियों की प्रमुख मांगों क्रमशः केंद्र के सामान देय तिथि से महंगाई भत्ता देने, पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा देय महंगाई भत्ता की बकाया एरियर्स राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने ,चार स्तरीय समय मान वेतनमान व केंद्रके समान गृह भाड़ा भत्ता देने तथा मध्य प्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी कर्मचारियों को 240 के स्थान पर 300 दिनों के अवकाश नगदीकरण का लाभ देने आदि मांगों को पूरा करने की घोषणा की गई तथा भाजपा घोषणा पत्र समिति के संयोजक श्री विजय बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, वित्त मंत्री ओपी चौधरी तथा अमर अग्रवाल आदि नेताओं ने अलग-अलग वीडियो संदेश जारी कर प्रदेश के कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार बनते ही उक्त मांगों को पूरा किया जाएगा किंतु छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में अब तक कोई प्रयास नहीं किया गया जिससे आक्रोशित कर्मचारी आंदोलन करने का मन बना लिया है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रांतीय बैठक में निर्णय लिया गया की 6 अगस्त को राजधानी मुख्यालय रायपुर के इंद्रावती भवन (संचालनालय) से महानदी भवन (सचिवालय) तक भोजन अवकाश में मशाल रैली निकालकर आंदोलन का आगाज होगा। इसके बाद द्वितीय चरण में 20 से 30 अगस्त तक मंत्री, सांसद व विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। तृतीय चरण में 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के समस्त जिला/ ब्लॉक मुख्यालय में मशाल रैली निकाली जाएगी।चौथे चरण में 27 सितंबर को प्रदेश के 33 जिलों तथा 146 विकासखंडो के समस्त कर्मचारी, अधिकारी सामूहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे । यदि सरकार ने कर्मचारियों के हितों को नजर अंदाज किया तो फेडरेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होगा। उपरोक्त नेताओं ने आगे बताया कि प्रांतीय निर्णय अनुसार फेडरेशन के आंदोलन की रूपरेखा तय करने शीघ्र ही जिला मुख्यालय जगदलपुर में फेडरेशन से संबद्ध समस्त कर्मचारी संगठनों की आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी।

शैक्षिक सप्ताह का अंतिम दिन सामाजिक सहभागिता और विद्यार्थियों के शाला ठहराव में समाज की भूमिका पर रहा केंद्रित

0
  • न्योता भोज के साथ हुआ विद्यांजलि का समापन 
    बकावंड ब्लॉक मुख्यालय बकावंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नई शिक्षा नीति के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विद्यांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार और सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे के मार्गदर्शन में जिले की समस्त शालाओं में जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल के नेतृत्व में विगत 7 दिनों से चले आ रहे शैक्षिक सप्ताह के आयोजन का रविवार को समापन हुआ। साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद विद्यार्थियों, शिक्षकों और उनके पालकों सहित ग्राम एवं शहर के अन्य गणमान्य नागरिकों ने शालाओं में आयोजित किया जा रहे कार्यक्रमों में उत्साह से सहभागिता निभाई। जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने इस बारे में बताया कि स्कूलों में विद्यांजलि योजना के अंतर्गत उपस्थित नागरिकों एवं पालकों से शाला में विद्या दान हेतु आह्वान किया गया। उन्हें कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि गया कि सामाजिक सहभागिता के बिना कोई भी समाज विकास की ओर अग्रसर नहीं हो सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए शालाओं के संचालन में भी समाज की भूमिका सुनिश्चित करने पहल की जा रही है। शालाओं का समुचित विकास एवं शैक्षणिक स्तर में तभी विकास हो सकता है जब समाज अपनी अहम भूमिका निभाएगा। विद्यांजलि कार्यक्रम अंतर्गत समाज के लोग स्वयं आगे बढ़कर स्वयंसेवी के रूप में शिक्षा का दान करते हैं, जिससे एक और शिक्षक की कमी पूरी होती है साथ ही विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक अनुभव मिलते हैं। जिले के समस्त शालाओं में शैक्षिक सप्ताह के सातवें एवं अंतिम दिन के कार्यक्रमों में शालाओं में उपस्थित समस्त पालकों एवं नागरिक जनों से शाला के प्रभारियों ने शाला विकास पर चर्चा किया, लंबे समय से अनुपस्थित विद्यार्थियों को किस प्रकार पुनः स्कूल से जोड़ा जाए इस पर योजना बनायी गई और शाला के वार्षिक योजना पर उनसे सलाह ली गई। अंत में संस्था प्रमुखों द्वारा उपस्थित समस्त नागरिकों का शैक्षिक सप्ताह के सातों दिन उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में उपस्थित होकर सक्रिय सहयोग देने के लिए आभार प्रदर्शित कर न्योता भोज के साथ शैक्षणिक सप्ताह का समापन किया गया।

पीएचई के अधिकारियों ने मुसीबत में डाल दी है परऊगुड़ा के ग्रामीणों की जान

0
  • परेशानी का सबब बना जल जीवन मिशन 
    -अर्जुन झा-
    बकावंड लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार ने विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत गुमडेल के आश्रित ग्राम परऊगुड़ा के ग्रामीणों का जीना दुश्वार कर दिया है।गांव की गलियों और सड़कों पर ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है। बाईक और चार पहिया वाहन सड़कों पर फंस रहे हैं। बच्चे गिरते पड़ते स्कूल पहुंचते हैं।
    दरअसल ग्राम पंचायत गुमडेल के आश्रित ग्राम परऊगुड़ा में जल जीवन मिशन के तहत घर घर पेयजल आपूर्ति के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा पाइप लाइन बिछाने का काम ठेकेदार के माध्यम से कराया गया है।विभाग के अधिकारियों द्वारा सुपरविजन में कोताही बरते जाने के कारण ठेकेदार ने पाईप लाइन बिछाने में इस कदर भर्राशाही और लापरवाही की है कि आज बस्ती के ग्रामीणों का जीवन बड़ा ही कष्टमय हो चला है। गांव की अच्छी भली सड़कों और गलियों को बेतरतीबी से खोदकर उनका सत्यानाश कर दिया गया है। सड़कों के दोनों किनारों को उधेड़ दिया गया है और जगह जगह बीच से काटकर पाईप लाइन गुजारी गई है।

 

पाईप डालने के बाद गड्ढों का भराव ढंग से नहीं किया गया। मिट्टी डालकर पाईप को दबा दिया गया है। बरसात के इस मौसम में ये गड्ढे धसक गए हैं और गहरे हो चले हैं। सड़कों और गलियों में कीचड़ भर गया है। सड़कों के गड्ढों में वाहन फंस जाते हैं, एंबुलेंस अंदर बस्ती में नहीं पहुंच पा रही है, मोटर साइकल सवार गड्ढों से उछलकर गिर रहे हैं। रात के समय इस सड़क पर हादसे होने लगे हैं। पानी भरे रहने और कीचड़ से लबरेज रहने के कारण रात में सड़कों के गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता। गड्ढों में बाईक उछल जाती है और सवार गिर पड़ते हैं। चार पहिया वाहन भी अक्सर गड्ढों में फंस जाते हैं, या फिर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर गलियों और सड़कों पर भरे कीचड़ पर फिसलकर विद्यार्थी गिरने लगे हैं। कपड़े गंदे हो जाने के के कारण वे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। आम आदमी को आवागमन में असुविधा हो रही है विभाग के अधिकारी एवं पंचायत के जिम्मेदार प्रतिनिधि मौन बैठे हैं।

जितेंद्र ने जताई नाराजगी
बकावंड क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र पाणिग्रही ने ग्राम पंचायत गुमडेल के आश्रित ग्राम परऊगुड़ा में जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन विस्तार के काम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार द्वारा बरती जा रही घोर लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई है।  पाणिग्रही ने कहा है कि अधिकारी और ठेकेदार ग्रामीणों तथा वाहन सवारों की जान लेने पर तुले हुए हैं। बेतरतीबी से यहां वहां खोदे गए गड्ढों के कारण आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है।दिन में तो ले देकर लोग रास्ता तय कर लेते हैं, किंतु रात में चलना दूभर हो जाता है। खासकर 112 और एंबुलेंस की आवाजाही बहुत मुश्किल हो गई है। गंभीर मरीजों और प्रसव पीड़ा से व्याकुल महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो गया है। ठेकेदार ने घर घर जल पहुंचाने के मिशन के चक्कर में अन्य लोगों का जीवन खतरे में डाल दिया है। बीजेपी के नेता जितेंद्र पाणिग्रही ने कहा है कि विभाग द्वारा उक्त निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों और इंजीनियर पर अब तक कोई कार्रवाई नही की जाने से उनके हौसले बुलंद हैं। पाणिग्रही ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सड़कों के गड्ढों को सीमेंट कांक्रिट से भरवाए और क्षतिग्रस्त कर दी गई सड़कों व गलियों की जल्द मरम्मत कराए, नहीं तो उसे भारी जन आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।

शैक्षिक सप्ताह के अंतिम दिन हुआ सामाजिक सहभागिता एवं विद्यार्थियों के शाला ठहराव में समाज की भूमिका पर केंद्रित कार्यक्रम

0

जगदलपुर, 28 जुलाई 2024/ नई शिक्षा नीति 2020 के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहे आयोजित किया गया। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार और सीईओ जिला पंचायत  प्रकाश सर्वे के मार्गदर्शन में जिले के समस्त शालाओं में विगत 7 दिनों से चले आ रहे शैक्षिक सप्ताह के आयोजन का रविवार को समापन किया गया। साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद विद्यार्थियों, शिक्षकों और उनके पालक सहित ग्राम एवं शहर के अन्य गणमान्य नागरिकों ने शालाओं में आयोजित किया जा रहे कार्यक्रमों में उत्साह से सहभागिता निभाई।

जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने इस बारे में बताया कि स्कूलों में विद्यांजलि योजना के अंतर्गत उपस्थित नागरिकों एवं पालकों से शाला में विद्या दान हेतु आह्वान किया गया। उन्हें कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक सहभागिता के बिना कोई भी समाज विकास विकास की ओर अग्रसर नहीं हो सकता है। इसे ध्यान रखते हुए शालाओं के संचालन में भी समाज की भूमिका सुनिश्चित करने पहल किया जा रहा है। शालाओं का उचित विकास एवं शैक्षणिक स्तर में तभी विकास हो सकता है जब समाज अपनी अहम भूमिका निभाये। विद्यांजलि कार्यक्रम अंतर्गत समाज के लोग स्वयं आगे बढ़कर स्वयंसेवी के रूप में शिक्षा का दान करते हैं, जिससे एक और शिक्षक की कमी पूरी होती है साथ ही विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक अनुभव मिलते हैं। जिले के समस्त शालाओं में शैक्षिक सप्ताह के सातवें एवं अंतिम दिन के कार्यक्रमों में शालाओं में उपस्थित समस्त पालकों एवं नागरिक जनों से शाला के प्रभारियों ने शाला विकास पर चर्चा किया, लंबे समय से अनुपस्थित विद्यार्थियों को किस प्रकार पुनः स्कूल से जोड़ा जाए इस पर योजना बनायी गई और शाला के वार्षिक योजना पर उनसे सलाह ली गई। अंत में संस्था प्रमुखों द्वारा उपस्थित समस्त नागरिकों का शैक्षिक सप्ताह के सातों दिन उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में उपस्थित होकर सक्रिय सहयोग देने के लिए आभार प्रदर्शित कर न्योता भोज के साथ शैक्षणिक सप्ताह का समापन किया गया।

सूर्यदेव’ के संताप से अब नहीं बच पाएंगे बस्तर संभाग के पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी

0
  •  बस्तर में सोलर लाइट के घोटाले की जांच करेगी विधानसभा कमेटी
  • योजना में जमकर हुआ है घोटाला

अर्जुन झा-

जगदलपुर सूर्यदेव` के संताप से अब बस्तर संभाग के पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी बिल्कुल नहीं बच पाएंगे। सोलर लाईट लगाने के नाम पर व दीगर कार्यों में 14 वें और 15वें वित्त आयोग के पैसे का जमकर दुरुपयोग बस्तर के त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है। इसकी गूंज विधानसभा में भी सुनाई दी।

पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कोंडागांव जिले का मामला उठाया तो मंत्री रामविचार नेताम ने पूरे बस्तर संभाग में सोलर लाइट की जांच की बात कराने कह दी। इसके बाद बस्तर के उन जनप्रतिनिधियों में हड़कंप मच गया है जो इस गोरखधंधे में संलिप्त हैं। क्योंकि विधान सभा की कमेटी इस मामले की जांच करने वाली है। भले ही अभी कमेटी गठित नहीं हुई है, लेकिन यह मामला आगामी शीतकालीन सत्र तक सामने आ सकता है। भले ही कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र का मामला पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने उठाया, लेकिन ऐसा गड़बड़ झाला जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में हुआ था और तत्कालीन उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास को अपनी कुर्सी तक गंवानी पड़ी थी। जगदलपुर जनपद पंचायत के विभिन्न गांवों में सोलर लाईट से सड़कों पर उजियारा फैलाने के नाम पर अपने घर को रौशन करने जमकर घोटालेबाजी की गई थी।जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों के कारण ग्राम पंचायतों के सरपंचों व सचिवों पर दवाब डाला गया। परीणति यह हुई कि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की, लेकिन दांव उल्टा पड़ गया और सुब्रतो विश्वास को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा और उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। इस मामले को सत्तारूढ़ दल से जुड़े हुए लोगों का होने के कारण यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

सीईओ पर भी आएगी आंच

बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बकावंड जनपद पंचायत क्षेत्र में भी सोलर लाइट घोटाला हुआ है। जनपद क्षेत्र की लंजोड़ा समेत अन्य ग्राम पंचायतों में सोलर लाईट लगाने के नाम पर सरकारी धन की जमकर बंदरबांट हुई है। सूत्र बताते हैं कि जनपद सीईओ की छत्रछाया में जनपद की सत्रह ग्राम पंचायतों के सचिवों ने खूब खेल किया है। लंजोड़ा के मामले की शिकायत विधायक लखेश्वर बघेल से की गई थी, लेकिन यह जानकारी सामने आई है कि बघेल के अभयदान के कारण लंजोड़ा निवासी उस व्यक्ति को संजीवनी मिल गई। किंतु अब जिस प्रकार रामविचार नेताम ने घोषणा की है, उसके बाद फिर जांच की रफ्तार बढ़ेगी। सोलर लाईट के गोरखधंधे में बकावंड जनपद पंचायत सीईओ एसएस मंडावी और करीब 17 पंचायत सचिवों की भी अहम भूमिका है अगर निष्पक्ष जांच हुई तो उसकी आंच से सीईओ और सभी 17 पंचायत सचिव हरगिज बच नहीं पाएंगे।

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में लोगों की समस्याओं का हो रहा मौके पर निराकरण

0
  • सार्थक साबित हो रहा है नगर निगम का शिविर

जगदलपुर जन समस्या निवारण पखवाड़ा के दूसरे दिन आज देवांगन समाज भवन में वीर सावरकर वार्ड, भगत सिंह वार्ड, सिविल लाइन वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड एवं चंद्रशेखर आजाद वार्ड के लिए शिविर आयोजित किया गया था ।

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे वार्डवासियों की कई समस्याओं का निगम प्रशासन द्वारा त्वरित निराकरण किया जा रहा है। जनसमस्या निवारण शिविर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं जनमानस द्वारा श्रवण भी किया गया। जन समस्या निवारण शिविर में आज महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य भारती श्रीवास्तव, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, दयावती देवांगन, वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, वार्ड पार्षद यशवंत धुव, रीना घोष, नीलम यादव, त्रिवेणी रंधारी, आयुक्त हरेश मंडावी, पूर्व पार्षद खेमसिंह देवांगन व राणा धोष उपस्थित रहे। जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना है। शिविर में वार्डवासियों द्वारा गली व नाली की साफ सफाई, पेयजल पाईप लाइन लीकेज, स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं रखी गईं। इन समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।जिससे शिविर में पहुंचे लोग प्रसन्नता जाहिर करते शासन द्वारा आयोजित इस शिविर की सरहाना कर रहे हैं।

महापौर सफीरा साहू ने बताया कि जन समस्या निवारण पखवाड़ा में जनता की समस्याओं का निराकरण त्वरित होने पर सरकार के प्रति लोगों में विश्वास और लगाव बढ़ेगा। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जनता से सीधे जुड़कर उनकी मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने का कार्य किया जा रहा है। आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में अपनी समस्या लेकर पहुंच रहे लोगों के कई समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। साथ ही कई समस्याओं को सूचीबद्ध कर उन समस्याओं का भी जल्द निराकरण किया जाएगा। शासन के निर्देश अनुसार 48 वार्डों में वार्डवार शिविर लगाया जा रहा है। जिसे जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। सभी प्रकरणों का सूचीबद्ध कर इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। जन समस्या निवारण पखवाड़े में लोग नल कनेक्शन, राशन कार्ड, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास, स्ट्रीट लाइट, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा, जलापूर्ति में लीकेज, साफ सफाई, टूटी फूटी नालियों के निर्माण, सड़क जैसी नता की समस्याएं आ रही हैं। 29 जुलाई को शिविर शहर के गुरु घासीदास वार्ड एवं अब्दुल कलाम वार्ड फिरंता मार्केट के पीछे सामुदायिक भवन में लगाया जाएगा। इस दौरान नगर निगम व अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
  • 02. घटना में प्रयुक्त एक स्वीफ्ट डिजायर कार कीमती 3,00,000 रूपये को जप्त किया गया

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 09.07.2024 के शाम को प्रार्थी मोहम्मद रिहान अपने साथी हिमेश कामडे के साथ मोटर सायकल से शराब भ‌ट्टी शराब खरीदने गया था जो शराब खरीद कर वापस आ रहे थे तभी आरोपी हरीश कुमार ध्रुव शराब भट्ठी के पास प्रार्थी को शराब और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा जिससे प्रार्थी द्वारा मना करने पर मां बहन की अश्लील गाली देने लगा तो प्रार्थी ने हरीश ध्रुव को थप्पड मार दिया गया और प्रार्थी अपने घर चला गया रात्रि 08.00 बजे आरोपी अपने कार से अपने अन्य साथियों के साथ प्रार्थी के घर पास आकर अश्लील गाली देकर इधर आ करके बुलाये और कार में आरोपीगण हरीश, बुग्गु, बलराम निकले और चारों मिलकर गाड़ी के अंदर जोर जबरदस्ती कर बैठाये, कार में पहले से ही हिमेश को गाडी के अंदर जोर जबरदस्ती कर बैठा कर लाये थे जो आरोपीगण द्वारा कार की कांच व दरवाजा बंद कर प्रार्थी एवं उसके साथी हिमेश को हाथ मुक्का से मारपीट करते सुनसान जगह में ले जाकर जान से मारने की धमकी देते मारपीट किये आरोपी अजय द्वारा प्रार्थी के सिर को पकडकर लोहे के एंगल में जोर से पटक दिया जिससे सिर के बांये तरफ चोंट लगा है मारपीट करने से प्रार्थी द्वारा अपने पिता को बुलाने पर प्रार्थी के माता परवीन बेगम पिता चांद मुबारक बीच बचाव किये है बीच बचाव करने के दौरान परवीन बेगम को आरोपियों द्वारा धक्का मुक्की कर मारपीट कर चोट पहुंचाया है । प्रार्थी मोहम्मद रिहान के रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 193/2024 धारा 296, 351(2), 115(2), 119(1), 140(3), 3(5) बी. एन. एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। विवेचना के दौरान आरोपी हरीश कुमार ध्रुव पिता रंजीत कुमार ध्रुव उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 17 कोण्डे पावर हाउस दल्लीराजहरा को दिनांक 10.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा फरार शेष आरोपीगण 01. अजय कुमार ध्रुव पिता रंजीत कुमार ध्रुव उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड 17 दल्लीराजहरा, 02. देवकुमार साहू उर्फ बुग्गु पिता ईश्वर सिंह साहू उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड 17 कोण्डे पावर हाउस दल्लीराजहरा, 03. बलराम निषाद पिता बलराम निषाद पिता ओ0 नारायण उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 14 तेलगु पारा शहीद चौंक दल्लीराजहरा को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर अजय कुमार ध्रुव के कब्जे से स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG13 AD 2339 कीमती 3,00,000 रूपये को जप्त कर आरोपीगण को आज दिनांक 29.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है ।

MOST POPULAR

HOT NEWS