City Media - Page 482 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 482

बोरसी बारूदी विस्फोटों और मौतों के लिए राज्य की भाजपा सरकार जिम्मेदार : दीपक बैज

0
  •  मौतों के आंकड़े छुपा रही है सरकार : कांग्रेस
  • राज्य में अपराधों और हादसों की बाढ़ : बैज

अर्जुन झा-

जगदलपुर बेमेतरा जिले के बोरसी मुरमुंदा स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए भीषण धमाकों और वहां हुई मौतों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज आज भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने इस दुखद घटना के लिए सीधे तौर पर साय सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि सरकार मौतों के आंकड़े छुपा रही है।

जगदलपुर में आज पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोरसी बारूदी विस्फोटों को लेकर जहां बेहद आहत और दुखी नजर आए, वहीं वे सरकार पर आक्रामक भी नजर आए। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। दीपक बैज ने कहा कि बोरसी खार की घटना को 36 घंटे से भी ज्यादा समय गुजर चुका है, मगर इस पर साय सरकार की ओर से कोई बयान अब तक नहीं आना बड़ा ही दुखद है। मुख्यमंत्री, मंत्री और भाजपा के नेता सिर्फ टीवी चैनलों, फेसबुक और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सिर्फ श्रद्धांजलि देने के सिवा कुछ नहीं कर रहे हैं। सच तो यह है कि सरकार मौतों के आंकड़े छुपा रही है और दोषियों को बचाने का काम कर रही है। इस घटना को लेकर अभी तक किसी के खिलाफ एफआईआर तक लांच नहीं की गई है। इससे साबित होता है कि सरकार दोधियों को बचा रही है। जबकि मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिहायशी क्षेत्र के बिल्कुल करीब बारूद फैक्ट्री चलती रही और भाजपा सरकार आंख मूंदे बैठी रही। अगर सरकार ने समय रहते कदम उठाए होते तो आज यह दर्दनाक हादसा नहीं होता। इसलिए कांग्रेस का मानना है कि इस घटना के लिए सीधे तौर पर भाजपा सरकार ही जिम्मेदार है।दीपक बैज ने हर मृतक के परिवार को 50 लाख रू. का मुआवजा देने तथा घायलों को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल दी जाने की मांग सरकार से की।

दरभा कांड का सच सामने आए

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दरभा घाटी नक्सली कांड, फर्जी मुठभेड़ों और वोटिंग के कई दिन बाद वोट प्रतिशत बढ़ने की बात पर भी केंद्र और राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि दरभा घाटी में हुए नक्सलियों के हमले में हमारे अनेक वरिष्ठ नेता और सुरक्षा जवान मारे गए थे। इस घटना को 11साल बीत चुके हैं, मगर भाजपा की लगातार अड़ंगेबाजी के कारण इस कांड पर से रहस्य का पर्दा नहीं उठ पाया है। प्रदेश में जब हमारी सरकार थी, तब हमने मामले की एसआईटी जांच शुरू कराई थी। तब केंद्र सरकार ने एनआईएजांच के बहाने एसआईटी जांच को रुकवाने के लिए कोर्ट का सहारा लेने की कोशिश की, मगर कोर्ट ने केंद्र की नहीं चलने दी। दीपक बैज ने कहा कि इस घटना की सच्चाई जनता के सामने आना चाहिए। दीपक बैज ने मुठभेड़ों पर भी सवाल उठाए। कहा कि हमारी सरकार के दौरान बस्तर में शांति थी। विकास की धारा बह रही थी, मगर अब टारगेटेड मुठबेड़ें हो रही हैं और हमारे आदिवासी भाई मारे जा रहे हैं। वोट परसेंट बढ़ने के मसले पर सवाल उठाते हुए दीपक बैज ने कहा कि वोटिंग के 8-10 दिन बाद वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की जानकारी सार्वजनिक करना साजिश की ओर इशारा करता है

पैसा डबल करने की बात कहकर करता था धोखाधड़ी

0
  • थाना पुरूर पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार
  • थाना पुरूर पुलिस द्वारा विशेष टीम बनाकर किया गया आरोपी को गिरफ्तार।

नाम आरोपी :- उत्तम साहू पिता बुधराम साहू उम्र 38 साल निवासी ग्राम भवरमरा तहसील व जिला राजनादगांव हाल सन सिटी कॉलोनी मकान नम्बर D-82 राजनांदगांव। -000–

जुर्म जरायम निराकरण एवं आरोपियो की धरपकड हेतु श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्गं राम गोपाल गर्ग के निर्देशन पर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री एस०आर० भगत, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुरूर श्री बोनीफस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी के आरोपी को 24 घंटे में पकड़ने में सफलता हासिल की गई।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ललित कुमार साहू पिता खेमलाल साहू उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम पोंड थाना पुरूर जिला बालोद (छ0ग0) थाना हाजिर आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि उत्तम साहू पिता बुधराम साहू उम्र 38 साल निवासी ग्राम भवरमरा तहसील व जिला राजनादगांव हाल सन सिटी कॉलोनी मकान नम्बर 4.82 राजनांदगांव द्वारा आवेदक को रूपये पैसे डबल करने का लालच देकर 2,00,000/रूपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाकर थोखाधडी किया है। आवेदन प्रथम दृष्टया, थारा 420 भादवि० का अपराध परिलक्षित होने से बारा 420 भा०३०वि० के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी उत्तम साहू पुलिस के आने की सुगबुगाहट लगने से लुक छिप रहा था। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री एस०आर० भगत, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुरूर श्री बोनीफस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को राजनांदगावं से दिनांक 25.05.2024 को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर बताया कि मैं सन सिटी कॉलोनी राजनांदगांव में रहता हूँ कक्षा दसवी तक पढाई किया हूँ मैं डी मैट एकांउट खोलने का काम करता हूँ मैने अब तक करीब 100 डी मैट एकांउट खोले हैं जिन लोगो ने मेरे द्वारा डी मैट एकांउट खोलवाए है उनके द्वारा ट्रेड करने पर मुझे प्रति ट्रेडिंग 15-40 रूपये मिलता है। वर्ष 2021 में मैने अपने जान पहचान के ललित साहू निवासी ग्राम पोड़ से बोला कि मैं अपना विजनेस कर रहा हूँ, जिसमें यदि आपके पास पैसे है तो दीजिये 06 महीने में आपको डबल करके दूंगा, शुरूवात में ललित द्वारा मना किया फिर मेरे द्वारा काफी जिद करने पर आखिरकार ललित साहू ने अपने बैंक ऑफ बडौदा के खाता क्रमांक 20270100004534 से मेरे एक्सीस बैंक के खाता क्रमांक 919020033763144 में दिनांक 09.07.2021 को 2,00,000 रूपये (दो लाख रूपये) ट्रांसफर किया। जिसे मैने इनफिनॉक्स फोरेक्स मार्केट में 2,00,000 रूपये (दो लाख रूपये) लगा दिया कोरोना काल के दौरान मार्केट डाउन होने से इंटरनेशनल मोर्केट में नुकसान हो गया जिससे मेरे द्वारा ट्रेड किया हुआ 2,00,000 रूपये (दो लाख रूपये) की वेल्यु घटकर 50,000/रू रह गई थी, जिसे मैने वापस विथड्राल कर दिया था, ललित साहू के द्वारा 06 महीने पश्चात पैसे की मांग करने पर मैं उसे घुमाने लगा और उसका पैसा वापस नही कर पाया।

:- इसीप्रकार वर्ष 2021 में कौशल्या साहू पति वानीराम साहू ग्राम हल्दी थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव को पैसा 06 महीना में दोगुना करने का लालच देकर उनसे 5,00,000/रूपये (पांच लाख रूपये), अपने एक्सीस बैंक एकाउंट 919020033763144 में ट्रांसफर कराकर इनफिनॉक्स फोरेक्स ग्लोबल मार्केट करेसी एक्सचेंज में ट्रेडिंग किया

– वर्ष 2018 में मिश्री लाल गंगबेर पिता गणेश राम मंगबेर निवासी आम दियायाती थाना गुरूर जिला बालोद छ0ग0 को पैसा 06 महीना में दोगुना करने का लालच देकर उनसे 9,00,000 रूपये (नौ लाख रुपये), अपने एक्सीस बैंक एकाउंट 919020033763144 में ट्रांसफर कराकर इनफिनॉक्स फोरेक्स ग्लोबल मार्केट करेसी एक्सर्वेज में ट्रेडिंग किया।

 

:- वर्ष 2022-23 मे भरतलाल सिन्हा निवासी ग्राम अण्डा जिला दुर्ग छ०म० का पैसा 06 महीना में दोगुना करने का लालच देकर उनसे 20,00,000 रूपये (बीस लाख रूपये), को अपने उत्तम सर्विस कम्पनी के आईसीआईसी बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कराकर अपने उत्तम सर्विस कम्पनी में खर्च कर दिया।

:- वर्ष 2020-21 में वंदना रंगारी निवासी ग्राम कन्हारपुरी थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव ४०ग० को पैसा 06 महीना मे दोगुना करने का लालच देकर उनसे 2,00,000 रूपये (दो लाख रूपये), अपने एक्सीस बैंक एकाउंट 919020033763144 में ट्रांसफर कराकर इनफिक्सि फोरेक्स ग्लोवल मार्केट करेसी एक्सचेंज में ट्रेडिंग किया।

:- वर्ष 2023 में मीना रावटे जिला अस्पताल कालोनी राजनांदगांव जिला राजनांदगांव ४०गा० को पैसा 06 महीना मे दोगुना करने का लालच देकर उनसे 2,00,000 रूपये (दो लाख रूपये), अपने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एकाउंट 10066172855 में ट्रांसफर कराकर अपने निजी कार्य में खर्च कर दिया।

:- वर्ष 2023 में विमला शांतिमिंज राजनांदगांव जिला अस्पताल कालोनी राजनांदगांव जिला राजनांदगांव ४०ग० को पैसा 06 महीना में दोगुना करने का लालच देकर उनसे 2,00,000 रूपये (दो लाख रूपये), अपने फोन पे नम्बर 88770106500 में ट्रांसफर कराकर अपने निजी कार्य में खर्च कर दिया।

:- वर्ष 2007 में मार्केटींग फील्ड में काम करने के दौरान मेरे जान पहचान चारामा निवासी लुकेश कुमार साहू से हुई

जो चारामा कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का संचालन करता है,। मैने वर्ष 2020-21 में लुकेश से ज्ञानप्रकाश साहू व उसका भाई योगेश साहू की मुलाकात कराई दोनो ने लुकेश को सेयर मार्केट में ट्रेड करने का लालच दिया लुकेश द्वारा मना करने पर नुकसान की गारंटी अपना लेते हुये ज्ञान प्रकाश ने लालच देकर लुकेश से अपने खाते में अलग अलग किस्तों में मेरे माध्यम से 29,65000/रू डलाकर थोखायड़ी किया है,।

:- वर्ष 2019 में आर्मी से रिटायर्ड टिकेश साहू निवासी धमतरी से ज्ञानप्रकाश साहू व उसका भाई योगेश साहू की मुलाकात कराई दोनो ने लुकेश को सेयर मार्केट में ट्रेड करने का लालच दिया और थोखा देकर टिकेश से अपने खातों मैं अलग अलग किस्तों में मेरे माध्यम से कुल 45,00000/रू डलाकर धोखाधड़ी किया है,। व बालोद निवासी आलिंद

साहू से नौकरी दिलाने व पैसे डबल करने का लालच देकर उत्तम साहू द्वारा कुल 3,00,000 रूपये खाते में डलवाकर धोखाधडी किया गया है।

उक्त प्रकरण को सुलझाने व आरोपी को गिरफ्तारी एवं विवेचना में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि अजयशंकर अविनाशी, प्र.आर. कमलेश रावटे, आर. मनोज मेश्राम, की सराहनीय भूमिका रही।

बीजापुर जिले में मारी गईं 5-5 लाख की ईनामी दो महिला नक्सली, शव बरामद

0
  • जप्पेमरका -कमकानार के जंगल में हुई मुठभेड़

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिला अंतर्गत जप्पेमरका एवं कमकानार के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5-5 लाख के ईनामी 2 महिला नक्सली मारी गई हैं। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से हथियार, विस्फोट में प्रयोग की जाने वाली सामग्री तथा प्रचार समग्री भी बरामद की गई है।

पश्चिम बस्तर डिवीजन सप्लाई टीम इंचार्ज पंडरू, भैरमगढ़ एरिया कमेटी के एसीएम जोगा, एसीएम सोनू, एसीएम राजेश कड़ती एरिया एमआई इंचार्ज एवं अन्य 10-15 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर थाना मिरतुर गंगालूर क्षेत्र के जप्पेमरका एवं कमकानार के जंगलों में डीआरजी बीजापुर टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। सर्च अभियान के दौरान 25 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे के मध्य सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद कार्डन एवं सर्चिंग के दौरान घटना स्थल से 2 महिला नक्सलियों के शवों के साथ एक नग 9 एमएम पिस्टल एक नग 12 बोर सिंगल शॉट बंदूक, 10 नग जिलेटिन स्टिक, 5 मीटर कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, 500-500 रुपए के 40 नोट कुल 20 हजार हजार रूपए नकद, एक नग वायरलेस सेट, नक्सली वर्दी, पिटठू, दवाईया, प्रतिबंधित नक्सल संगठन की प्रचार प्रसार सामग्री, नक्सली साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गईं। घटना में मारे गये नक्सलियों की पहचान 5 लाख की ईनामी विज्जे ताती ऊर्फ सुक्की गंगालूर एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) के रूप में हुई। विज्जे ताती वर्ष 2008 से नक्सल संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत थी। दूसरे शव की पहचान 5 लाख की ईनामी नीला फरसा पति मोटू फरसा ऊर्फ मंगल गंगालूर एरिया कमेटी संदस्य (एसीएम) के रूप में की गई।नीला फरसा वर्ष 2011 से नक्सल संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत थी। घटना में मारे गये नक्सलियों की पंचनामा, पीएम एवं अन्य वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई।

अब सही मायने में शांति का टापू बन रहा है बस्तर संभाग, नक्सलियों के आत्मसमर्पण की लगी झड़ी

0
  •  साय सरकार और सुरक्षा बलों की पहल का असर
  • बीजापुर जिले में फिर 33 नक्सलियों ने किया समर्पण
  • माओवाद से हो रहा है मोहभंग, मुख्यधारा से जुड़ने की बढ़ी ललक

अर्जुन झा

जगदलपुर दशकों से नक्सली हिंसा से जूझते आ रहे बस्तर संभाग में अब बदलाव की बयार बहने लगी है। माओवादी विचारधारा से अभिप्रेरित होकर हिंसा की राह पकड़ चुके लोगों का अब माओवाद से मोहभंग होता जा रहा है। ऐसे लोग अब हिंसा की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ते जा रहे हैं। नक्सली संगठनों से जुड़े हर आयु वर्ग के स्थानीय ग्रामीण तेजी से पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे हैं। यह चमत्कार राज्य की विष्णु देव साय सरकार, गृहमंत्री विजय शर्मा और पुलिस एवं सुरक्षा बलों की दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत हुआ है। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में नक्सलियों के आत्मसमर्पण की झड़ी लग गई है।

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार की पुनर्वास नीति, नक्सलियों के खिलाफ कड़े रुख अपनाने का व्यापक असर हुआ है। राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के बार बार ग्राउंड जीरो पर जाकर पुलिस और सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने तथा नक्सली हिंसा हताहत हुए लोगों के परिजनों से मिलकर उनका दुख दर्द साझा करने

का सुफल भी सामने आने लगा है। पुलिस और सुरक्षा बल दोगुने जोश के एंटी नक्सल मोर्चे पर डटे हुए हैं। इन सभी प्रयासों ने बस्तर की फिजा बदलकर रख दी है। नक्सलियों का आत्मसमर्पण इस बात का गवाह है। संभाग के बीजापुर जिले में फिर एकसाथ 33 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर साय सरकार की ठोस नीति पर भरोसा जता दिया है।

इन्होंने छोड़ी हिंसा की राह

2 लाख के ईनामी नक्सली राजू हेमला ऊर्फ ठाकुर मुरिया 35 वर्ष निवासी कोरसागुड़ा बीरा गुड़ापारा पीएलजीए बटालियन सदस्य, दो लाख की ईनामी महिला नक्सली सामो कर्मा ऊर्फ रनिता मुरिया 24 वर्ष निवासी दुगोली, कंपनी नंबर 5, प्लाटून नंबर 1 ए सेक्शन पार्टी सदस्या, 1 लाख का ईनामी सुदरू पुनेम ऊर्फ हिरोली सुदरू मुरिया 30 निवासी हिरोली गायतापारा , पुसनार आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, सुखराम माड़वी मुरिया 35 वर्ष, निवासी केशामुंडी, जनताना सरकार सदस्य, मिलिशिया प्लाटून कमांडर, सुरेश कुंजाम मुरिया 23 वर्ष निवासी दुगोली, भूमकाल मिलिशिया कमांडर, आयतू पुनेम ऊर्फ डोगुम मुरिया 30 वर्ष निवासी हिरोली गायतापारा थाना गंगालूर, पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन डिप्टी कमांडर, रमेश पुनेम उर्फ पोजा मुरिया 29 वर्ष निवासी हिरोली सरपंच पारा, हिरोली भूमकाल मिलिशिया सी सेक्शन कमांडर, पायकू मड़काम मुरिया 30 वर्ष निवासी करका इंदड़पारा, डुमरी पलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून बी सेक्शन कमांडर, आयतू कुंजाम मुरिया 22 वर्ष निवासी दुगोली, डुमरी पालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमांडर, मंगल पुनेम ऊर्फ करका मुरिया 41 वर्ष निवासी हिरोली सरपंच पारा, हिरोली भूमकाल मिलिशिया कमांडर, मासा सोढ़ी मुरिया 18 वर्ष निवासी करका मंजारी पारा , करका भूमकाल मिलिशिया बी सेक्शन कमांडर, रेनू पुनेम मुरिया 21 वर्ष हिरोली सरपंच पारा, हिरोली जीआरडी कमांडर, राजू तामो ऊर्फ पांडू मुरिया 35 वर्ष निवासी दुगोली डुमरीपालनार आरपीसी जनतान सरकार सदस्य व आर्थिक शाखा अध्यक्ष, अर्जुन कर्मा उर्फ पिडिदेड़ मुरिया 48 वर्ष निवासी दुगोली, डुमरी पालनार आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष, हुर्रा कर्मा उर्फ बोटी मुरिया 39 वर्ष निवासी दुगोली पद डुमरी पालनार आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, सुखराम कर्मा ऊर्फ मासा मुरिया 39 वर्ष निवासी दुगोली पद डुमरी पालनार आरपीसी सदस्य व डॉक्टर शाखा सदस्य, संजय तामो मुरिया 32 वर्ष दुगोली आरपीसी सीएनएम सदस्य, छोटू पुनेम ऊर्फ बड़गा मुरिया 23 वर्ष निवासी हिरोली सरपंच पारा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य, न्याय शाखा सदस्य, पोदिया पुनेम ऊर्फ कुकल पिता मंगु पुनेम उम्र 39 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली पद पुसनार आरपीसी डीएकेएमएस कमेटी सदस्य, मंगडू मड़कम ऊर्फ मोंगडु मुरिया 55 वर्ष करका इंदड़पारा थाना गंगालूर, पदनाम डुमरीपालनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य, जटिया मड़कम मुरिया 30 वर्ष निवासी करका पटेलपारा थाना गंगालूर, पद करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य, बुधराम ताती मुरिया 27 वर्ष निवासी करका पटेलपारा पद डुमरी पालनार आरसीसी डीएकेएमएस सदस्य, मड़कम मुरिया 27 वर्ष करका इंदड़पारा पद डुमरीपालनार आरपीसी सीएनएम सदस्य, राजू मड़कम मुरिया 23 वर्ष करका इंदडपारा करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य, भीमा मड़कम मुरिया 31 वर्ष निवासी करका इंदड़पारा पद करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य,भीमा मड़कम मुरिया 35 वर्ष निवासी करका छिंदपारा पद करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य, देवा माड़वी ऊर्फ बोमड़ा मुरिया 26 वर्ष करका पटेलपारा करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य, कुमार सोढ़ी मुरिया, 36 वर्ष करका मंजारी पारा पद करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य, जोगा मड़कम पिता बामन मड़कम मुरिया 18 वर्ष करका मंजारी पारा भूमकाल मिलिशिया सदस्य, हिड़मा मड़कम मुरिया 26 वर्ष करका इंदड़पारा भूमकाल मिलिशिया सदस्य, सोना मड़कम मुरिया 20 वर्ष करका पटेलपारा भूमकाल मिलिशिया सदस्य, शंकर मड़कम मुरिया 30 वर्ष करका इंदड़पारा आरपीसी सीएनएम सदस्य और बुदरी कारम ऊर्फ बैयमे मुरिया 33 हिरोली गायतापारा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य ने आत्मसमर्पण किया है।

गृहमंत्री शर्मा ने जीत लिया दिल

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के बहकावे मे आकर भटके युवाओं और ग्रामीणों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जो पहल की है, उसकी सराहना हो रही है। बस्तर संभाग मे जब भी नक्सली घटना हुई, गृहमंत्री विजय शर्मा दौड़े चले आए। हिंसा मे हताहत लोगों और उनके परिजनों दे मुलाकात करने मे श्री शर्मा ने जरा भी देरी नहीं की। यहां तक कि धुर नक्सल प्रभावित गांवों में भी विजय शर्मा बेखौफ पहुंच गए। ऐसे गांवों के लोगों को उन्होंने भरोसा दिलाया कि साय सरकार आपके साथ खड़ी है। कुछ गांवों के सरपंचों और युवाओं को गृहमंत्री विजय शर्मा अपना निजी मोबइल फोन नंबर भी यह कहते हुए दे गए थे कि गांव के हित के काम न होने और कोई परेशानी आने पर मुझे तुरंत फोन करना। रायपुर लौटने के दो दिन बाद श्री शर्मा ने एक गांव के युवक से खुद फोन करके पूछा था कि गांव की बिजली समस्या दूर हुई कि नहीं? उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की इस सदाशयता ने पूरे गांव का दिल जीत लिया और पूरे बस्तर संभाग में भी इसका अच्छा संदेश गया है।इसके अलावा श्री शर्मा ने नक्सलियों के पुनर्वास के लिए नीति बनाने हेतु नक्सलियों से ही सुझाव मांगकर बड़ी ही अच्छी पहल की है। नक्सली समर्थक ग्रामीण भी इससे प्रभावित नजर आ रहे हैं।

डीबी ग्रुप द्वारा लगाया गए रक्तदान शिविर में 101 यूनिट हुआ रक्तदाताओं को किया हेलमेट वितरण

0

दल्लीराजहरा शहर व आस पास के ग्रामीण क्षेत्र से आए जरूरत मंद मरीजों के लिए रक्त की कमी को देखते हुए डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउंडेशन डीबी ग्रुप के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया जिसमे शहर के रक्तविरो ने रक्तदान किया गर्मी के समय रक्त की कमी होने से जरूरतमंद को राहत पहुंचाने के लिए युवा साथियों ने नगर के शहीद ब्लड बैंक के साथ मिल कर शिविर को सफल किया गया जिला अध्यक्ष लक्ष्मण देवांगन ने बताया ग्राम मोहला से युवा रक्तदाता टीम का भी योगदान रहा सभी युवा साथियों ने रक्तदान कर के ग्रामीण क्षेत्र से आए मरीजों के लिए रक्तदान किए डीबी स्टार महिला टीम की सदस्य दामिनी साहू एवम माधुरी करपाल ने आगे बताया डीबी महिला टीम से सभी नारी शक्ति का सरहनिया सहयोग मिला शिविर का शुभारंभ भारत माता की आरती से किया गया इसके बाद रक्तदान शिविर सुचारू रूप से शुरू किया गया |


प्रदेश अध्यक्ष दीपक साहू ने बताया रक्तदान व हेलमेट के लिए जागरूक करने के उद्देश से विशाल शिविर में सभी रक्तविरो के हेलमेट प्रदान किया गया ताकि लोग अपनी सुरक्षा कर सके रक्तदान से दूसरो की जान बचाए हेलमेट से अपनी सुरक्षा करे कार्यक्रम में उपस्थित शहीद अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ श्री शैबाल जाना व Dr मंजीता ठाकुर Dr लता राजीव लोचन शर्मा Dr पंडू रंगा ने रक्तदान के फायदे बताए रक्तविरो का इनके द्वारा सम्मान प्रमाण पत्र हेलमेट दे कर किया गया नगर पुलिस अधीक्षक डॉ चित्रा वर्मा जी ने हेलमेट के फायदे बताए सभी से अपील किए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाए मोबाइल से बात ना करे किसी भी प्रकार से नशा कर के वाहन चलाने से बचे स्वयं सुरक्षित रहे और लोगो को जागरूक करे हेलमेट के फायदे बताए डीबी ग्रुप के द्वारा 101 यूनिट रक्तदान व हेलमेट के लिए जागरूकता अभियान का बधाई दिए तहसील साहू समाज के अध्यक्ष युवराज साहू अपने टीम के साथ उपस्थित थे कार्यकर्म में अपना सहयोग प्रदान किए समाज के तरफ से इस नेक कार्य के लिए साहू सदन निशुल्क प्रदान किया गया संस्था के सचिव पवन सोनी ने साहू समाज के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किए है|

सदस्य नियाज़ खान सुमित जैन मेराज खान भरत देवांगन ने कहा बालोद जिले में अभी तक का विशाल शिविर रहा सभी रक्तविरो के सहयोग व मेहनत से आज हमारी संस्था रक्तदान का शतक लगाने में सफल रहा डीबी स्टार महिला टीम से शिवानी मानिकपुरी सावित्री सोनी ममता मानकर पुष्पा शिंदे पम्मी सलामे सुनीता कडपति सुषमा साहू यमुना साहू आनुराधा सिंग नाज मेमन राजेश्वरी साहू अनिता साहू देवांतिन पारकर रेणुका साहू द्रोपति साहू एवं डीबी टीम से शिवा सूर्यवंशी ऋषि ठाकुर दानेश आर्य प्रवीण पटेल कोमल लिमेश रावटे अरविंद सौरभ संतोष रात्रे सूरज गुप्ता हेमंत गौतम क्षितिज हूमने कोमल ठाकुर आदि टीम के समस्त सदस्यगण उपस्थित थे

शाला त्यागी बच्चों को पुनः शिक्षा और स्कूल से जोड़ने के लिए प्रत्येक स्कूल-गांव में आउट ऑफ स्कूल फ्री विलेज के तहत किया जाए कार्य – कलेक्टर – विजय दयाराम के

0
  • दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कमजोर स्कूल के प्राचार्य, संकुल समन्वयक, बीईओ को स्पष्टीकरण देने के निर्देश
  • शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

जगदलपुर 25 मई 2024/ कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि शाला त्यागी बच्चों को पुनः शिक्षा और स्कूल से जोड़े, इसके लिए 10 जून से पहले प्रत्येक स्कूल-गांव में आउट ऑफ स्कूल फ्री विलेज के तहत कार्य किया जाए। स्कूल प्रारंभ होने से पहले एक भी बच्चा शाला त्यागी के रूप में नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही कक्षा दसवीं के बच्चों को फोकस कर परीक्षा परिणाम को बेहतर करने लिए प्रत्येक माह टेस्ट लेने की कार्ययोजना पर कार्य किया जाए। कलेक्टर ने शनिवार को शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक श्यामाप्रसाद मुर्खजी हाल में लिया।

कलेक्टर ने कक्षा 10 वीं के परीक्षा परीणाम की सातों विकासखंड के शालावार समीक्षा करते हुए बहुत कम परीक्षा परिणाम प्रदर्शित करने वाले स्कूल के प्राचार्य, संकुल समन्वयक, बीईओ को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। स्पष्टीकरण का जवाब संबंधित स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक स्वम देने कहा गया। उन्होंने कहा कि डाउन फॉल रिजल्ट वाले स्कूलों में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लगातार जाकर प्रगति लाए। स्कुलों में दसवीं के रिजल्ट में प्रगति के लिए प्रत्येक माह टेस्ट लिया जाए। जिला स्तर की समिति द्वारा टेस्ट का पेपर तैयार किया जाएगा, जिसे सभी स्कूलों में लागू किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक माह चौथे शनिवार बच्चों के रिजल्ट पर चर्चा पालक सम्मेलन में किया जाए ताकि बच्चों की प्रगति की जानकारी पालकों को हो।जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी या शिक्षकों के अवकाश वाले दिनों में वीडियो के माध्यम से विषयों और चेप्टरवार पढ़ाई करवाया जाएगा। एजुकेशनल वीडियो का निर्माण विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा बनाया जाएगा जिसका यू ट्यूब के माध्यम से सभी को उपलब्ध करवाने का कार्य योजना बनाई जाएगी।

बैठक में नामांकन (पोषक शालाओं में दर्ज संख्या, शाला में प्रवेश की संख्या, शाला त्यागी), शाला प्रवेशोत्सव के तहत शासन के निर्देश का अनुपालन,विद्यालय मरम्मत और सौंदर्यकरण, पोषण वाटिका निर्माण, मासिक टेस्ट एवं उसके अनुसार उपचारत्मक शिक्षण, नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण, खेलकूद, योग प्रशिक्षण, न्योता भोजन के संबंध में चर्चा किया गया। बैठक में समीक्षा के दौरान एक स्कूल के प्राचार्य ने कम उम्र में स्कूली बच्चे की शादी होने की जानकारी देंने उक्त संबंध में बाल संरक्षण इकाई और उच्च कार्यालय को इसकी जानकारी नहीं देने के लिए प्राचार्य और संकुल समन्वयक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम सचिव पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, डीएमसी अखिलेश मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के बीईओ, संकुल समन्वयक, प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में अशासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाईस्कूल, हायर सेकेण्ड्ररी के समस्त प्राचार्य-प्रधान अध्यापक से स्कूल में विद्यालय फीस विनियम समिति के नियमानुसार गठन कर जानकारी देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों को फीस की राशि न देने के फलस्वरूप छात्र-छात्राओं के परिजनो पर अनावश्यक रूप से दबाव बना कर स्कूल से निकालने की धमकी, परीक्षा में न बैठने देने, टीसी नहीं देने संबंधी शिकायतें पाने पर संबंधित स्कूलों के प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर किसी का हक है, इससे किसी को वंचित नहीं किया जा सकता है।

बैठक में आरटीई के अन्तर्गत वर्ष 2019-20 से वर्ष 2023-24 तक ड्राप आउट बच्चों, विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालयों में संचालित पुस्तको-गणवेश व अन्य सामग्री के बिक्री के शिकायतों, शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2024-25 में प्रथम लाटरी में चयनित के प्रवेश की स्थिति, छात्र-छात्राओं संस्था की मान्यता हेतु आवश्यक नार्मस के अनुरूप संसाधनों की उपलब्धता, शाला में पदस्थ शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता एवं व्यवसायिक योग्यता- प्रशिक्षण, संस्था में छात्र-छात्राओं को पात्रता अनुसार समस्त छात्रवृत्तियां, सी.सी.टी.व्ही कैमरे का स्थापना, परिवहन हेतु संचालित वाहनों की फिटनेस सर्टिफिकेट आरटीओ से जारी करवाने तथा ड्राईवर की नियमानुसार चिकित्सकीय जाँच व महिला परिचालक की नियुक्ति के संबंध में चर्चा किया गया।

अब सही मायने में शांति का टापू बन रहा है बस्तर संभाग, नक्सलियों के आत्मसमर्पण की लगी झड़ी

0
  •  बीजापुर जिले में फिर 33 नक्सलियों ने किया समर्पण
  •  माओवाद से मोहभंग, समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की ललक
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर दशकों से नक्सली हिंसा से जूझते आ रहे बस्तर संभाग में अब बदलाव की बयार बहने लगी है। माओवादी विचारधारा से अभिप्रेरित होकर हिंसा की राह पकड़ चुके लोगों का अब माओवाद से मोहभंग होता जा रहा है। ऐसे लोग अब हिंसा की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ते जा रहे हैं। नक्सली संगठनों से जुड़े हर आयु वर्ग के स्थानीय ग्रामीण तेजी से पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे हैं। संभाग के बीजापुर जिले में फिर एकसाथ 33 सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इस साल अब तक अकेले बीजापुर जिले में 109 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। अब सही मायने में बस्तर संभाग शांति का टापू बन रहा है।
    बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षकएवं उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज दंतेवाड़ा के मार्ग दर्शन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाईटर, STF एवं 202, 210 केरिपु 85, 222वी वाहिनी के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर निम्नलिखित माओवादियों ने आज दिनांक 25/05/2024 को उप महानिरीक्षक केरिपु, बीजापुर  एस0के0 मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 222वी बटालियन केरिपु  विनोद मोहरिल, कमांडेंट, 85वी बटालियन केरिपु  व्ही0तुसिंग, कमांडेंट कोबरा 202 अमित कुमार, कमांडेंट 210 कोबरा  अशोक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ऑप्सवैभव बैंकर,  चन्द्रकांत गवर्ना, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भैरमगढ़ तारेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी बीजापुर विनित साहू के समक्ष माओवादियो की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया ।

1. राजू हेमला ऊर्फ ठाकुर पिता पाण्डु हेमला उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोरसागुड़ा बीरागुड़ापारा थाना बासागुड़ा पदनाम : पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 का पार्टी सदस्य, ईनाम राशि 02.00 लाख
2. सामो कर्मा ऊर्फ रनिता पिता भीमा कर्मा उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर, पदनाम- कंपनी नम्बर 05, प्लाटून नम्बर 01 ए सेक्शन पार्टी सदस्या, ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये
3. सुदरू पुनेम ऊर्फ हिरोली सुदरू पिता भोस्कू पुनेम उम्र 30 जाति मुरिया निवासी हिरोली गायतापारा थाना गंगालूर, पदनाम पुसनार आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये
4. सुखराम माड़वी पिता सन्नू उम्र 35 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी केशामुण्डी थाना भैरमगढ़, पदनाम- जनताना सरकार सदस्य/मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर
5. सुरेश कुंजाम पिता मासा कुंजाम उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर, पदनाम-भूमकाल मिलिशिया कमाण्डर
6. आयतु पुनेम ऊर्फ डोगुम पिता सोमा पुनेम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली गायतापारा थाना गंगालूर, पदनाम- पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन डिप्टी कमाण्डर
7. रमेश पुनेम उुर्फ पोजा पिता बुधराम पुनेम उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली सरपंचपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम हिरोली भूमकाल मिलिशिया सी सेक्शन कमाण्डर
8. पायकू मड़काम पिता हिड़मा मड़काम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका इंदडपारा थाना गंगालूर, पदनाम- डुमरीपलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून बी सेक्शन कमाण्डर
9. आयतु कुंजाम पिता मासा कुंजाम उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमाण्डर
10. मंगल पुनेम ऊर्फ करका पिता बुधु उम्र 41 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली सरपंचपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम हिरोली भूमकाल मिलिशिया कमाण्डर
11. मासा सोढ़ी पिता अंदा सोढ़ी उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका मंजारीपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया बी सेक्शन कमाण्डर
12. रेनू पुनेम पिता सुक्कु पुनेम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली सरपंचपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम हिरोली जीआरडी कमाण्डर
13. राजू तामो ऊर्फ पाण्डू पिता हुंगा तामो उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर डुमरीपालनार आरपीसी जनतान सरकार सदस्य व आर्थिक शाखा अध्यक्ष, अर्जुन कर्मा उर्फ पिडिदेड पिता गुडडी कर्मा 48 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर, पदनाम डुमरीपालनार आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष, हुर्रा कर्मा उर्फ बोटी पिता गुडडी कर्मा 39 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर, पदनाम डुमरीपालनार आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य
16. सुखराम कर्मा ऊर्फ मासा पिता लखमा कर्मा उम्र 39 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी सदस्य/डॉक्टर शाखा सदस्य
17. संजय तामो ऊर्फ खुटा पिता हुंगा तामो उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी सीएनएम सदस्य
18. छोटू पुनेम ऊर्फ बड़गा पिता सुक्कु पुनेम उम्र23 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली सरपंच पारा थाना गंगालूर पदनाम- पुसनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/न्याया शाखा सदस्य
19. पोदिया पुनेम ऊर्फ कुकल पिता मंगु पुनेम उम्र 39 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली गायतापारा थाना गंगालूर, पदनाम- पुसनार आरपीसी डीएकेएमएस कमेटी सदस्य
20. मंगडू मड़कम ऊर्फ मोंगडु पिता लखमा मड़कम उम्र 55 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका इंदड़पारा थाना गंगालूर, पदनाम डुमरीपालनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य
21. जटिया मड़कम पिता सोमडू मड़कम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका पटेलपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिय सदस्य
22. बुधराम ताती पिता भीमा ताती उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका पटेलपारा थाना गंगालूर, पदनाम- डुमरीपालनार आरसीसी डीएकेएमएस सदस्य
23. मासा मड़कम पिता कमलू मड़कम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया करका इंदड़पारा थाना गंगालूर पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी सीएनएम सदस्य
24. राजू मड़कम पिता माडको मड़कम उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया साकिन करका इंदडपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य
25. भीमा मड़कम पिता मंगू मड़कम उम्र 31 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका इंदड़पारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य
26. भीमा मड़कम पिता हुंगा मड़कम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका छिंदपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य
27. देवा माड़वी ऊर्फ बोमड़ा पिता हिड़मा माड़वी उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका पटेलपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य
28. कुमार सोढ़ी पिता जटिया सोढ़ी उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका मंजारीपारा थाना गंगालूर पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिशिया सदस्य
29. जोगा मड़कम पिता बामन मड़कम उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका मंजारीपारा थाना गंगालूर, पदनाम-ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य
30. हिड़मा मड़कम पिता हड़मा मड़कम उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका इंदड़पारा थाना गंगालूर पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य
31. सोना मड़कम पिता पाण्डु मड़कम उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका पटेलपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य
32. शंकर मड़कम पिता मंगेल मड़कम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका इंदड़पारा थाना गंगालूर, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी सीएनएम सदस्य
33. बुदरी कारम ऊर्फ बैयमे पिता स्व0 कोवा कारम उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली गायतापारा थाना गंगालूर, पदनाम- पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य

01. राजू हेमला ऊर्फ ठाकुर , माओवादी संगठन में कार्य का विवरण:-
वर्ष 2007 से कोरसागुड़ा बाल संघम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ । वर्ष 2008 से 2009 तक डीएकेएमएस सदस्य के पद पर कार्य किया, वर्ष 2010 में कृषि शाखा का कार्य दिया गया । वर्ष 2013 से 2021 तक कोरसागुड़ा आरपीसी में मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर के पद पर संगठन में कार्य किया । वर्ष 2022 में पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 में पार्टी सदस्य की जवाबदारी दी गई । उक्त पद पर 2.00 लाख का ईनाम घोषित है ।
महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल :-
• वर्ष 2013 में सारकेगुड़ा से तर्रेम के बीच मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल
• वर्ष 2016 में बासागुड़ा पोटाकेबिन के पास आईईडी लगाने की घटना में शामिल
• वर्ष 2016 में तर्रेम सिलगेर के बीच मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल
• वर्ष 2018 में चिन्नातर्रेत में ग्रामीण की हत्या में शामिल
• वर्ष 2018 में ग्राम चिन्नातर्रेत में जनअदालत में ग्रामीण की हत्या में शामिल
• वर्ष 2023 में कोरसागुड़ा के ग्रामीण की हत्या में शामिल

02. सामो कर्मा ऊर्फ रनिता, माओवादी संगठन में कार्य का विवरण:-
वर्ष 2010 में पीड़िया एलओएस में पीएलजीए सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुई । वर्ष्ज्ञ 2012 में कंपनी नम्बर 05 के प्लाटून नम्बर 01 में पार्टी सदस्या के पद का कार्य दिया गया । संगठन में सिंगल शॉट बंदूक रखती थी । उक्त पद पर 02.00 लाख का ईनाम घोषित है ।
महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल :-
• वर्ष 2019 में मेसपुर के जंगल में पुलिस व माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ 01 जवना शहीद
• वर्ष 2019 में कैम्प मोहला से निकली पुलिस पार्टी पर एम्बुश लगाकर हमला
• मई 2019 को रावघाट क्षेत्र में ग्राम आलपरख के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में शामिल
• जून 2023 में मानकोड जिला नारायणपुर के जंगल में पुलिस पार्टी के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल

03. सुदरू पूनेम ऊर्फ हिरोली सुदरू , माओवादी संगठन में कार्य का विवरण:-
वर्ष 2008 में संगठन में गंगालूर एरिया कमेटी पुसनार आरपीसी में सीएनएम सदस्य के पर भर्ती हुआ । वर्ष 2008 से 2012 तक पुसनार आरीपीसी में सीएनएम सदस्य के पद पर संगठन में कार्य दिया गया । वर्ष 2014 में हिरोली डीएकेएमएस कमेटी का सदस्य बनाया गया । वर्ष्ज्ञ 2016 में पुसनार आपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर का कार्यभार दिया गया । वर्ष 2019 में पुसनार आरपीसी में जनताना सरकार अध्यक्ष का कार्य दिया गया । उक्त पद पर 01.00 लाख रूपये का ईनाम घोषित है ।
महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल :-
• वर्ष 2016 में गदामली से कैका जाने वाली रोड पर जगह जगह गडढा खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल
• वर्ष 2016 में मिरतुर चेरली मार्ग पर रोड निर्माण कार्य में लगे पुलिस पार्टी पर एम्बुश लगाकर हमला किया गया जिसमें 02 जवाना शहीद हुए ।
• वर्ष 2017 में चेरली कैम्प पर हमला
• वर्ष 2018 में बैलाडीला एनएमडीसी के 05 ट्रक में ग्राम पारपोड के पास रोककर आगजनी की घटना में शामिल
• वर्ष 2019 में गंगालूर पुसनार मार्ग पर जगह जगह गडढा खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल
• वर्ष 2020 में गंगालूर पुसनार मार्ग पर जगह जगह गडढा खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल

संगठन छोड़ने का कारण:-
संगठन में कार्यो की उपेक्षा करने, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं माओवादियों के द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त होकर एवं छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया । आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000-25000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया ।

कांग्रेसी नपा अध्यक्ष शीबू नायर ने सत्ता के नशे में चूर होकर मजदूर के घर को तुड़वाया: जायसवाल

0
  • बिना नोटिस दिए सरकारी संपत्ति का किया दुरूपयोग
    दल्लीराजहरा भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल ने कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पद और सरकारी सांपत्ति का दुरूपयोग करते हुए वार्ड क्रमांक 14 के निवासी देवेंद्र कुमार का घर नगर पालिका कर्मचारी बुद्धिमान सिंह के जरिए तुड़वा दिया है।
    श्याम जायसवाल ने कहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के मौखिक आदेश पर नगर पालिका के कर्मचारी बुद्धिमान सिंह द्वारा बिना नोटिस या कोई सूचना दिए अवैध बताते हुए तोड़ दिया गया है। श्याम जायसवाल को देवेंद्र कुमार ने बताया कि 24 मई को दोपहर करीब 2 बजे उनकी अनुपस्थिति में घर की बाउंड्री वाल बिना किसी नोटिस के नगर पालिका कर्मचारी बुद्धिमान सिंह द्वारा दादागिरी पूर्वक तोड़ दी गई। श्याम जायसवाल ने तत्काल इस मामले को लेकर फोन से मुख्य नगर पालिका अधिकारी व स्थानीय एसडीएम से जानकारी मांगी तो, उन्होंने इस मामले में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं होने तथा मामले को सोमवार को देखने की बात कही। इसके बाद श्याम जायसवाल ने नगर पालिका के कर्मचारी बुद्धिमान सिंह को फोन कर उनसे बात कर इस मामले पर जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका से किसी भी प्रकार का कोई नोटिस नही दिया गया है। हमारे द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के कहने पर देवेंद्र कुमार के घर का बाउंड्री वाल तोड़ी गई है, जो कि अवैध निर्माण था। श्याम जायसवाल ने उनसे कहा कि यह काल रिकॉर्ड हो रहा है।

क्या यह आपका रिकॉर्डेड बयान है कि नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के कहने पर बिना नोटिस के देवेंद्र कुमार के घर की बाउंड्रीवाल तोड़ी गई है। तब बुद्धिमान सिंह द्वारा पुनः इसकी पुष्टि की गई कि शीबू नायर के कहने पर ही बिना किसी सरकारी नोटिस दिए हमने देवेंद्र कुमार के घर की बाउंड्री वाल तोड़ी है। इसके बाद श्याम जायसवाल ने पीड़ित पक्ष के साथ पुलिस थाने पहुंच कर इस मामले में सरकारी पद का दुरुपयोग करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन की शुरुआती जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जिसमे मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पुलिस प्रशासन से वार्ड क्रमांक 25 के अतिक्रमण को तोड़ने पुलिस बल की मांग की। पुलिस बल उपलब्ध होने पर बुद्धिमान सिंह ने शीबू नायर के कहने पर पुलिस बल को गुमराह कर उनका दुरूपयोग कर इन लोगो ने वार्ड क्रमांक 14 के देवेंद्र कुमार के घर को तोड़ दिया है। इस प्रकार नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, व नगर पालिका कर्मचारी बुद्धिमान सिंह के पर सीधा सीधा अपने पद के दुरूपयोग का मामला बनता है। साथ ही इन लोगों द्वारा सरकारी संपत्ति कचरा उठाने वाली गाड़ी से दीवार को गिराने का काम लिया गया व जानबूझ कर सरकारी वाहन से दीवार पर टक्कर मार मार कर नुकसान पहुंचाया गया है। इसलिए इन लोगों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की जाए व तत्काल देवेंद्र कुमार को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए। श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी इस बात का ध्यान रखें कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में हमारे विष्णुदेव साय की सरकार है। किसी भी आम जनता को अगर कोई अधिकारी कर्मचारी या जनप्रतिनिधि परेशान करता है, तो उसके गंभीर परिणाम उन अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को भुगतना होगा। साथ ही दल्ली राजहरा के 27 वार्डों के किसी भी आम जनता को कोई भी नेता या अधिकारी परेशान करे या उनसे अवैध वसूली करे, अनावश्यक पैसे मांगे तो वह तत्काल श्याम जायसवाल से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्हें तत्काल न्याय दिलाने का प्रयास उनके द्वारा किया जाएगा व जरूरत पड़ी तो पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने डौंडी लोहरा छाया विधायक देवलाल ठाकुर, भाजपा बालोद जिला अध्यक्ष पवन साहू के माध्यम से मुख्यमंत्री तक जाएंगे।

आंजनेय विश्वविद्यालय के वार्षिक उत्सव का हिस्सा बने डौंडीलोहारा के युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम

0
  • सीएम विष्णुदेव साय और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी रहे आयोजन में
    बालोद आंजनेय विश्वविद्यालय रायपुर के दो दिवसीय वार्षिक उत्सव “उड़ान 2024” शुक्रवार को आयोजित हुआ। इस आयोजन में विशेष आमंत्रण पर डौंडीलोहारा के युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम भी शामिल हुए। इस दौरान पहुंचे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के साथ युवराज टेकाम ने क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा की। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पुत्र द्वारा यह वार्षिक उत्सव आयोजित था। इसके अलावा मंच पर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और अमित साहू भी नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है और विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। आज हम विश्व गुरु बनने की और अग्रसर हैं। मुझे उम्मीद है यह विश्वविधालय शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेगा। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में यहां के विद्यार्थी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों में लक्ष्य हासिल करने का जुनून होना चाहिए। वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान करता है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय का आदर्श वाक्य “विद्या परम बलम” है जिसका उद्देश्य ही समाज के हर वर्ग तक शिक्षा की पहुंच को सुनिश्चित करना है। जिसके लिए हमारा विश्वविद्यालय लगातार प्रयास कर रहा है। वर्ष भर विश्वविद्यालय में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। वहीं मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। आंजनेय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहिब, छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कर्नल उमेश कुमार मिश्रा, एसबीए सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र नाहर, विश्वविद्यालय की प्रति कुलाधिपति दिव्या अग्रवाल, कुलपति डॉ टी. रामाराव, डायरेक्टर जनरल डॉ. बीसी जैन, प्रति कुलपति सुमीत श्रीवास्तव, समस्त डीन, समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

फैक्ट्री में ब्लॉस्ट होने से 12 लोगों की मौत

0
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 82

बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिस्दा स्थित बारूद फैक्ट्री में ब्लॉस्ट होने से 12 लोगों की मौत । घटना के 3 घंटे बाद बेमेतरा के कलेक्टर रणवीर शर्मा मौके पर घटना स्थल पर पहुचकर । दमकल गाडियां के मदद से आग पर काबु पा ली गया। फैक्ट्री में फसे लोगो को निकाला गया ।घायलों को मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया । जहां उनका ईलाज जारी हैं । सुत्रों के अनुसार फैक्ट्री में 400 से 500 मजदूर काम कर रहे थे।बारूद फैक्टी के आस पास ईलाके जैसे बोरसी , हल्दी , उपरा, फिरदा से आते थे । लोगो के मन में हमेशा डर सताया रहता था । लोगो को मजबुरी में काम करना पडता था । फैक्ट्री में दूर दूर से लोग काम करने आते थे ।फैक्ट्री में किसी प्रकार की सावधानी वहां नहीं बरती जाती थी। कब विस्फोट हो जाएगा कोई पता नहीं था ।

MOST POPULAR

HOT NEWS