City Media - Page 77 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 77

GST स्लैब में कटौती पर प्रधानमंत्री व भाजपा नेताओं की टिप्पणियाँ – जनता को गुमराह करने के साथ–साथ 08 वर्षों तक GST के माध्यम से जनता से की गई लूट को छुपाने का प्रयास है।

0

प्रेस विज्ञप्ति में राजेश चौधरी नेता प्रतिपक्ष नगर निगम जगदलपुर ने बताया कि आज प्रधानमंत्री जी सहित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष/विधायक एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा यह दावा किया गया कि GST के स्लैब में कटौती से देश की जनता को बड़ा लाभ हुआ है। यह बयान आश्चर्यजनक है, क्योंकि अगर वास्तव में GST दरों में कटौती से जनता को राहत मिल रही है, तो भाजपा को यह भी स्वीकार करना चाहिए कि पिछले 08 वर्षों में इसी GST व्यवस्था के माध्यम से जनता को लूटा गया।

GST लागू होने के बाद से छोटे व्यापारियों, मझोले उद्यमों, किसानों, बेरोजगारों, छात्रों तथा आम उपभोक्ताओं को जिस प्रकार से आर्थिक बोझ उठाना पड़ा है, उसकी भरपाई क्या अब कुछ स्लैब कम करने से हो जाएगी?

भाजपा सरकार ने जबरन एक ऐसी कर व्यवस्था थोपी, जिसमें आम आदमी को रोजमर्रा की ज़रूरत की चीज़ों पर भी भारी टैक्स चुकाना पड़ा। नोटबंदी, महंगाई और बेरोजगारी के साथ मिलकर GST ने आम नागरिक की कमर तोड़ दी। अब जब बिहार व अन्य राज्यों में चुनाव नज़दीक हैं, तो GST स्लैब में मामूली कटौती करके इसे “जनहितैषी कदम” बताना जनता की आँखों में धूल झोंकने जैसा है। जनता जानना चाहती है कि पिछले 08 वर्षों में GST से केंद्र सरकार ने कितनी अतिरिक्त आमदनी की? उन पैसों का लाभ किसे मिला – जनता को या पूंजीपतियों को? अब जो दरें घटाई जा रही हैं, क्या वह भी चुनावी रणनीति का हिस्सा है?

भारतीय जनता पार्टी को अब यह स्पष्ट करना होगा कि पिछले 08 वर्षों में उन्होंने किस आधार पर जनता से इतना कर वसूला, और क्यों अब अचानक उन्हें जनता की “भलाई” की याद आ रही है।

हम भाजपा सरकार से मांग करते हैं कि यदि सही मायने में भाजपा सरकार की टैक्स निति जनहितैष नीति थी तो GST के पूरे ढांचे की लोक आयोग से स्वतंत्र जांच करवाई जाए, ताकि जनता के सामने यह आ सके कि किस प्रकार इस कर (टैक्स) प्रणाली के माध्यम से आम जनता पर आर्थिक अत्याचार हुआ।

इसलिए हमारे नेता राहुल गांधी जी GST को गब्बर सिंह टैक्स कहा करते थे।

जिस प्रकार से प्रधानमंत्री जी ने अपने भाषण में कहा कि GST के स्लैप कम होने से हर परिवार को प्रतिमाह लगभग ₹7000 का बचत होगा। उस हिसाब से देखा जाए तो 7000* 12 = 84000 प्रति वर्ष के हिसाब से 84000 *8=6,72,000 रु (छः लाख बहत्तर हजार रूपए ) प्रति परिवार से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अब तक लूट लिया है और थोड़ा सा GST का स्लैब कम करके चुनावी लाभ लेने का नाकाम प्रयास करने जा रही है

 

 

अब सचमुच नाचने, झूमने लगा है हमारा बस्तर

0
  • मोदी के संकल्प और साय के सुशासन ने खोल दिए सुख समृद्धि के द्वार
  • गायब हो रहा है लाल आतंक का काला साया

अर्जुन झा

जगदलपुर टुकनी धर के आबे गोरी तैं मौहा बीने ला, में हा आहूं तोर ले मिले बर, दुनो नाच लेबो, झूम लेबो, गाबो बस्तरिहा गाना..। प्रसिद्ध लोक गायक हिरेश सिन्हा और जीतेश्वरी सिन्हा द्वारा गाया गया यह गीत सिर्फ बस्तर और छत्तीसगढ़ में ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओड़िशा, झारखंड, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में भी काफी लोकप्रिय हुआ है। इस गीत पर लाखों रील्स बन चुकी हैं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हो चुकी हैं और लगातार हो रही हैं। बस्तर अब सचमुच नाचने- झूमने लगा है, बस्तरिहा गाना चारों ओर गूंज रहा है, बस्तर के आंगन में उमंग, उल्लास और खुशहाली का माहौल है, विकास की किरणें प्रस्फुटित हो चुकी हैं।

बस्तर के लोग विकास और लोकतंत्र की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं, नक्सलियों की दिखावटी हमदर्दी को वे भांप चुके हैं। केंद्र और छत्तीसगढ़ की सरकारों द्वारा बस्तर के विकास के लिए सारे दरवाजे खोल दिए गए हैं। केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार के सुशासन के बीच पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान नक्सल आतंक के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रहे हैं। नक्सलियों का लगातार संहार तो हो ही रहा है, सक्रिय नक्सली, उनकी स्लीपर सेल से जुड़े मैदानी वर्कर बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं। हमारी फोर्स neनक्सलियों को आर्थिक, सामरिक और मानसिक रूप से इस कदर पंगु बना दिया है कि वे घिसटने के लिए मजबूर हो गए हैं। इसी के साथ नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ सरीखे पहुंच विहीन इलाके के साथ ही दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कांकेर व कोंडागांव जिलों के धुर नक्सल प्रभावित गांवों में भी पक्की सड़कें, पुल पुलिया, स्वस्थ्य केंद्र, स्कूल, बिजली, पेयजल मोबाईल फोन कनेक्टीविटी जैसी सुविधाएं पहुंच चुकी हैं। ऐसे में बस्तर का नाचना झूमना स्वाभाविक है।

मंत्री केदार कश्यप का बड़ा योगदान

बस्तर संभाग में नए सूरज का उदय यूं ही नहीं हो गया है। इसके पीछे राज्य और बस्तर के जनप्रतिनिधियों के भी योगदान को नकारा नहीं जा सकता। खासकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा और बस्तर संभाग के निवासी वन मंत्री केदार कश्यप की इसमें बड़ी भूमिका है। सरकार और गृह मंत्रालय ने बस्तरवासियों के हित में काफी काम किया है। वहीं बचपन से नक्सल आतंक का खूनी खेल देखते आए युवा आदिवासी नेता एवं वन मंत्री केदार कश्यप अपने विभागों से जुड़ी योजनाओं को बस्तर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रण प्राण से काम करते आ रहे हैं। केदार कश्यप संभाग के सुदूर गांवों में जाकर लगातार आदिवासियों से जीवंत संपर्क बनाए रखते हैं। बस्तर के आदिवासियों और दूसरे समुदायों के लोगों को नक्सल विचारधारा से मुक्त कराने और लोकतंत्र एवं समाज व विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मंत्री केदार कश्यप की सबसे बड़ी भूमिका है।

ये है उदीयमान बस्तर

आज जगदलपुर शहर की सड़क से जो तस्वीर सामने आई है, वह उदीयमान बस्तर की सच्चाई बयां कर रही है। हमने खबर की शुरुआत बस्तर की सबसे बड़ी पहचान महुआ (मौहा) से की थी। महुआ और प्रेम प्रसंग पर आधारित गीत झूम लेबो, नाच लेबो न गाबो बस्तरिहा गाना से चार कदम आगे बढ़ते हुए बस्तर अब रास गरबा, डांडिया, भांगड़ा तक पहुंच गया है। बस्तर में अब शांति और खुशहाली लौट आई है। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई के साथ साथ उन्मुक्त होकर अपनी खुशियां शहर में बिखेर रहा है। आज सुबह ही एक युवती ने अपने सहयोगी कैमरामैन के साथ दुर्गा पूजा उत्सव पर गरबा नृत्य हेतु रील बनाई। इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर शेयर करने के उद्देश्य से रील की शूटिंग की गई। नाम उजागर न करने की शर्त पर युवती ने कहा कि हम बस्तर के युवा अब पढ़ाई के साथ साथ अपनी कला का प्रदर्शन कर धन और शोहरत कमाना चाहते हैं। घाघरा चोली के साथ श्रृंगारित यह नृत्य बदलते बस्तर, सुंदर बस्तर और सुरक्षित बस्तर की बानगी पेश करता नजर आया।

छात्रावासों में उपस्थिति हेराफेरी एवं वैयक भुगतान में अनियमितता संबंधी शिकायत

0
  • युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने सहायक आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग, बस्तर को ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में हो रही गंभीर अनियमितताओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि छात्रावासों में वास्तविक उपस्थिति कम होने के बावजूद उपस्थिति रजिस्टर एवं अभिलेखों में अधिक संख्या दर्शाकर वैयक भुगतान (राशन/भोजन/भत्ता) किया जा रहा है। इस तरह की हेराफेरी से शासन की राशि का दुरुपयोग हो रहा है और छात्रावास में निवासरत वास्तविक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधा प्राप्त नहीं हो पा रही है।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने कहा कि –

“छात्रों का हक़ मारा जा रहा है, इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर कठोर कार्यवाही होना आवश्यक है ताकि भविष्य में इस प्रकार की गड़बड़ियों पर रोक लग सके।”

युवा कांग्रेस ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही की जाए तथा छात्रावासों में पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

महाराष्ट्र पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्करी नाकाम, पतागुडेम में कृष्णा ट्रैवल्स की बस से चार किलो गांजा बरामद

0

बीजापुर भोपालपटनम/ 9 सितंबर: महाराष्ट्र की गढ़चिरोली जिले के सिरोंचा तहसील अंतर्गत पतागुडेम थाना क्षेत्र मंगेश कोठावले के नेतृत्व में बीती सोमवार की रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी का खुलासा किया। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित पतागुडेम फॉरेस्ट नाका पर की गई, जहाँ देर रात लगभग 11:30 से 12:00 बजे के बीच एक यात्री बस की जांच के दौरान चार से पांच किलो गांजा बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा ट्रैवल्स की बस (क्रमांक CG 16 CS 9099) जो जगदलपुर से हैदराबाद जाती है उसे नियमित जांच के लिए पतागुडेम फॉरेस्ट नाका पर रोका गया। जब पुलिस ने बस की तलाशी ली तो बस के भीतर छिपाकर रखे गए लगभग 4-5 किलो गांजा बरामद किया गया। इस पर तत्परता दिखाते हुए पतागुडेम पुलिस ने मौके पर ही दो बस चालक रवि विश्वकर्मा – बीजापुर व वरुण सोढ़ी+ मद्देड़ और एक यात्री पीशु पूनेम – रानीबोदली को गिरफ्तार कर लिया। मादक पदार्थों की धारा 22(बी)तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र राज्य के गढ़चिरौली जिले में शराबबंदी लागू है, और गांजा जैसे मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की पैनी नजर रहती है। पतागुडेम गांव एक सीमा क्षेत्र में स्थित है, जहाँ इंद्रावती नदी महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ को अलग करती है। इस भौगोलिक स्थिति के कारण यह इलाका तस्करी की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता हैl

पुलिस ने जब्त बस को अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि यह तस्करी गिरोह interstate नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जिसकी पड़ताल के लिए संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में महाराष्ट्र पुलिस की सजगता और तत्परता की सराहना की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसे मामलों में पुलिस की सतर्कता न केवल मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाती है, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

बिग ब्रेकिंग -: दल्ली राजहरा ट्रेन से कटकर महिला हुई गंभीर रूप से घायल

0

बिग ब्रेकिंग दल्ली राजहरा – दर्दनाक हादसा हुआ दुर्घटना में महिला ट्रेन से कटकर गंभीर रूप से हुई घायल। आज दोपहर 12:00 दुर्ग से चलकर अंतागढ़ जाने वाली ट्रेन से दल्ली राजहरा स्टेशन के बाद झरन मंदिर मोड़ पर स्थित पुलिया पार करते समय वार्ड नंबर 15 में रहने वाली महिला सरिता दास मानिकपुरी उम्र – 40 वर्ष ट्रेन में चपेट में आ गई दुर्घटना में महिला का दोनों पैर और एक हाथ कट गया।सूत्रों के प्राप्त जानकारी के अनुसार उसे स्थान से वार्ड नंबर 12 के लोगों का आना जाना रहता है।महिला हड़बड़ाकर कर ट्रेन की चपेट में आ गई होगी स्थानीय लोगों द्वारा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

दुर्घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस एवं आरपीएफ के जवान स्थानिक लोगों की मदद से महिला को स्थानीय चिखलाकसा शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया वहां से उसे राजनांदगांव हायर सेंटर रेफर किया गया है महिला की स्थिति अधिक गंभीर बताई जा रही है महिला वार्ड क्रमांक 15 में निवास करती थी उसके दो पुत्र हैं उनके परिजनों को सूचना दिया जा रहा है।

कांग्रेस का भ्रामक प्रचार, जनता को गुमराह करने का प्रयास: संजय पाण्डे

0
  • कांग्रेस का काम भ्रम फैलाना और नकारात्मक राजनीति करना: संजय 

जगदलपुर बस्तर के सर्वमान्य आदिवासी नेता एवं वन मंत्री केदार कश्यप पर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे निराधार एवं भ्रामक आरोपों को लेकर जगदलपुर महापौर संजय पाण्डे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए षड्यंत्र और झूठे प्रचार का सहारा लिया है। मंत्री श्री कश्यप के खिलाफ भी कांग्रेस ने ऎसी ही साजिश रची है।

महापौर संजय पाण्डे ने कहा- कांग्रेस भली-भांति जानती है कि बस्तर में उसकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है और यहां यदि किसी का सशक्त जनाधार है, तो वह भाजपा के आदिवासी नेता केदार कश्यप का है। कांग्रेस का यह दुर्भावनापूर्ण कृत्य केवल एक सौम्य, सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी आदिवासी नेता को बदनाम करने का प्रयास है। श्री केदार कश्यप का व्यवहार हमेशा विनम्र और सरल रहा है, वे जनसामान्य से सहजता से मिलते हैं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं। यही कारण है कि बस्तर की जनता उन्हें अपना सच्चा नेता मानती है।महापौर संजय पांडे ने भानपुरी की घटना पर भी कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह से भानपुरी स्थित मंत्री केदार कश्यप के निवास कार्यालय का घेराव कर वहां तोड़फोड़ की, पत्थरबाज़ी की और यहां तक कि ड्यूटी में तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की, वह कांग्रेस की गुंडागर्दी और अराजक मानसिकता का प्रमाण है। सत्ता से बाहर होने की बौखलाहट में कांग्रेस अब हिंसक और असंवैधानिक रास्ता अख्तियार कर चुकी है। जनता इस कृत्य को कभी माफ नहीं करेगी और कांग्रेस की असली तस्वीर अब पूरी तरह सामने आ चुकी है।

कांग्रेस की फितरत है यह

महापौर संजय पाण्डेय ने कहा है कि झूठे आरोप लगाना, मनगढ़ंत कहानियां बनाकर सोशल मीडिया में फैलाना कांग्रेस की पुरानी फितरत है। मगर यह भी सत्य है कि केवल आरोप लगाने से आरोप साबित नहीं हो जाते। कांग्रेस का यह आचरण लोकतंत्र और जनभावनाओं के साथ छल करने जैसा है।

बस्तर के विकास से कांग्रेस विचलित

महापौर संजय पांडे ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। मंत्री केदार कश्यप निरंतर आदिवासी समाज के उत्थान और बस्तर के विकास के लिए कार्यरत हैं। उनका सौम्य और सरल व्यक्तित्व ही उन्हें जनता के और निकट ले आता है। यही कारण है कि कांग्रेस बस्तर की जनता से जुड़े मुद्दों पर पूरी तरह खाली हो चुकी है और केवल भ्रम फैलाने का असफल प्रयास कर रही है।

नहीं आएगी कश्यप की छवि पर आंच

महापौर संजय पाण्डे ने कांग्रेस के हालिया धरना प्रदर्शन और घेराव की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई भी हथकंडा मंत्री केदार कश्यप जैसे सौम्य और सहज व्यक्तित्व की छवि को प्रभावित नहीं कर सकता। कांग्रेस के टूल किट की सच्चाई जनता के सामने उजागर हो चुकी है। दरअसल, कांग्रेस के नेता दीपक बैज की लोकप्रियता में गिरावट और अपनी साख बचाने की मजबूरी में कांग्रेस ऐसे हथकंडे अपना रही है, लेकिन इसमें उसे मुंह की खानी पड़ेगी। महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि बस्तर की जनता कांग्रेस की इस नकारात्मक राजनीति को न केवल नकारेगी, बल्कि भाजपा के प्रति अपने विश्वास को और मजबूती से दोहराएगी। श्री पांडे ने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस का अब बस्तर में कोई भविष्य शेष नहीं रह गया है।

क्या इस सिस्टम में करप्शन भी स्कैन हो जाएगा

0
  •  बकावंड विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यों का डिजिटलीकरण
  • क्यूआर कोड स्कैनर से मिलेगी पूरी जानकारी
  • भ्रष्टाचार का भी ब्यौरा मिल जाए तो बात बने

अर्जुन झा-

बकावंड छत्तीसगढ़ और संभवतः पूरे में पहली बार किसी विकासखंड में सारे कार्यों की जानकारी क्यूआर कोड को स्कैन करते ही सेलफोन पर आ जाएगी। यह सौभाग्य मिला है बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड को। इस ब्लॉक की सभी 93 ग्राम पंचायतों में क्यूआर कोड सुविधा शुरू हो गई है। बस्तर जिला प्रशासन की यह पहल निसंदेह सराहनीय है, मगर यदि क्यूआर कोड स्कैन करते ही कार्यों में कितना भ्रष्टाचार हुआ है, यह जानकारी भी मिल जाए तो कोई बात बने।

छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की मनरेगा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित हो रही हैै। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड में इस योजना को अधिक पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए नई पहल की जा रही है। विकासखंड की सभी 93 पंचायतों में क्यूआर कोड आधारित नई प्रणाली शुरू की गई है। इसके जरिए ग्रामीण अपने गांव में पिछले पांच वर्षों में स्वीकृत व्यक्तिगत और सामुदायिक कार्यों की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे। स्मार्टफोन से क्यूआर कोड स्कैन करते ही कार्य का विवरण, व्यय और प्रगति जैसी सूचनाएं उपलब्ध होंगी। बकावंड विकासखंड में मनरेगा के लिए यह पहल केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया और राज्य सरकार की पारदर्शिता की नीति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना और योजनाओं की निगरानी का अधिकार देना है। अब ग्रामीणों को जानकारी के लिए न तो पंचायत कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे और न ही अधूरी सूचनाओं पर निर्भर रहना होगा। सितंबर से बकावंड विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। यह प्रणाली न केवल समय और श्रम की बचत करेगी, बल्कि ग्रामीणों को तकनीकी रूप से सशक्त भी बनाएगी। पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग क्यूआर कोड का उपयोग कर सकें।

ग्रामीणों में भारी उत्साह

उल्लेखनीय है कि बकावंड को बस्तर जिले का सबसे शिक्षित और जागरूक विकासखंड माना जाता है। यहां ग्रामीणों में इस पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। पहले जानकारी के लिए लोगों को बार-बार दफ्तर जाना पड़ता था, अब क्यूआर कोड से सब कुछ तुरंत मिल जाएगा। यह लोगों लिए बहुत बड़ी सुविधा है।इससे योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी, ग्रामीणों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा और सामुदायिक निगरानी मजबूत होगी। बस्तर जिला प्रशासन का विश्वास है कि यह पहल सूचना के लोकतंत्रीकरण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

ग्रामीणों का सवाल कायम

चूंकि बकावंड सबसे ज्यादा शिक्षित और कर्तव्यों के प्रति जागरूक नागरिकों वाला विकासखंड है, इसलिए यहां के लोगों के बीच सवाल तैर रहा है कि क्या क्यूआर कोड सिस्टम कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की भी जानकारी उपलब्ध कराएगा? नागरिकों का कहना है कि विकासखंड की ज्यादातर ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है। डीएमएफटी, विधायक, सांसद निधि, बस्तर विकास प्राधिकरण समेत विभिन्न मदों की राशि से कराए जाने वाले निर्माण कार्यों में खुलकर भ्रष्टाचार किया जाता है। 15वें वित्त की राशि की ऎसी बंदरबांट इस विकासखंड में इस कदर होती आई है कि कुछ पूछो मत। यहां के नागरिकों का कहना है कि क्यूआर कोड स्कैन करने से ऐसे कृत्यों का भी खुलासा होना चाहिए।

भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाएगी सेवा पखवाड़ा

0

भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाएगी सेवा पखवाड़ा
= राष्ट्र सेवा व जन सेवा है भाजपा का ध्येय वाक्य: किरण सिंह देव =
= प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलेगा सेवा पखवाड़ा =
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से आरंभ होकर गांधी जयंती में सेवा पखवाड़ा का समापन होगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, जनस्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, संगोष्ठी आदि सेवा कार्य में मनोयोग से जुटेंगे।
सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर आज सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल हुए। श्री देव ने कहा कि राष्ट्र सेवा व जन सेवा भारतीय जनता पार्टी का ध्येय वाक्य है। राष्ट्रीय स्तर व प्रदेश स्तर पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन इसी उद्देश्य के साथ किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा के विविध कार्यक्रमों को भाजपा के देवतुल्य कार्यकता जनता के बीच पहुंच कर समर्पण भाव से पूरा करें। सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, जन स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, दिव्यांग व अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, लोकल फाॅर वोकल का प्रचार, खेलकूद प्रतियोगिता, विकसित भारत पर चित्रकला प्रतियोगिता आदि सेवा कार्यक्रम होंगे। 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती सभी बूथों में मनाई जाएगी। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला प्रभारी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को विस्तार से रखा। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा में कर्मठता से कार्य करने अपेक्षा की।कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव ने व आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,
पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, लच्छू राम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, रूपसिंह मंडावी, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, योगेंद्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, बलदेव मंडावी, संतोष बघेल, मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, पुरूषोत्तम जोशी, तरूण पाण्डेय, प्रवीण सांखला, पीतां बर कश्यप, सुखदेव मंडावी, महेंद्र सेठिया, मंगतू कश्यप, सुनील कुहरामी, हरिराम मंडावी, देवीप्रसाद बेंजाम, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, अतुल कौशल, शशिनाथ पाठक, दिगंबर राव, रंजीत पाण्डेय, विक्रम सिंह यादव, निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, त्रिवेणी रंधारी, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, कलावती कसेर, श्वेता बघेल, सुधा मिश्रा, नरेंद्र पाणिग्रही, प्रदीप देवांगन, राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कर्मठ आदिवासी मंत्री केदार कश्यप को जिला बदनाम कर रही कांग्रेस: शंकुतला कश्यप

0
  • शकुंतला ने कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति का परिणाम करार दिया
  • जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप ने की कड़ी आलोचना

जगदलपुर बस्तर जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने कांग्रेस द्वारा मंत्री केदार कश्यप पर लगाए गए निराधार आरोपों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस नकारात्मक राजनीति का उद्देश्य केवल आदिवासी नेता को बदनाम करना है। शंकुतला कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की गुंडागर्दी और अराजक मानसिकता का प्रमाण भानपुरी में मंत्री केदार कश्यप के निवास कार्यालय पर हुए हमले में देखा जा सकता है।

जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने कहा कि बस्तर की जनता कांग्रेस की इस नकारात्मक राजनीति को न केवल नकारेगी, बल्कि भाजपा के प्रति अपने विश्वास को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस का अब बस्तर में कोई भविष्य नहीं है। शंकुतला कश्यप ने आगे कहा कि मंत्री केदार कश्यप का सौम्य और सरल व्यक्तित्व ही उन्हें जनता के निकट ले जाता है और यही कारण है कि कांग्रेस बस्तर की जनता से जुड़े मुद्दों पर पूरी तरह विफल हो चुकी है।

बस्तर के विकास के लिए संकल्पित हैं सीएम साय

शंकुतला कश्यप ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम कर रही है। मंत्री केदार कश्यप निरंतर आदिवासी समाज के उत्थान और बस्तर के विकास के लिए कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब बस्तर में पाने या खोने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

अज्ञात वाहनों से कुचल कर पांच गौवंशों की दर्दनाक मौत

0
  •  कलेक्टर के निर्देश के बाद भी गौवंश की सुरक्षा पर किसी का नहीं है ध्यान 

जगदलपुर रायपुर- जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर अज्ञात वाहन ने तीन गौवंशों कोकुचल डाला। इसी हाईवे पर ही और दो गौवंश की मौत हुई है। एक रात में पांच गौवंश की मौत की घटना दिल दहलाने वाली है।

इंद्रावती पुल के आगे ट्रैक्टर शो रूम के सामने तीनों गौवंशों को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। तीनों मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। इसी मार्ग पर आसना में कल रात दो गौवंशों को अज्ञात वाहन ने कुचल कर मार डाला था।एक ही रात में पांच गौवंशों की दर्दनाक मृत्यु हो गई और जिम्मेदार मौन हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरेआम रौंदी जा रही है गौमाता। इस घटना से व्यथित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दोनों घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है और वाहन चालकों को नसीहत दी है कि वे गौवंश को सुरक्षित बचाते हुए वाहन चलाएं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में सड़कों पर बैठे मवेशियों की सुरक्षा के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए थे। इसके अलावा जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय ने भी बेसहारा घूमने वाले और सड़कों पर बैठे रहने व विचरण करने वाले मवेशियों की सुरक्षा के लिए कांजी हाउस को दुरुस्त करवाया है। वहीं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता भी बेसहारा गौवंशों को गौशालाओं में सुरक्षित रखने के लिए लगातार काम करते आ रहे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS