डीएसपी पद पर चयनित नीतू सिंह ठाकुर को विधायक ने दी बधाई
नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर की बेटी नीतू सिंह ठाकुर के राज्य लोकसेवा आयोग की परीक्षा में सफल होने के बाद डीएसपी पद पर चयनित होने पर विधायक चंदन कश्यप नेनीतू के निवास स्थान घोटिया पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घोटिया निवासी आदिवासी समाज के चंद्रभान ठाकुर एवं रामबती ठाकुर की सुपुत्री नीतू सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली और उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित हुई।
रविवार को क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने उनके निवास स्थान में जाकर नीतू सिंह ठाकुर और पूरे परिवार को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कश्यप ने कहा कि मध्यम आय वर्गीय आदिवासी परिवार की बेटी नीतू का डीएसपी पद पर चयन होना पूरे आदिवासी समाज एवं बस्तर संभाग के लिए गर्व की बात है। आदिवासी समाज की हर बेटी और हर युवा को नीतू से प्रेरणा लेते हुए उनके नक्शे कदम पर चलना चाहिए। इस दौरान विधायक चंदन कश्यप के साथ जनपद सदस्य, निलय कश्यप, छोटू चौबे, सोनधर दीवान, बालसिंह ठाकुर, धर्मा पाढ़ी, फगनू बघेल एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
आरोपी राजहरा माइंस मे कर रहे थे लोहा की चोरी आरोपीगण से घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी, चाकू, व लाइटर जप्त
दल्लीराजहरा दिनांक 13.04.2023 के प्रातः 7.00 बजे प्रार्थी सीआईएसएफ आरक्षक शंकु सुरेश अपने साथी आरक्षक नोहर लाल के साथ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 जे- 3288 से अपनी ड्यूटी पर पेट्रोलिंग करने राजहरा माइंस एरिया निकले थे सुबह करीबन 6-7 बजे राजहरा माइंस स्कैंप यार्ड में 7-8 आरोपीगण लोहा चोरी कर रहा था जिसे सीआईएसएफ के कर्मचारियों द्वारा आवाज देने पर आरोपीगण वार्ड क्रमांक 02 पंडरदल्ली तरफ भाग गये पता तलाश पर सभी आरोपीगण शंकर सुरेन्द्र के घर के पास मिले जिसे सुरक्षाकर्मियों द्वारा माइंस में चोरी करने के लिये क्यों घुसे थे पुछने पर सभी आरोपीगण योजना बनाकर तुम लोगों के कारण हम लोग माइंस अंदर जा नहीं पाते हैं ।
कहकर मां-बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते जान से मारने की धमकी देकर आरोपी शंकर सुरेन्द्र ने चाकू से सुरक्षाकर्मी शंकु सुरेश के पीठ पर प्राण घातक हमला कर दिया जिससे दोनो सुरक्षाकर्मी अपनी जान बचाने के लिये अपने मोटर सायकल को छोड़कर थाना आये आरोपीगण ने सुरक्षाकर्मी के मोटर सायकल को भी आग के हवाले कर दिया, सुरक्षाकर्मी शंकु सुरेश की रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरूध्द अपराध धारा 146, 147, 148, 149, 186, 332, 353,307,294, 506बी 324,335 भादवि 25, 27 आर्म्स का अपराध पंजीबध्द कर आरोपीगण (1) शंकर सुरेन्द्र पिता पवन सुरेन्द्र उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड कमांक 02 पण्डरदल्ली रामनगर चौक राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (2) गौकरण करायत पिता पवन कुमार करायत उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 01 पण्डरदल्ली राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (3) सूरज पासवान पिता स्व० रामबसावन पासवान उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 10 पुराना बजार राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (4) शेखर नागवंशी पिता चिमन नागवंशी उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 02 पण्डरदल्ली राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया आरोपीगण द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी शंकर सुरेन्द्र से घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे का चाकू, आरोपी गौकरण उर्फ करण करायत से एक नग लायटर, आरोपी सूरज पासवान से घटना में प्रयुक्त एक नग बिना नम्बर की स्कूटी को जप्त कर आरोपीगण को दिनांक 14.05.2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, और अन्य आरोपीगण की पता तलाश की जा रही है।घटना की कार्यवाही एवं आरोपीगण की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी वीणा यादव, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, सूरज साहू, प्रदीप तिवारी, आरक्षक अजय माहला, धर्मेन्द्र सेन, एस कुमार तारम, मनोज साहू रवि यादव, जीवन नाग की अहम भूमिका रही।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बकावंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए बस्तर के विधायक
बकावंड बस्तर जन जागरण नव युवक मंडल बकावंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि यह संस्था सरहनीय कार्य करती आ रही है। संस्था से जुड़े युवाओं का जज्बा प्रेरणादायक है। बघेल ने कहा कि बस्तर जन जागरण नवयुवक मंडल 13 नवंबर 1994 में अस्तित्व में आया।मध्यप्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रीकरण एक्ट के तहत इसका 25 जून 1996 को पंजीयन हुआ।
गठन के बाद से ही यह संगठन जनसेवा और पीड़ितों, बेसहारों और जरूरतमंदों की मदद करती आ रही है। गरीब जोड़ों का आदर्श विवाह कराने के मामले में भी यह संगठन अग्रणी है। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अच्छा अवसर प्राप्त हो रहा है। आने वाले समय में ये खिलाड़ी न सिर्फ राज्य बल्कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे। खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ की परिकल्पना को साकार करने में राजीव युवा मितान क्लब एक और सार्थक कदम सिद्ध हुआ है। राज्य की युवा शक्ति को मुख्यधारा से जोड़कर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए राजीव युवा मितान क्लब योजना प्रारंभ की गई है। प्रदेश की ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्डों में कुल 13269 राजीव युवा मितान क्लब गठित करने का लक्ष्य है। अब तक कुल 9917 युवा मितान क्लबों का गठन हो चुका है। हर क्लब को प्रति तिमाही 25 हजार रुपए देने का प्रावधान हमारी सरकार ने किया है। राजीव युवा मितान क्लब से जुड़कर युवा खेल, सांस्कृतिक, सामाजिक गतिविधियों जुड़ रहे हैं एवं जन जागरूकता लाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान रतन कश्यप, जगमोहन बघेल, मानसिंह कवासी, दयाराम, मधु निषाद, ललित पुजारी, धनेश्वर बघेल, वीरेंद्र कश्यप, राजेश कुमार, जयनाथ कश्यप, दुर्जन कश्यप, सोनसिंह कश्यप, तुला मौर्य, बीरनाथ बघेल, अनिल बघेल, नवीन बघेल एवं संगठन के सदस्य तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
जोगी कांग्रेस और मुक्ति मोर्चा ने अतिक्रमण के खिलाफ खोला मोर्चा
राजनगर में गरीब के साथ हुए अन्याय के खिलाफ उठाई आवाज
बकावंड विकासखंड बकावंड में अतिक्रमण हटाने के नाम पर चेहरा देखकर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन के अधिकारी एक गरीब के गुमटीनुमा होटल को ढहाकर उसके रोजी रोटी का जरिया तो छीन लेते हैं, मगर लंबी चौड़ी जमीन हथियाए बैठे लोगों के साथ नरमी का व्यवहार करते हैं। ऐसे लोगों के अवैध कब्जों को हटाने के लिए जरा भी तत्परता नहीं दिखाई जाती। प्रशासन के इस दोहरे रवैए के विरोध में जनमुक्ति मोर्चा और जोगी कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।बकावंड ब्लॉक में शासकीय भूमि को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराने हेतु जनमुक्ति मोर्चा व जोगी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बस्तर के एसडीएम को ज्ञापन सौपा।
बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बकावंड में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने तथा बिना भेदभाव के सभी अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ समान रूप से कार्यवाही करने की मांग को लेकर यह ज्ञापन जनमुक्ति मोर्चा के नेता व जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भरत कश्यप व मुक्ति मोर्चा के ब्लॉक निलांबर भद्रे के नेतृत्व में सौंपा गया। युवा नेता भरत कश्यप ने बताया कि बकावंड ब्लॉक की ग्राम पंचायत राजनगर के गरीब परिवार का सुभाष पटेल पिछले 6 वर्षों से रोजी रोटी के लिए गुमटीनुमा होटल चलाता आ रहा था। उसके परिवार के भरण पोषण का यही एकमात्र जरिया था। तहसीलदार द्वारा अतिक्रमण के नाम पर उसकी गुमटी को ढहा दिया गया है। पीड़ित सुभाष पटेल अब अपने परिवार का गुजारा कर पाने में असहाय हो गया है। वहीं राजनगर में अनेक लोगों ने कई – कई डिसमिल शासकीय जमीन पर कब्जा कर रखा है। ऐसे कब्जेधारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मुक्ति मोर्चा व जोगी कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि अगर 7 दिनों के अंदर सारे अवैध कब्जाधारियों से जमीन मुक्त नहीं कराई गई, तो मुक्ति मोर्चा व जोगी कांग्रेस द्वारा ग्रामीणों के साथ ब्लॉक मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष भरत कश्यप, बकावंड ब्लॉक अध्यक्ष निलांबर भद्रे, मितेश बिसाई, नोबी निषाद, सुभाष पटेल, कुमार बघेल आदि उपस्थित थे।
जगदलपुर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता में गजब के उत्साह का संचार हुआ है दरअसल कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई जिसे जनता जनार्दन को श्रेय दिया जा रहा हैं और इसे कार्यकर्तायों की जी तोड़ मेहनत का नतीजा माना जा रहा है। कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इतने खुश हैं कि राजीव भवन मे एकत्रित होकर आतिशबाजी करने के बाद एक दूसरे को मुंह मीठा कराया। दोपहर 3:00 कांग्रेस पार्टी के अनुषांगिक संगठनों की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी ने राजीव भवन में जमा हुए और तथा कर्नाटक जीत की एक दूसरे की बधाई दी। आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में चुनाव है और कर्नाटक की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। एक तरह से कांग्रेस पार्टी को नई संजीवनी मिल गई।
वर्ल्ड नर्सिंग डे पर महारानी अस्पताल में हुआ समारोह
विश्व नर्सिंग दिवस 12 मई को
जगदलपुर महारानी अस्पताल जगदलपुर के शहीद गुंडाधुर सभागार में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर द्वारा “अवर नर्सेस, अवर फ्यूचर ” थीम पर मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सेवा की प्रतिमूर्ति नर्सेस को अवार्ड से नवाजा गया। शहरी कार्यक्रम प्रबंधक संजीव दुबे ने बताया की नर्सों के योगदान को याद करने और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते के लिए अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। इसी तारतम्य में नर्सों द्वारा दी जा रही उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र व शील्ड संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग द्वारा प्रदान की गई। सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनिंग के लिए शिवानी नायक सीएचओ अघनपुर, बेस्ट राजेनिंग एलेशा जॉयल, बेस्ट वेलनेस एक्टिविटी के लिए स्टॉफ नर्स सुमन मौर्य, सर्वश्रेष्ठ अपकिप के लिए स्टॉफ नर्स वर्षा नामदेव, बेस्ट टीम वर्क के लिए यूएचडब्लूसी भैरमदेव वार्ड को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. डी. राजन, सीपीएम संजीव दुबे, एनसीडी से बी. संतोष महेश मिश्रा, अमित सिंह, एचडब्ल्यूसी सलाहकार अनिमेष पांडा, प्रशांत श्रीवास्तव, नरेश मरकाम व अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। सीएमएचओ डॉ. आरके चतुर्वेदी ने सभी को नर्स दिवस की बधाई देते हुए कहा कि एक मरीज के ठीक होने में जितना योगदान डॉक्टर का होता है, उतना ही योगदान एक नर्स का भी होता है।
निज सहायक के विवाह में शामिल हुए बस्तर के सांसद दीपक बैज
अमीर हो या गरीब सभी को समान नजर से देखते हैं बस्तर के सांसद
बस्तर क्षेत्र के कांग्रेस सांसद दीपक बैज अपने आप में गुणों की खान हैं। उनके पास खासियतों का खजाना है। अपने इन विशेष गुणों के कारण वे सबसे अलग तरह के और सबके चहेते जनप्रतिनिधि के रूप में जाने व पहचाने जाते हैं। छोटे – बड़े और अमीर गरीब का भेद न करते हुए वे सभी को समान नजर से देखते और सबके साथ समान व्यवहार करते हैं। नारायणपुर प्रवास के दौरान बेहद व्यस्त रहे सांसद दीपक बैज शनिवार को समय निकालकर कोंडागांव पहुंच गए। वहां वे अपने निज सहायक मयंक देवांगन के विवाह समारोह में शामिल हुए। बैज ने मयंक और उनकी दुल्हनिया को बधाई दी। सांसद दीपक बैज काफी देर तक देवांगन परिवार के साथ रहे। समारोह में शामिल होने पहुंचे तमाम लोग सांसद दीपक बैज के इस सादगी पूर्ण और अपनत्व भरे व्यवहार के कायल हो गए। लोगों को सहसा विश्वास नहीं हो पा रहा था कि इतने बड़े लोकसभा क्षेत्र का सांसद व्यस्ततम दिनचर्या के बावजूद अपने निज सहायक को बधाई देने भी आ सकते हैं। इस दौरान श्री बैज के साथ कोंडागांव के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू, महेंद्र महापात्र सहित अन्य लोग मौजूद थे। देवांगन परिवार ने बैज, मरकाम, गैदू और अन्य लोगों का आत्मीय स्वागत सत्कार किया।
सबके रिश्तेदार बन गए हैं दीपक बैज
उल्लेखनीय है कि बस्तर के सांसद अपनी सादगी, मिलनसारिता, बंधुत्व भावना के लिए मशहूर हैं। वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ हर सुख दुख में खड़े नजर आते हैं। तब वे यह नहीं देखते कि संबंधित व्यक्ति किस राजनैतिक दल अथवा विचारधारा का समर्थक है। वे सभी के लिए अपना नजरिया एक समान रखते हैं। किसी परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु हो जाए और सांसद दीपक बैज उस परिवार का दुख साझा करने न पहुंचें, ऐसा हरगिज हो नहीं सकता। वे शोकाकुल परिवार के बीच बिना किसी पूर्व सूचना के और बगैर तामझाम के पहुंच जाते हैं। किसी गरीब की बेटी की शादी हो और वह गरीब बिटिया सांसद दीपक बैज के आशीर्वाद के बिना ससुराल विदा हो, ऐसा भी नहीं हो सकता। इन्हीं अदाओं ने सांसद दीपक बैज को किसी का भाई, किसी का बड़े पिताजी, किसी का चाचा बना दिया है। लोग उन्हें एक सांसद के रूप में कम और अपने सगे के रूप में ज्यादा मानते हैं।
जगदलपुर शनिवार को विधायक जगदलपुर व संसदीय सचिव रेखचंद जैन दरभा ब्लॉक के लेन्ड्रा में महाकालीन माता मेला में शामिल हुए। उन्होने बस्तर अंचल के शांति, सुख व समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद पहुंचे विधायक ने पहले पूजा- पाठ किया, फिर मेले में आए लोगों से मुलाकात की। उन्होने मंदिर तथा मेला समिति से जुड़े तमाम जनों से मेला शांतिपूर्वक तथा सौहार्द्र भाव से मनाने की अपील भी की।
साथ ही, उपस्थित लोगों को बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन व नेतृत्व में प्रदेश में सामाजिक सौहार्द्र प्रसारित करने का कार्य हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में देवगुडियों का संरक्षण किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ जनपद सदस्य तुलाराम, माता पुजारी सुकरू, पटेल भगचंद, कोटवार अंतु , उप सरपंच नानीराम कश्यप, राजेश दास, एमआइसी सदस्य राजेश राय, पार्षद सूर्या राव, दयाराम कश्यप, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, गागरू राम, श्रीनाथ सेठिया, मनीषा, जगत दास, रोशन दास, रामदेव कश्यप, उमेश दास, परमेश्वर सेठिया समेत सैकड़ों जन मौजूद थे।
दल्लीराजहरा सीबीएसई द्वारा घोषित किये गए 10 व 12 वी के परीक्षा परिणाम में डीएवी विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक नया कीर्तिमान रचा है | बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है | सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेन्ड्री एजुकेशन (सीबीएसई) के द्वारा 10 एवं 12 वी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए गए। जिसमें डीएव्ही विद्यालय ने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सर्वोत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दिया है। कक्षा 10वीं की छात्रा अंजली चक्रवर्ती ने 94.8% एवं कक्षा 12 वी की छात्रा महक जैन ने 90.4% अंक लेकर अव्वल स्थान अर्जित किया है।विद्यालय के बच्चो ने अपने अथक मेहनत, प्राचार्य के निर्देशन एवं शिक्षको के मार्गदर्शन मे सफलता का रिकार्ड बनाते हुए अप्रतिम सफलता अर्जित की है। हाईस्कूल की में अंजली चक्रवर्ती प्रथम कशिका राकेश पटेल (93.4%) दूसरा कोईना राऊतकर (93. (2%) तीसरा ओम सिन्हा ( 92.8%) चौथा श्रियांश साहू ( (91.8%) पांचवा पूर्णिमा महेन्द्र (91.2%) छठवा जान्हवी खोब्रागढ़े (90.8%) सातवां एवं स्वयंस्निग्धा पुरोहित (90.6% ) ने आठवां स्थान सुनिश्चित किया है।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी का जगदलपुर के लिए विशेष स्नेह – रेखचंद जैन प्रभारी मंत्री कवासी लखमा एवं संसदीय सचिव तथा विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने नगर निगम पदाधिकारियों के साथ शहर के राजेंद्र नगर वार्ड में 47 लाख 45 हजार रुपए से बनने वाले सड़क का भूमि-पूजन किया इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा की गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर शहर का विकास किया जा रहा है
बस्तर में शांति और विकास दोनों ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है और पिछले साढ़े चार सालों में हम इसमें सफल हो रहे हैं हमारी सरकार में नगरीय निकायों के लिए धन की कोई कमी नहीं है और यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर इस दिशा में लगातार काम हो रहा है विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संबोधित करते हुए कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी का विशेष स्नेह जगदलपुर नगर निगम के प्रति है और शहर विकास के लिए लगातार राशि आबंटित की जा रही है ।
आज शहर में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है शहर के हर वार्ड में लाखों रुपए के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृत किए गए हैं महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा की प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जी का शहर विकास के लिए लगातार प्रोतसाहन मिल रहा है इसके लिए वे आभारी हैं सभा को नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू ने भी संबोधित किया तथा शहर विकास के लिए लगातार राशि आबंटित करने के लिए नेताओं का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी के साथ विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू,नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद एवं एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव, राजेश राय, विक्रम सिंह डांगी, पार्षद कमलेश पाठक, सूर्या पाणी, दयाराम कश्यप, बी ललिता राव, मनोनीत पार्षद अमरनाथ सिंह, सुरेन्द्र झा,कौशल नागवंशी,शहर जिला महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, कल्पना मेश्राम, कनकदेई, नाग,अपर्णा बाजपेई, इंदु तिवारी,आशा नाग, गुंजन पानीग्राही,किरण गुप्ता, श्यामू कश्यप,अजय बिसाई समेत बड़ी संख्या में वार्ड के लोग उपस्थित रहे।