City Media - Page 840 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 840

भिलाई इस्पात संयंत्र और दल्ली राजहरा को संजीवनी देगा बस्तर

0
  • बस्तर संभाग की कलमा नानगुर खान से होगी लौह अयस्क आपूर्ति

दल्ली राजहरा में होगी आयरन ओर की सफाई, मिलेगा सबको काम बस्तर के बेरोजगारों, मजदूरों को उपलब्ध होंगे रोजगार के अवसर बस्तर कहते हैं बस्तर के आदिवासी खुद भूखे रह जाते हैं, मगर मेहमान को खाना जरूर खिलाते हैं। बस्तर की माटी की भी तासीर कुछ इसी तरह की है। बस्तर की रत्नगर्भा धरती अपने लालों का तो ध्यान रखती ही है, दूर दराज के लोगों का भी भला और पोषण करती है। बस्तर की यही रत्नगर्भा धरती अब भिलाई इस्पात संयंत्र और दल्ली राजहरा को संजीवनी देने वाली है। यहां की धरती के एक और हिस्से में उच्च गुणवत्ता वाले लौह अयस्क का अकूत भंडार मिला है, जो न सिर्फ भिलाई इस्पात संयंत्र की धमन भट्ठीयों को धधकाए रखने में अहम भूमिका निभाएगा, बल्कि अंतिम सांसे गिन रहे दल्ली राजहरा को भी संजीवनी देगा। दरअसल बस्तर संभाग के कलमा नानगुर में स्थित लौह अयस्क खदान से अब भिलाई स्टील प्लांट को दल्ली राजहरा के रास्ते लौह अयस्क की आपूर्ति होगी।बस्तर संभाग के कलमा नानगुर में लौह अयस्क का बड़ा भंडार मिला है। वहां 44 एकड़ क्षेत्रफल में उच्च गुणवत्ता वाला लौह अयस्क उपलब्ध है। कलमा नागुर खदान के लौह अयस्क क्वालिटी 61 प्रतिशत आयरन कंटेंट वाली है। कलमा नानगुर खदान दल्ली राजहरा से महज 30 किमी दूर स्थित है। केंद्र सरकार के खनिज मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय और इस्पात मंत्रालय ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने इस मामले में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। सूत्रों के मुताबिक कलमा नानगुर से लौह अयस्क सड़क मार्ग के जरिए पहले दल्ली राजहरा पहुंचेगा। दल्ली राजहरा खदान की वाशरी में धुलाई और सफाई के बाद लौह अयस्क को मालगाड़ियों के माध्यम से भिलाई इस्पात संयंत्र तक पहुंचाया जाएगा। ज्ञातव्य है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में लौह अयस्क आपूर्ति के लिए रावघाट माइंस को विकसित करने का काम लगभग पूरा हो चुका है, मगर कुछ अड़चनों की वजह से वहां खनन आरंभ नहीं हो सका है। रावघाट माइंस 220 एकड़ रकबे में फैला हुआ है। पेड़ों की कटाई की स्वीकृति न मिल पाने के कारण खनन अब तक प्रारंभ नहीं हो पाया है। वहीं दूसरी ओर दल्ली राजहरा की खदानों में आयरन ओर समाप्ति की ओर है। वहां न के बराबर लौह अयस्क बचा रह गया है, जो भिलाई इस्पात संयंत्र की सांसों को ज्यादा दिनों तक थामे रख पाने में सक्षम नहीं है। ऐसी विषम परिस्थितियों के बीच कलमा नानगुर की खदान भिलाई इस्पात संयंत्र को नया जीवन देने वाली साबित होगी। बताया गया है कि कलमा नानगुर से लौह अयस्क दल्ली राजहरा तक सड़क मार्ग से ले जाया जाएगा। दल्ली राजहरा माइंस में आयरन ओर की धुलाई और सफाई के लिए वाशरी एवं अन्य उपकरण पहले से ही मौजूद हैं, जिनकी मदद से कमला नानगुर से पहुंचने वाले आयरन ओर की सफाई कर उसे मालगाड़ियों के जरिए भिलाई इस्पात संयंत्र भेजा जाएगा।

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

कलमा नानगुर में लौह अयस्क का खनन आरंभ हो जाने पर बस्तर संभाग के शिक्षित, प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं और मजदूरों को भरपूर रोजगार मिलेगा। बस्तरिहा मजदूरों को भी काम की तलाश में आंध्ररप्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र की ओर कूच नहीं करना पड़ेगा। उन्हें कलमा नानगुर की लौह अयस्क खदान में ही काम मिलने लगेगा। विदित हो कि बस्तर के मजदूर हर साल मिर्च तोड़ाई और अन्य कार्य करने के लिए आंध्रप्रदेश जाते हैं। इसी तरह रोजी रोटी की तलाश में उन्हें तेलंगाना और महाराष्ट्र भी जाना पड़ता है। अब उन्हें पलायन के अभिशाप से मुक्ति मिल जाएगी। कलमा नानगुर लौह अयस्क खदान का सर्वाधिक लाभ कांकेर और बालोद जिलों के बेरोजगारों और मजदूरों को मिलेगा। यह खदान दुलकी और कलवर माइंस के पास कांकेर जिले में स्थित है। महामाया माइंस और रावघाट माइंस की पर्वत श्रृंखला के अंतिम छोर वाली पहाड़ियों में कलमा नानगुर माइंस है। इस खदान से लौह अयस्क खनन आरंभ हो जाने पर कांकेर, कलमा नानगुर व आसपास के गांवों में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा

अब दिन फिरेंगे दल्ली राजहरा के भी

कलमा नानगुर की लौह अयस्क खदान भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए तो वरदान साबित होगी ही, डायलिसिस पर रहकर अंतिम सांसे गिन रहे खनिज नगरी दल्ली राजहरा के लिए भी संजीवनी बूटी से कतई कम असरकारी नहीं होगी। एक जमाना था, जब दल्ली राजहरा की खदानों में की जाने वाली ब्लास्टिंग के धमाके पूरे शहर में हर वक्त सुनाई देते थे, डंपर, टिप्पर का रेला लगा रहता था, गैरेजों में मरम्मत के लिए बड़ी गाड़ियों की लाईन लगी रहती थी, लाल रंग की शर्ट और हरे रंग की हाफ पेंट पहने मजदूरों की भीड़ हर तरफ नजर आती थी, दुकानों में बड़ी रौनक रहती थी। अब वो दिन फना हो चुके हैं। न बारुदी धमाके सुनाई देते हैं, न डंपर, टिप्पर बहुत ही दिखते हैं, मजदूरों की भीड़ भी अब नहीं रह गई है और दुकानों में सन्नाटा पसरा रहता है। गैरेजों में वीरानी का आलम रहता है। दल्ली राजहरा माइंस में नौकरी करना बड़े ही शान की बात मानी जाती थी, माइंस के कामगारों का रुतबा ही अलग होता था। महामाया माइंस से लौह अयस्क परिवहन करने के लिए सैकड़ों ट्रांसपोर्टर्स के डंपर, टिप्पर दिन रात महामाया से दल्ली राजहरा के बीच चौबीसों घंटे दौड़ते रहते थे। माइंस में हजारों लोग नियमित कामगार के रूप में काम करते ही थे, लौह अयस्क परिवहन में लगे ट्रांसपोर्टर्स के टिप्पर, डंपर में भी हजारों मजदूरों को काम मिलता था। गैरेज संचालकों और उनके अधीन काम करने वाले मेकेनिक भी अच्छी खासी कमाई कर लेते थे। दुकानदारों का काम भी बढ़िया चल रहा था। अब उम्मीद की जा रही है कि कलमा नानगुर खदान दल्ली राजहरा के पुराने दिन लौटाने में सहायक होगी। ट्रांसपोर्टर्स को फिर से काम मिलने लगेंगा। मजदूरों को पर्याप्त काम मिलेगा और दुकानों तथा गैरेजों में रौनक लौट आएगी।

स्वर्गीय बलीराम की छाया चित्र पर पुष्पांजलि एवं मंत्रोचार के बीच दीप प्रज्वलन कर जयंती मनाया गया

0

जगदलपुर ब्रह्ममलीन स्वर्गीय बलीराम जी की जयंती पर तीतिरगाव के गायत्री विद्यापीठ गुरुकुल में उनकी छाया चित्र पर पुष्पांजलि एवं मंत्रोचार के बीच दीप प्रज्वलन कर जन्म जयंती बनाई गई कार्यक्रम मे मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर कहा है कि बलीराम कश्यप जी के विद्यार्थी जीवन मे उन्हें कई किलोमीटर पैदल पढ़ाई के लिए जाना पड़ता था । इस अभाव को समझते उन्होने जब स्वयं शिक्षा मंत्री बनें तो बस्तर में स्कूलों का जाल बिछा दिया । उनका पूरा जीवन क्षेत्र के विकास के लिये समर्पित था।

सामाजिक और राजनीतिक जीवन मे उन्होंने हमेशा विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता ज़ाहिर की। अपने बेबाक़ और स्पष्टवादिता के कारण उन्हें राजनीतिक जीवन में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनायी ।ईमानदारी और समय का प्रबंधन के संदर्भ में लोग उन्हें आज भी याद करते हैं । कश्यप ने कहा है कि उनके आदर्शों, समाज और परिवार सबको साथ लेकर चलने की क्षमता ने हमारा मार्ग प्रशस्त किया है, उनके द्वारा स्थापित आदर्शों एवं मार्गों पर हमें चलने की आवश्यकता है ॥इस अवसर पर उपस्थित नेता प्रतिपक्ष नगरनिगम एवं प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट संजय पांडे ने कहा कि स्वर्गीय बलिराम कश्यप जी सूचिता की राजनीति के प्रतीक थे । बस्तर की राजनीति में भीष्म पितामह कहे जाने वाले बलीराम जी अपने अनुशासन, स्पष्ट एवं बेबाक़ बोल, ईमानदारी और समयबद्धता के लिए जाने जाते हैं । चार बार के सांसद और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने बस्तर के विकास में अहम योगदान दिया है । इंजीनियरिंग कॉलेज,मेडिकल कालेज तथा संभाग भर में शिक्षा हब बनाने में उनके कार्यों को याद किया जाता है । कोसार टोडा बाँध बनवाकर उन्होंने एक बड़े सूखाग्रस्त क्षेत्र को पानी से सिंचित किया ! श्री पाण्डे ने कहा कि राम चरित मानस और गीता के श्लोक उनके उद्बोधन के मुख्य हिस्सा हुआ करते थे! उन्हें रामचरितमानस और गीता कंटस्थ याद थी । विपक्ष के रूप में उनके दहाड़ के कारण उन्हें बस्तर टाइगर कहा जाता है । जयंती कार्यक्रम में छात्रों के लिए खेल सामग्री का वितरण माननीय केदार कश्यप जी के हाथों से किया गया ,एवं अल्पाहार एवं मिष्ठान वितरण किया गया । कार्यक्रम में आभार प्रबंधक आर एस पिल्ले ने किया ।इस कार्यक्रम में लक्ष्मण झा प्रांत प्रशिक्षण सहप्रमुख, पंकज आचार्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा ,आईटी सेल तेजपाल शर्मा जिला संयोजक आईटी सेल अभिषेक तिवारी भाजयुमो सोशल मीडिया प्रमुख विक्की साहू भाजयुमो आदित्य दीक्षित लुप्तेश्वर ठाकुर विनायक बेहरा एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित थे।

एकसाथ निकली 75 दूल्हों की बरात

0
  • बाबू सेमरा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 75 जोड़ों ने किया गृहस्थ जीवन में प्रवेश
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नवदंपत्तियों को दिया खुशहाल और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद

जगदलपुर विकासखंड जगदलपुर के ग्राम बाबू सेमरा में शनिवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 75 जोड़ों ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। इनमें 66 जोड़ों ने सनातन परंपरा और 9 जोड़ों ने मसीही परंपरा के अनुसार विवाह किया। संसदीय सचिव रएवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने बरात की अगुवाई की तथा 75 दूल्हों के साथ बैंड बाजे की धुन पर नाचते गाते हुए विवाह स्थल तक पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज सिन्हा सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर रहे दंपत्ति और उनके परिजन उपस्थित थे।

इस अवसर पर संसदीय सचिव जैन ने दांपत्य जीवन में प्रवेश कर रहे जोड़ों को खुशहाल और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज 75 युवाओं की बरात में शामिल होकर 75 वधुओं को ले जाने का अवसर मिला। यह मेरे लिए बड़ा ही सुखद क्षण रहा। उन्होंने कहा कि नव दंपत्ति अपने माता पिता की सेवा करते हुए खुशहाल जीवन व्यतीत करें। उन्होंने कहा कि निर्धन कन्याओं के विवाह में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कन्याओं के विवाह के लिए सहायता प्रदान की जाती है। वर्तमान में दिव्यांगों को भी 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है तथा दूल्हा दुल्हन दोनों के दिव्यांगों होने पर एक लाख रुपए की सहायता दी जाती है। इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कन्यादान जीवन के सबसे बड़े दानों में से एक है। आज यहां 75 निर्धन कन्याओं का सम्मान के साथ विवाह की परंपरा पूरी हो रही है। उन्होंने सभी नव दंपत्ति पर मां दंतेश्वरी के कृपा दृष्टि की कामना की। इस अवसर पर जगदलपुर नगर निगम की महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

यादव समाज के होली मिलन समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

समाज के वरिष्ठों से आशीर्वाद लिया एवं समाज के सदस्यों को होली के पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी”जय यादव – जय माधव” के जय घोष से गूंज उठा कृष्ण मंदिर परिसर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की सहजता एवं सरलता को देख समाज के युवाओं ने विधायक के साथ जमकर खेली होली एवं किया नृत्य इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की यादव समाज मेरा घर है आपके हर सुख-दुख में मैं साथ खड़ा हूं यादव समाज का बस्तर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है यादव समाज बस्तर के सामाजिक ताने-बाने में महत्वपूर्ण रहा है तथा यहां के तीज त्यौहार में भी आपके समाज का हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहता है हमारी सरकार आपके समाज के उत्थान एवं विकास के लिए कृत संकल्पित है और इस हेतु जो भी सहयोग होगा उसके लिए सदैव तत्पर हैं

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू पार्षद सूर्या पाणी, दयाराम कश्यप, शहर जिला महामंत्री गौरनाथ नाग, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा श्रीमती संगीता जैन,यादव समाज के अध्यक्ष एवं पार्षद बलराम यादव, रोहित यादव, धिरेन्द यादव, सरिता यादव सहित यादव समाज के वरिष्ठ, युवा एवं महिलाओं समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

मोर आवास मोर अधिकार रोक के रखे हैं :- भूपेश सरकार

0

आज दिनाक 11/03/2023 को मोर आवास मोर अधिकार रोक के रखे हैं भूपेश सरकार के अंतर्गत विधानसभा घेराव के कार्ययोजना हेतु दल्ली राजहरा मंडल की आवश्यक बैठक अटल योग सदन में रखी गयी, जिसमें विधानसभा घेराव हेतु रायपुर जानें की तैयारियों के सम्बंध में व्यापक चर्चा की गई साथ ही साथ विधानसभा प्रभारी के द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। इस बैठक मुख्य रूप से डौंडीलोहारा विधानसभा के प्रभारी राजेश ताम्रकार ने कहा अधिक से अधिक 15 मार्च को रायपुर चलो और आने वाले समय में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस तैयारी करें बुथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर कार्य योजना बनाने हेतु निर्देशित किया बैठक में प्रदेश प्रवक्ता भाजपा देवलाल ठाकुर उपस्थित थे।

बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी द्वारा किया गया बैठक में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े,मुस्ताक अहमद अंसारी,महेंद्र पिपरे ,विशाल मोटवानी, भूपेंद्र श्रीवास,किरण सिन्हा, राजेश कांबले, रमेश जैन, गीता मरकाम, अंजू साहू,राजेश कामले, सोहद्रा ठाकुर,हेमंत गौतम, ललित जॉन, उदय कुमार,रामेश्वर साहू, पुरुषोत्तम तारम, हुकुम सिंह धनगुण, सुमित जैन,निलेश श्रीवास्तव,उमेश विश्वकर्मा, मनन गुप्ता, रानू ठाकुर, डॉली सिंह, रेवती बक्शी, सुचित्रा दास, कविता टिगोटे, उषा साहू, प्रवीण उइके, हरीश बाघ, सागर गजीर, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मां बम्लेश्वरी हिंदू जागरण संत पदयात्रा का भव्य स्वागत

0

बालोद ब्लाक के रानीतराई रोड में हुआ, बालोद जिला में संत 04 दिन करेंगे पद यात्रा कल डौंडी लोहारा पहुचेगे पद यात्रा का मुख्य उदेश्य भेद भाव मिटाना, धर्मान्तरण , हिन्दू राष्ट्र बनाने के साथ हिन्दूओ को जगाना महामंडलेश्वर संत सर्वेश्वर दास डौंडी लोहारा : – मां बम्लेश्वरी हिंदू जागरण संत पदयात्रा का आज बालोद जिला के सीमा ग्राम रानीतराई (रोड) सहित जेवरतला, नाहदा देवरीबंगला एवं मार्रीबंगला में संतो का भव्य स्वागत किया। संतो के पद यात्रा मे विश्व हिन्दू परिषद, बंजरग दल, गायत्री परिवार संस्था मे जुडे लोग एवं ग्रामीण अंचल धर्म के प्रचार प्रसार मे लगे समिति रामायण मानस प्रचार प्रसार समिति, जस गीत , रामधुनी समिति सहित सनातन धर्म से जुडे सभी धर्मप्रमियो ने भाग लिया।

पद यात्रा मे महामंडलेश्वर संत सर्वेश्वर दास, राधेश्याम दास एवं स्थानीय विश्व हिन्दू बंजरग दल के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, शिवकुमार धरमगुडे, विवेक वैष्णव, टीनेश्वर बघेल, इंदर चंद बाफना, भूनेश्वरी ठाकुर, ऊर्मिला साहू, ज्योति सिन्हा, अश्विन सिन्हा, गजेंद्र चौधरी, नुकम दास साहू, विनोद जैन, संदीप बाचपाई, हेमलाल साहू, टुमन साहू, राधेश्याम देवांगन, डिशोक जागडे, गजेंद्र सिन्हा, राहुल बाफना, देवेन्द्र जोशी, उत्तम साहू, यशवंत ठाकुर, विक्रम सिन्हा, मुन्ना सिन्हा, संतोष देवांगन, भगवती ठाकुर , मोनिका साहू, विमला सिन्हा, हेमिन साहू, राधिका धरमगुडे, दुर्गा केला, अनुसुईय्या भूआर्य, शेवती सोनकर, लोकेश्वरी सिन्हा, दीप्ती कलिहारी, हामिन देवांगन, डामिन देशमुख, निर्मला विश्वकर्मा, सहित रानीतराई, जेवरतला, नाहदा, देवरीबंगला, मार्रीबंगला के व्यापारियो ने शामिल हुए। रायपुर में 19 को संत सम्मेलन -महामंडलेश्वर संत सर्वेश्वर दास जी ने बताया कि देश स्तर में राज्य के चारो दिशाओं से निकली यात्रा का समापन रायपुर में होगा इसके लिए कार्यक्रम भी आयोजन किया जाना है। इस कार्यक्रम में देश भर के साधु संत आएंगे इसके अलावा विशेष तौर पर संत योग गुरु स्वामी रामदेव जी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कथा वाचक घीरेंद्र शास्त्री, कथावाचक प्रदीप मिश्रा को भी विशेष तौर पर निमंत्रण दिया गया है। वही इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय संत समिति छतीसगढ़ की ओर से किया जा रहा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अंग्रेजी स्कूलों में संविदा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल

0
  • प्रायमरी और मिडिल शिक्षा की जानकारी नहीं मांगी आवेदकों से
  • प्रधान पाठक पद के लिए टीईटी की भी अनिवार्यता भी नहीं रखी गई
  • बस्तर जिले में जारी है भर्ती का खेल, कांकेर में भी नियमों की हुई जमकर अनदेखी

अर्जुन झा

जगदलपुर अंग्रेजी माध्यम पूर्व माध्यमिक शालाओं में शिक्षक व प्रधान पाठक पदों और हाई व हायर सेकंडरी स्कूलों में व्याख्याता पदों के लिए की जा रही संविदा नियुक्ति प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए जो मापदंड तय किए गए हैं, उन पर सवाल उठ रहे हैं। बस्तर संभाग के बस्तर और कांकेर शैक्षणिक जिलों की भर्ती प्रक्रिया संबंधित अधिकारियों की मंशा पर शक पैदा कर रही है। बस्तर जिले में भर्ती प्रक्रिया में दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। वहीं कांकेर जिले में भी नियमों की जमकर अनदेखी की गई है। बस्तर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम पूर्व माध्यमिक विद्यालय किलेपाल, तोकापाल, दरभा, लोहंडीगुड़ा, बस्तर, करपावंड में संविदा सहायक शिक्षक कला, विज्ञान, संविदा शिक्षक गणित, संविदा शिक्षक विज्ञान, प्रधान पाठक और स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक शाला जगदलपुर में गणित, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, वाणिज्य विषयों के लिए व्याख्याताओं और संविदा प्रयोगशाला सहायक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति जिला बस्तर तथा जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर द्वारा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पदवार इंटरव्यू 12 एवं 13 मार्च को निर्मल विद्यालय जगदलपुर में सुबह 10. 30 बजे से आयोजित है। कहने को तो अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए संविदा शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है, लेकिन आवेदकों ने बुनियादी शिक्षा प्राथमिक व माध्यमिक शाला में अंग्रेजी या हिंदी माध्यम से प्राप्त की भी है या नहीं, यह पूछने की जरूरत महसूस नहीं की गई है। अगर आवेदकों ने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक तक की पढ़ाई हिंदी माध्यम से की होगी, तो सवाल यह उठता है कि क्या वे संविदा शिक्षक बनकर बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में उत्कृष्ट शिक्षा दे पाएंगे? दरअसल आवेदकों से पांचवी और आठवीं की शिक्षा की जानकारी मांगी ही नहीं गई है। उनसे सीधे दसवीं बोर्ड, बारहवी बोर्ड और ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन संबंधी दस्तावेज ही मांगे गए हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि संविदा शिक्षक बनने के बाद ये अभ्यर्थी विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ने में किस हद तक सक्षम साबित हो पाएंगे ? वहीं पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता पोस्ट ग्रेजुएट निर्धारित की गई है। छठवीं से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए ग्रेजुएएशन को ही पर्याप्त माना जाता है। अब तक प्रधान पाठक के लिए पांच साल का अनुभव ही पर्याप्त माना जाता रहा है। टीईटी की अनिवार्यता मिडिल स्कूल प्रधान पाठक पद के लिए रखी ही नहीं गई है, जबकि नियमानुसार प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं में अध्यापन सेवा देने के लिए टीईटी की अनिवार्यता होनी ही चाहिए। इसी तरह कांकेर शैक्षणिक जिले में तो प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं में संविदा भर्ती के लिए टीईटी की अनिवार्यता को ही तिलांजलि दे दी गई है। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में नोडल अधिकारी भर्ती सेल उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन एवं संचालन समिति उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा 29 जून 2022 को आदेश जारी कर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सरोना, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, चारामा, नरहरपुर, हरनगढ़, दुर्गूकोंदल, नरहरदेव में 65 पदों पर संविदा शिक्षक भर्ती के लिए 27 जुलाई 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन पदों पर भर्ती के लिए सारे नियम कायदों को ताक पर रख दिया गया। इस तरह देखा जाए तो एक ही संभाग में संविदा शिक्षकों की भर्ती के लिए अलग – अलग नियम तय किए गए हैं। इससे सवाल उठ रहा है कि ऐसा किसके आदेश पर किया जा रहा है, कहीं भर्ती में मनमानी तो नहीं की जा रही है ?*टीईटी की अनिवार्यता क्यों नहीं ?*संविदा आधार पर सहायक शिक्षकों, प्रधान पाठकों और व्याख्याताओं की भर्ती के के लिए अपनाए जा रहे दोहरे मापदंड ने शिक्षा जगत में जबरदस्त हलचल मचा दी है। शिक्षक, प्रधान पाठक बनने के लिए अभ्यर्थी का टीचर एलिबिलिटी टेस्ट ( टीईटी ) उत्तीर्ण करना जरूरी होता है। संविदा शिक्षक भर्ती के लिए यह टेस्ट उत्तीर्ण होना जरूरी क्यों नहीं किया गया है? संविदा भर्ती करने वाले अधिकारियों द्वारा बनाए गए नए नियम से जो लोग टीईटी उत्तीर्ण करने के बाद ही नियमित शिक्षक बन पाए हैं, उनमें आक्रोश देखा जा रहा है। उनका कहना है कि नियमों को शिथिल कर नियुक्त किए जा रहे संविदा शिक्षक और व्याख्याता बच्चों को स्तरीय शिक्षा हरगिज नहीं दे पाएंगे।

पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने संवेदनशील क्षेत्रो का किया भ्रमण

0
  • सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
  • निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था की , की गई समीक्षा
  • जनता से सहयोग की अपील पुलिस

नारायणपुर दिनांक 11.03.202 अधीक्षक पुष्कर शर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है एवं समय-समय पर जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर थाना एवं कैम्प के सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया जा रहा है वही दूसरी ओर क्षेत्र में तैनात जवानों से मिलकर उनका मनोबल भी बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक, पुष्कर शर्मा के द्वारा संवेदनशील बासिंग, सोनपुर, डोरीबेड़ा कैम्प का आकस्मिक भ्रमण कर सुरक्षा व्यस्था का जायजा लिया गया है

साथ ही क्षेत्र में निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लेकर निर्माण कार्यों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृण करने हेतु थाना एवं कैम्प प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इस दौरान निमार्णाधीन सोनपुर, ढोढरीबेड़, मरोड़ा मार्ग के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए निमार्ण एजेंसी को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त श्री शर्मा ने क्षेत्र के ग्रामीणों से मिलकर क्षेत्र में हो रहे निर्माण एवं विकास कार्यों एवं उसकी उपयोगिता के संबंध में भी चर्चा किया है एवं ग्रामीणों को सरकार, प्रशासन एवं पुलिस के साथ मिलकर सहयोग करने की अपील भी किया गया है।

माय गंगादई की सेवा अर्जी के साथ प्रारम्भ हुआ सामाजिक संवैधानिक जन जाग्रति यात्रा

0

बस्तर – सर्व आदि समाज बस्तर संभाग के आह्वान पर विभिन्न लंबित मांगो को लेकर सामाजिक संवैधानिक जन जाग्रति यात्रा का शनिवार को बस्तर स्थित माय गंगादई गुड़ी मे गंगादई आया की सेवा अर्जी के साथ शुभारंभ हुआ। सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग के मांग पेशा नियम 2022 मे संशोधन कर ग्राम सभा को पूर्ण अधिकार दे, वन अधिकार मान्यता कानून के तहत सामुदायिक वन प्रबंधन ग्राम सभा को अधिकार दे, स्थानीय आरक्षण बहाल करे, स्थानीय क्षेत्र मे निजीकरण पर रोक, भू राजस्व संहिता की धारा 165 (6)को संशोधित कर आंध्र प्रदेश के तर्ज़ पर विधेयक लाया जाए, अनुसूचित क्षेत्रो मे आदिवासियों की भूमि को लीज मे लेना बंद हो, आदिवासी महिला को गैर आदिवासी विवाह कर जमीन व राजनीतिक लाभ लेने पर रोक एवं अन्य विषयो को लेकर यह जन जाग्रति यात्रा पूरे बस्तर जिले मे निकाली जा रहीं है। सामाजिक संवैधानिक यात्रा की जगह जगह स्वागत हुआ। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, जिला अध्यक्ष गंगा नाग, बस्तर ब्लॉक अध्यक्ष लखेश्वर कश्यप, उपाध्यक्ष लंबोधर मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी युवा प्रभाग भुवनेश्वर बघेल,डमरू कश्यप, सोमारु बघेल, बनसिंह मौर्य, कमलेश कश्यप,लक्ष्मी नाथ, ओमेश्वर कश्यप,रोमांसु नाग, योगेश बघेल, विजय कश्यप आदि समाज के लोग उपस्थित थे।

क्या BSP, व BEML प्रबंधन नही चाहती है लेवर कोर्ड के आदेश का पालन करना

0

आप सभी को मालूम होगा कि जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में IOC राजहरा के सभी BEML ठेका श्रमिको ने सितम्बर 2019 को आंदोलन किया था कि उन्हें उनके काम के अनुरूप (work of nature) के अनुसार वेतन भुगतान किया जाए। और यह मामला तत्तकालीन जिला कलेक्टर महोदया रानू साहू जी के मार्गदर्शन पर लेवर कोर्ट रायपुर भेजा गया जन्हा से दिनाँक 04/08/22 को फैसला ठेका श्रमिको के पक्ष में आया पर लेवर कोर्ट के आदेश को अभी तक BSP और BEML प्रबन्धन क्यो नही मान रही ये सोचने का विषय है, *यह बहुत ही गम्भीर विषय है की पहले अपने सम्मान (हक अधिकार) के लिये आंदोलन करो (लड़ो) फिर न्यायालय से जितो, फिर उस जीत (न्यायालय के आदेश) को जमीन पर लागू करने के लिए भूख हड़ताल करो। क्या सही में कोर्ट के आदेश का पालन हो रहा है। ठेका श्रमिको के पैसे से BSP के घूसखोर अधिकारी व घूसखोर यूनियन के नेता अपना महल तो बनाना नही चाहते है,

क्योकि यह आदेश जितना लेट से लागू होगा उतना कम दिनों का रोजी ठेका श्रमिको को देना होगा। आज दिनाँक 11/03/2023 भूख हड़ताल का 11व दिन और धरना प्रदर्शन का 34व दिन है, पर अभी तक प्रबन्धन की ओर से कोई भी सकारत्मक पहल नही हुआ है, और नही कोई बैठक आंदोलनकारियों के साथ हुई है। जबकि भूख हड़ताल पर बैठे जन मुक्ति मोर्चा के साथियो दिन ब दिन स्वास्थ में भारी गिरावट आ रहा है अभी 09 लोग भूख हड़ताल पर बैठ चुके है सर्व प्रथम दिनाँक 01/03/2023 से कॉ.सतीश कुमार, कॉ. मिलाप सिंह, कॉ.गुमान सिंह भुख हड़ताल पर बैठे फिर दिनाँक 05/03/2023 को सुबह 11 बजे जब तीनो साथियो का स्वास्थ्य ज्यादा खराब हुआ तो स्थानीय प्रशासन तहसीलदार जी व थाना प्रभारी के निवेदन पर तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके स्थान पर दिनाँक 05/03/2023 को दोपहर 12 से 01 बजे के बीच कॉ.भागीरथी, कॉ.गौतम कोठारी, और कॉमरेड महेश कोला ने उनका स्थान ले कर आंदोलन को जारी रखा और जब दिनाँक 09/03/2023 को साम 04-05 बजे के आस पास जब ये तीनों साथियों का तबियत बिगड़ा तो फिर स्थानीय थाना प्रभारी के निवेदन पर तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, और उनके स्थान पर 09/03/2023 से साम 06 बजे से कॉ. बली राम यादव, कॉ. पुसाउ राम साहू, कॉ.तरुण उर्वशा ने उनका साथ लेते हुए इस भूख हड़ताल के आंदोलन को आगे जारी रखे हुए है। दिनाँक 01/03/23 को आंदोलन के 24वे दिन चल रहे आंदोलन को नया रूप देते हुए अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन को अनिश्चित कालीन भूख का रूप जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा दिया गया। जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रमुख रूप से ये तीन मांगे है।1.उपमुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) रायपुर, दिनाँक 04/08/22 के आदेश को लागू किया जाए।।2. BEML के सभी ठेका श्रमिको को कार्य के अनुसार वर्गीकरण कर वेतन भुगतान किया जाय। 3. श्रम मंत्रालय के आदेशानुसार दिनाँक 01/04/2021 से IOC राजहरा (राजहरा के खदान में कर्यरत) सभी ठेका श्रमिको को एरियर्स का भुगतान किया जाय। यही तीनों मांगो को लेकरजन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा माइंस ऑफिस गेट के पास भूख हड़ताल कर अपनी जायज मांगो की ओर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयाश कर रहे है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS