City Media - Page 86 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 86
0
  • पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • कामधेनु टी एम टी छड़ को कम दाम में देने का झांसा देकर थाना बालोद क्षेत्र के व्यापारी से किया गया था 2,67,875 (दो लाख सड़सठ हजार आठ सौ पचहत्तर रुपए) किया था ठगी
  • आरोपी को नालंदा बिहार से गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
  • साइबर सेल बालोद व थाना बालोद से बनी थी विशेष टीम ।
  • दीगर राज्य से साइबर अपराधियों को पकड़ने में लगातार मिल रही बालोद पुलिस को सफलता
  • आरोपी के कब्जे से 04 नग मोबाइल, 5 नग सिमकार्ड ,नगदी 2 लाख रुपए जप्त किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में,  पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर व उप पुलिस अधीक्षक बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना व साइबर सेल से एक टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु नालंदा बिहार राज्य भेजा गया, टीम द्वारा नालंदा बिहार जाकर वहां कैम्प कर लोकल इंट मुखबिर लगाकर और लोकल थाना के सहयोग से प्रकरण में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

ने थाना आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका कन्नेवाडा में टाइल्स ,छड़ ,सीमेंट बिक्री का शॉप है जिसे आरोपी द्वारा अपने आप को व्यापारी हु कामधेनु छड़ को कम दाम में देने के नाम पर प्रार्थी को झांसा में लेकर अपने बंधन बैंक के फर्जी बैंक खाता में 2,67,875 रुपए अपने खाते में जमा कराकर प्रार्थी को समान नहीं देकर उसके साथ धोखाधडी किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 10/25 धारा 317(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा थाना बालोद और साइबर सेल से विशेष टीम बना कर प्रकरण के आरोपियों को जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया । प्रार्थी के बताए संदेही बैंक खाता का एनालिसिस करने पर खाता पटना बिहार का होना पाया गया और रकम नालंदा एटीएम मशीन से निकलना पाया गया बालोद पुलिस द्वारा रकम आहरण का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया ।

आरोपी के संबध में संदेही बैंक खातों की जानकारी,केवायसी मोबाइल नम्बर इत्यादि तकनीकी जानकारी एकत्र कर आरोपी का पुख्ता जानकारी होने पर विशेष टीम को नालंदा बिहार रवाना किया गया था। टीम नालंदा बिहार पहुंच कर वहां कैंप कर लोकल संनसूचना पर लोकल पुलिस की मदद से संदेहियों की जानकारी प्राप्त कर आरोपी को घेरा बंदी कर टीम ने प्रकरण में आरोपी को गांव पलनी थाना मानपुर जिला नालन्दा बिहार से विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया । आरोपी को आज न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

आरोपी के कब्जे से 04 नग मोबाइल,05 नग सिमकार्ड ,2 लाख नगदी रकम जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- 

1. मोहन यादव पिता ब्रह्मदेव यादव उम्र 29 साल ग्राम पलनी थाना मानपुर जिला नालन्दा बिहार।

उक्त आरोपी को नालंदा बिहार से पकड़ने में मुख्य रूप से थाना प्रभारी बालोद से निरीक्षक श्री शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी स.उ.नि. धरम भुआर्य, सउनि सूरज साहू, प्रधान आरक्षक हरिश्चंद सिन्हा,रूम लाल चुरेंद्र, आरक्षक पुरण देवांगन, विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे, संदीप यादव, भोप साहू,मिथिलेश यादव , गुलझारी साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपीगणों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

0
  • पीड़िता के साथ आरोपीगण द्वारा मार्शल आर्ट भारतीय टीम में चयन कराने के नाम पर षंडयंत्र पूर्वक 6,97,000 रूपये कि की गयी धोखाधड़ी।

पुलिस अधीक्षक महोदय मोहला मानपुर अं० चौकी  वाय पी सिंह (भा पुसे) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अं०चौकी डी.सी. पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी संजय कुमार यादव थाना खड़गांव के निर्देशन में खड़गांव पुलिस द्वारा मामले का खुलासा करते हुये आरोपींगणों को किया गिरफ्तार।

खड़गांव के अपराध क्रमांक 33/2025 थारा 318(4),61(1),3(5) बी.एन.एस. के प्रार्थी तरूण कुमार चौधरी ने दिनांक 07.05.2025 को एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि उनकी बेटी गीतांजली चौधरी जो की मार्शल आर्ट में नेशनल खिलाड़ी है उसे उसके सहपाठीके सहपाठी लाकेश सिन्हा निवासी आमापारा बालोद तथा उसके बुआ का लडका टिकेन्द्र कुमार सिन्हा निवासी ग्राम मटिया (पोण्डी) जिला बालोद ने गीतांजली को भारतीय टीम में चयन करवायेगे कहते हुए षडयंत्रपूर्वक छल करते हुये भारतीय टीम में चयन करवाने के नाम पर धोखाधडी कर 6,97,000 रूपये की ठगी किये है जो आरोपीगण लाकेश सिन्हा, टिकेन्द्र सिन्हा, भोजराम के विरूद्ध अपराध धारा 318(4),61(1) बी एनएस. का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया । दिनांक 31.08.2024 से 08.02.2025 तक टिकेन्द्र द्वारा भेजे गये क्यूआर कोड़ में अलग अलग किस्तों में कुल 6,77,000 रूपये तथा टिकेन्द्र द्वारा अपना दोस्त भोजराज के पेटीएम मोबाईल नम्बर में 20,000 रूपये अर्थात लाकेश सिन्हा, टिकेन्द्र सिन्हा, भोजराज ने पूर्व योजना के तहत गीतांजली चौधरी के साथ षडयन्त्रपूर्वक छल करते हुये भारतीय टीम में चयन करवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 6,97,000 रूपये की ठगी किया गया।

प्रकरण की सम्पूर्ण विवेचना पर आरोपीगण 01. टिकेन्द्र कुमार सिन्हा पिता लिलार सिंह सिन्हा उम्र 25 साकिन वार्ड नंबर 10 मटिया (पी) थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.) 02. लाकेश गजेन्द्र पिता विकेश गजेन्द्र उम्र 21 साकिन वार्ड नंबर 14 सिचाई कालोनी बालोद थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.) 03. भोजकुमार साहू पिता शिवशंकर साहू उम्र 24 साल साकिन वार्ड नंबर 01 मुंजालपाथरी बाना गैदाटोला जिला राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा थारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् दिनांक 23.08.2025 के क्रमशः 14:10, 14:20, 14:30 बजे बजे गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजन को दिया गया है। प्रकरण के विवेचना व आरोपी का पता तलाश में सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद वर्मा, आर. 205 कैलाश मसीह, आर.310 अशोक सोरी, आर. 290 उमेन्द्र पिस्दा, म. डीएसएफ आर. 20 बुधयारिन बोवेलकर की विशेष भूमिका रही।

भाजपा नेताओं ने पूर्व सांसद, जन नेता मधुसूदन यादव को उनके जन्मदिन पर निवास स्थान पहुंचकर दी शुभकामनाएं-

0

बालोद, 23 अगस्त 2025 (शनिवार)*भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजनांदगांव के जन नेता पुर्व सांसद, महापौर राजनांदगांव एवं बालोद जिला भाजपा के प्रभारी श्री मधुसूदन यादव जी को आज उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर बधाई शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री  राकेश ‘छोटू’ यादव के नेतृत्व में उनके निवास स्थान पहुंचे और उन्हें फूलों की माला, पुष्पगुच्छ व गमछा भेंट कर उनका सम्मान करते हुए जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।

शिष्टाचार मुलाकात में उनके साथ उपस्थित रहे-

जिला मीडिया प्रभारी  कमल पनपालिया शहर मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी युवा नेता उमाशंकर मंत्री

सभी पदाधिकारियों ने मधुसूदन यादव जी को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सक्रिय राजनीतिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने उनके द्वारा संगठन व समाज के प्रति किए गए योगदानों को भी स्मरण किया और उनके अनुभव से मार्गदर्शन प्राप्त करने की भावना जताई।

टोल का झोल, कांग्रेस का हल्ला बोल

0
  • टोल नाके में अवैध उगाही, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जगदलपुर टोल का झोल और कांग्रेस का हल्ला बोल। यह नजारा आज जगदलपुर- रायपुर नेशनल हाईवे पर बढ़ईगुड़ा टोल नाके पर देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर पासिंग सीजी-17 सीरीज वाले वाहनों से अवैध टोल टैक्स वसूली के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य कर रहे थे।

कांग्रेस का कहना है कि जगदलपुर से बढ़ईगुड़ा टोल नाका की दूरी महज 12 किमी है। इस टोल नाके पर पर ग्रामीण क्षेत्रों से लगे 20 कि.मी के दायरे के सभी सीजी 17 सीरीज वाली गाड़ियों से पैसा वसूला जाता है। यह न तो न्याय संगत है और न ही नियम सम्मत। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकारी ने भी कहा है कि 20 कि.मी. के दायरे में स्थित गांवों के वाहनों से टोल टैक्स नही लिया जाएगा। इसके बावजूद भी बढ़ईगुड़ा टोल नाके में खुलेआम लूट जारी है। जिसे तत्काल बंद किया जाए। कांग्रेस नेता सुशील मौर्य ने दलील दी कि रायपुर दुर्ग के बीच कुम्हारी टोल नाके पर भी सीजी 04 व सीजी 07 सीरीज के वाहनों से टोल टैक्स नही लिया जाता है। लेकिन बढ़ईगुड़ा टोल नाके पर सीजी 17 सीरीज के वाहनों से टैक्स वसूला जा रहा है। जबकि इस सीरीज के वाहनों को बढ़ईगुड़ा नाके पर टोल फ्री किया गया है। सुशील मौर्य ने कहा है कि जगदलपुर से रायपुर तक कई जगहों पर सड़क बेहद खराब है। वह कब तक बन जाती तब तक चारामा के आगे जगतरा टोल या मसोरा टोल नाका को निशुल्क किया जाए। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश बीआर गवई की उस टिप्पणी का जिक्र किया है, जिसमें गवई ने कहा था कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर गड्ढे गटर राष्ट्रीय प्रशासनिक अक्षमता के प्रतीक हैं जिस पर टोल देना या न देना लोगों पर निर्भर है। जबरिया टोल नही लिया जा सकता है। सुशील मौर्य ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के दिशा निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि टोल शुल्क लेने के बाद जो सुविधायें मिलनी चाहिए वो अप्राप्त हैं। टोल टैक्स वसूलने वाली एजेंसी ने एंबुलेंस व अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई हैं। बस्तर नगर पंचायत, फरसागुड़ा, भानपुरी वाले मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाईट नही जलती हैं। इसे अतिशीघ्र सुधारा जाए।

सड़क दुर्घटना से  बाइक सवार की मौत

0

बालोद जिले के डौंडीलोहारा क्षेत्र से दर्दनाक सड़क दुर्घटना से  बाइक सवार की मौत हो गई।सूत्रों से प्राप्त  जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के सामने मेटाडोर के अचानक टर्न लेने से पीछे से आ रही बाइक उससे जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाईक सवार हुसू जोशी जो  संबलपुर का रहने वाला था जो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी रेवा राम तारम गंभीर रूप से घायल हो गए। पश्चात्

दुर्घटना के पश्चात् सड़क के किनारे तड़पते रहे। लेकिन मौके पर मौजूद लोग सिर्फ खड़े होकर देखते रहे। किसी ने समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया। परिजनों का कहना है कि , घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर हॉस्पिट मौजूद था, लेकिन समय पर कोई मदद नहीं मिल सकी। वहीं, 108 एंबुलेंस को मौके पर पहुंचने में भी आधे घंटे से ज्यादा का समय लग गया ।

युवा व्यवसायी ने सड़क पर हुए गड्ढे पर पेड़ लगाकर प्रशासन को कटाक्ष किया

0

दल्लीराजहरा:- जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के मानपुर चौक निवासी एक शख्स ने सड़क में हुए गड्ढे की ओर ध्यान आकर्षण हेतु अनोखा तरकीब आजमाया। जब स्थानीय लोगों द्वारा भी अनदेखी पर अनोखा संदेश देने को लेकर शख्स सड़क पर बने गड्ढे में एक पेड़ लगाकर शासन प्रशासन को कटाक्ष करते हुए आम नागरिकों सतर्क करने का प्रयास किया l उक्त सड़क से रोजाना शासन प्रशासन के कई बड़े अधिकारी नेताओं का आना-जाना होता है। सड़क पर बने गड्ढे से कई मोटरसाइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। रात के समय सड़क पर पर्याप्त लाइट न होने पर एवं कई मवेशी सड़क पर बैठे रहते हैं तब इन गड्ढों पर पानी भरा होने के कारण दुर्घटनाएं घट रही है। लंबे समय से लोगों एवं वार्ड वासियों की शिकायत पर समस्या का समाधान नहीं हुआ, मानपुर निवासी युवा व्यवसायी ने अधिकारियों व प्रशासन के आंखों में लगी पट्टी खोने का प्रयास किया गया। शख्स डेविड दास मानिकपुरी जो मानपुर चौक का रहने वाला है लंबे समय से सड़क पर सुधार न होने के कारण इस शख्स ने सड़क के बीचो-बीच बने गड्ढे में अशोक का पेड़ लगा दिया। शख्स का कहना है कि लंबे समय से यहां गड्ढा बना हुआ है। इससे आम लोगों को यहां से चलना मुमकिन हो गया है। लोगों को इससे होने वाली परेशानी से बचाने के लिए मैंने सड़क के बीचों-बीच अशोक का पेड़ लगा दिया और उसका तस्वीर खींचकर लोगों को शेयर कर दिया।

मैंने प्रशासन को यह बताने का प्रयास किया है कि विभिन्न जन जागरूकता अभियान के साथ-साथ लोगों के जीवन बचाने का उपाय है जहां एक और हेलमेट को अनिवार्य किया जा रहा है ऐसे में इन गड्ढों को भी भरा जाना जरूरी है

बताया कि गड्ढे की वजह से कई दुर्घटना होने की स्थिति बनी रहती है। जिससे आए- दिन आम लोगों तथा आवागमन भी प्रभावित होती है। शख्स का कहना है अधिकारियों को यह संदेश पहुंचाने का प्रयास कर रहा हूं ।

 

पुलिस कार्यालय बालोद में जिले के बैंक प्रबंधकों के साथ साइबर जागरूकता अभियान को लेकर हुई बैठक

0
  •  पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साइबर अपराध पर अंकुश लगाने बैंक प्रबंधकों से साइबर सुरक्षा बिन्दुओं पर चर्चा कर आम जनता तक टोल फ्री नंबर 1930 एवं साइबर पोर्टल का व्यापक जागरूकता फैलाने हेतु की गई विशेष अपील।
  • बैंक एवं ATM सुरक्षा हेतु प्रॉपर CCTV कैमरा लगाने, सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती एवं अलार्म सिस्टम चालू रखने उचित दिशा निर्देश दिए गए।

दिनांक 22.08.2025 को पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक महोदय योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में एवं अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बालोद के पर्यवेक्षण नेतृत्व में जिले के विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों के साथ साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य जनसाधारण को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी की रोकथाम एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के प्रति सजग करना था।

बैठक में पुलिस अधीक्षक बालोद ने बैंकिंग क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सभी बैंक प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक उपभोक्ताओं को समय-समय पर जागरूक करने हेतु जनसंपर्क गतिविधियों जैसे – सेमिनार, ग्राहक बैठक, पोस्टर-बैनर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा एसएमएस अलर्ट का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए।

बैठक के प्रमुख एजेंडा बिंदु इस प्रकार रहे :

साइबर जागरूकता अभियान का हिस्सा बनने, सायबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता पाम्पलेट का बैंक में प्रदर्शन करने साइबर ठगी संबंधी संदेहास्पद कॉल, मैसेज या लिंक मिलने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने एवं साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करने की अपील एवं व्यापक प्रचार। नये खाते proper verification के बाद ही open की जावें, म्यूल एकाउंट के संबंध में जानकारी।

किसी Account में अचानक अधिक राशि लगातार Debit/Credit होने पर पुलिस को सूचना देना । सीसीटीवी कैमरा केवल बैंक के अंदर ही नहीं बैंक के बाहर भी लगावे, अलार्म सिस्टम 24 घण्टा चालू रखना, बंद होने पर तत्काल चालू करावे। पुलिस सैलेरी पैकेज के तहत जिले के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का खाता एड स्विच कन्वर्ट को सुनिश्चित करने ताकि सैलरी पैकेज का लाभ प्रत्येक पुलिस कर्मियों को मिल सके।

एटीएम/बैंक गार्ड की चेकिंग/ब्रीफिंग के संबंध में चर्चा।

बैंक Daerit/उठाईगीरी-सजग रहें चेकिंग करें, सीसीटीवी फुटेज तत्काल उपलब्ध कराने हेतू ।त्यौहार होने से पैसा बैंक में ज्यादा होने एवं बैंक निर्माण कार्य पर नजर छुट्टी होने से गार्ड की प्रॉपर व्यवस्था कराना। ग्राहकों को OTP, ATM PIN, नेटबैंकिंग पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सतत समझाइश।

बैंक अधिकारियों द्वारा अपने कर्मचारियों को भी नियमित रूप से साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने पर बल। डिजिटल लेन-देन करते समय सुरक्षित नेटवर्क एवं आधिकारिक ऐप/पोर्टल का ही उपयोग करने का सुझाव

पुलिस विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि सामूहिक प्रयासों से ही साइबर अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। बैंकिंग संस्थानों और पुलिस का आपसी समन्वय नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल वातावरण उपलब्ध कराने में सहायक होगा।

अंत में, एसडीओपी बालोद ने सभी बैंक प्रबंधकों को आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग हर स्तर पर सहयोग के लिए तत्पर है और जनता के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाया जाएगा

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का बालोद में भव्य स्वागत, जन्मदिन के दिन ऐतिहासिक आयोजन

0

बालोद 22 अगस्त 2025भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बालोद में आज ऐतिहासिक उत्सव का माहौल रहा। नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के प्रथम नगर आगमन पर जिले भर के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। संयोगवश आज उनका जन्मदिन भी था, जिससे यह दिन पूरे बालोद के लिए दोहरे उत्सव में परिवर्तित हो गया।

जैन जैसे ही अपने गृह नगर बालोद पहुंचे, पूरा शहर बैनर, पोस्टर और भाजपा के झंडों से सजाया गया। घड़ी चौक, पुराना बस स्टैंड, सदर रोड, हलधरनाथ योगी चौक, मधु चौक सहित पूरे नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से, नारियल, लड्डू और पौधों से तोलकर अभिनंदन किया।

इस ऐतिहासिक दिन को विशेष बनाने के लिए भाजपा के साथ-साथ सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने भी भरपूर योगदान दिया। पूरे जिले से आए कार्यकर्ताओं के उत्साह ने आयोजन को गौरवशाली बना दिया।

भाजपा के 17 मंडलों से गाजे-बाजे के साथ बाइक रैली निकाली गई जो स्कूल मैदान से होते हुए नगर भ्रमण करते हुए जिला कार्यालय पहुंची। वहां श्री जैन का पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को भाजपा दुपट्टा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

स्वागत समारोह में तीनों विधानसभा क्षेत्रों से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे, जिसमें -प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख , निर्वितमान जिला अध्यक्ष पवन साहू, पूर्व विधायक प्रीतम साहू वीरेंद्र साहू , पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक शुक्ला,राजा दीवान, शाहिद खान,महामंत्री द्वय राकेश छोटू यादव,सौरभ लूनिया, उपाध्यक्ष ठाकुर रामचंद्राकार, कौशल साहू, टिनेश्वर बघेल, भुनेश्वरी ठाकुर ,पवन सोनबरसा ,कांति सोनेश्वरी, मंत्री सुरेंद्र देशमुख, सोमेश्वरी ,प्रेम साहू चंद्र लता साहू ,पूजा मोंटी यादव, निशा योगी ,कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे ,सह कोषाध्यक्ष मनीष, प्रवक्ता जितेंद्र साहू , किशोरी साहू, देवेन्द्र जयसवाल,कार्यालय मंत्री विनोद जैन, मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, पुष्पेंद्र चंद्राकर,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, तोरण लाल साहू, कमलेश सोनी,प्रमोद जैन, प्रदीप साहू, मोहंतीन बाई चौरका, कुंती बाई देवांगन ,लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, श्रीमती सरस्वती टेमरिया , श्रीमती कांति सोनबरसा, मुकेश कौडो ,पुरुषोत्तम चंद्राकर, लक्ष्मी अशोक साहू, प्रभा नायक, चुन्नी मानकर, चंद्रिका गंजीर ,तेजराम साहू, दिनेश सिंह, भोलाराम नेताम ,नीतीश मोंटी यादव, मनोज दुबे, विजय सोनकर, कुंती सिन्हा ,संजीव मानकर, राजू रावटे ,नेहा उपाध्याय, एवं जिले से आए समस्त पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधिगण, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता इस अभिनंदन के ऐतिहासिक आयोजन में उपस्थित रहे।

यशवंत जैन के व्यक्तित्व और उनके समर्पित कार्यों की झलक आज बालोद में देखने को मिली। यह दिन न केवल उनके लिए बल्कि पूरे भाजपा संगठन के लिए गौरव और प्रेरणा का दिन बन गया।

 

 

नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु मोबाईल वेन को दिखाई गई हरी झंडी

0

बालोद, 22 अगस्त 2025  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी स्टेट प्लॉन आफ एक्शन के अनुसार 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु को जिला न्यायालय परिसर बालोद में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष एस.एल. नवरत्न के द्वारा मोबाईल वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मोबाईल वेन के माध्यम से बालोद जिले के विभिन्न गांवो में जाकर नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उक्त अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बालोद  योगेश पारीक, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद  किरण कुमार जांगडे़, जिला एवं अति. सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, जिला एवं अति. सत्र न्यायाधीश (एफटीसी)  ताजुद्दीन आसिफ, द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती श्वेता उपाध्याय गौर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भारती कुलदीप, व्यवहार न्यायाधीश सागर चंद्राकर, जिला अधिवक्ता बालोद के अध्यक्ष  अजय साहू एवं अधिवक्तागण, व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के पैरालीगल वालिटियर्स उपस्थित रहें।

 

PM KISAN APK FILE भेज कर बीएसपी रिटायर बुजुर्ग के साथ लाखों की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0
  •  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता PM KISAN APK FILE भेज कर बीएसपी रिटायर बुजुर्ग से किया गया था के नाम पर 12,13,860 (बारह लाख तरह हजार आठ सौ साठ) की ठगी करने वाले गिरोह के 3 आरोपी को जमुई बिहार से गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी।
  • साइबर सेल बालोद व थाना डौण्डीलोहारा से बनी थी विशेष टीम ।
  • दीगर राज्य से साइबर अपराधियों को पकड़ने में लगातार मिल रही बालोद पुलिस को सफलता
  • आरोपियों द्वारा ई सिम बनाने के लिए विशेष मोबाइल मोटोरोला कंपनी के EDGE 60 STYLUS का उपयोग करते थे जिसमें ई सिम रखने का ऑप्शन होता है।
  • आरोपियों के कब्जे से एक टाॅप माॅडल वेन्यू कार क्रमांक BR 46 R 9986 तथा आनलाईन उपयोग में आने वाले विभिन्न डिजिटल बैंक खाता jio payment Bank, Judio card, Omni Card तथा PNB ATM Card तथा Motorola Mobile, Check Book, Pass Book एवं 03 नग मोबाइल, एक नग लेपटाॅप कुल कीमती जूमला 15 लाख जप्त किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में,  पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर व उप पुलिस अधीक्षक बालोद  देवांश सिंह राठौर के पर्यावेक्षण में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह के नेतृत्व में थाना व साइबर सेल से एक टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु जमुई बिहार राज्य भेजा गया, टीम द्वारा जमुई बिहार जाकर वहां कैम्प कर लोकल इंट मुखबिर लगाकर और लोकल थाना के सहयोग से प्रकरण में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

पीड़ित ने थाना आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया जो कि पीड़ित बीएसपी से रिटायर कर्मचारी है जो अपने रिटायरमेंट का पैसा अपने पंजाब नेशनल बैंक के खाता में जमा रखा था कि अज्ञात आरोपी द्वारा पीड़ित के व्हाट्सएप में पीएम किसान ।apk फाइल भेज कर उसके व्हाट्सएप, मोबाइल को हैक कर पीड़ित के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 12,13,860 रुपए निकाल कर धोखाधडी किया गया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना डौंडिलोहारा में अपराध क्रमांक 101/25 धारा 317(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा थाना डौंडिलोहारा और साइबर सेल से विशेष टीम बना कर प्रकरण के आरोपियों को जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया । टीम द्वारा प्रार्थी के बयान के आधार पर प्रार्थी के मोबाइल पर व्हाट्सएप में PM KISHAN APK फाइल भेज उसका मोबाइल हैक कर उसके ही मोबाइल नंबर के सिम का क्लोन तैयार कर आरोपी के नाम का ही ई सिम जनरेट कर लिया और उसके नंबर पर ओरोपी लेकर फोन पे जनरेट कर अलग अलग यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन रकम डिजिटल ट्रांसफर किया गया। आरोपी के बैंक खाता का एनालिसिस करने पर विभिन्न एप के माध्यम से रकम ट्रांसफर किया गया। आरोपियों के संबध में संदेही बैंक खातों की जानकारी,केवायसी मोबाइ्रल नम्बर इत्यादि तकनीकी जानकारी एकत्र कर आरोपियों की पुख्ता जानकारी होने पर विशेष टीम को जमुई बिहार रवाना किया गया था। टीम जमुई बिहार पहुंच कर वहां कैंप कर लोकल संनसूचना पर लोकल पुलिस की मदद से संदेहियों की जानकारी प्राप्त कर आरोपियों को घेरा बंदी कर टीम ने प्रकरण में तीनों आरोपियों को जमुई बिहार से विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया । आरोपियों द्वारा बताया गया कि एक ग्रुप में एपीके फाईल को भेजा था जिससे प्रार्थी के मोबाईल के व्हाट्सअप में आये एपीके फाइल को डाउनलोड करते हि उसका मोबाईल हैक कर लिया उसके ही मोबाइल नंबर के सिम का क्लोन तैयार कर प्रार्थी के नाम का ही ई सिम जनरेट कर लिया और उसके नंबर पर ओटीपी लेकर फोन पे जनरेट कर रकम को अलग -अलग यूपीआई से आनलाईन ट्रांसफर कर कई लेयर में अपने बैंक खातो में डाल कर रकम एटीएम और चेक के माध्यम से निकालना बताया। आरोपियों पूछताछ कर साक्ष्य संकलन किया गया पश्चात आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

आरोपियों के कब्जे से एक टाॅप माॅडल वेन्यू कार BR 46 R 9986 तथा

ऑनलाईन उपयोग में आने वाले विभिन्न डिजिटल बैंक खाता jio payment Bank, Judio card, Omni Cardएवं PNB ATM Card तथा Motorola Mobile, Check Book, Pass Book एवं 03 नग मोबाइल, एक नग लेपटॉप कुल कीमती जूमला 15 लाख का संपत्ति जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

1. नीतीश कुमार दास पिता उमेश रवि दास उम्र 22 साल ग्राम झुण्डों थाना खैरा जिला जमुई बिहार।

2. अरविंद कुमार दास पिता प्रमोद दास उम्र 18 साल पता ग्राम बटपाल थाना चकई जिला जमुई बिहार ।

3. राकेश कुमार दास पिता उमेश रवि दास उम्र 21 साल ग्राम झुण्डों थाना खैरा जिला जमुई बिहार ।

पीएम किसान के नाम पर APK फाइल भेज कर धोखाधड़ी के 03 आरोपियों को जमुई बिहार से पकड़ने में मुख्य रूप से थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा से निरीक्षक  मुकेश सिंह, साइबर सेल प्रभारी स.उ.नि. धरम भुआर्य, सउनि रुमन सोनवानी, प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह, विवेक शाही,रूम लाल चुरेंद्र, हरीशचंद ,आरक्षक पुरण देवांगन, विपिन गुप्ता राहुल मनहरे, संदीप यादव, मिथिलेश यादव , योगेश पटेल, गुलझारी साहू साइबर सेल, रविशंकर देशलहरे , अजय विनोद, ओमप्रकाश कौमार्य, भूपेन्द्र ठाकुर थाना लोहारा का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

MOST POPULAR

HOT NEWS