City Media - Page 87 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 87

नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु मोबाईल वेन को दिखाई गई हरी झंडी

0

बालोद, 22 अगस्त 2025  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी स्टेट प्लॉन आफ एक्शन के अनुसार 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु को जिला न्यायालय परिसर बालोद में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष एस.एल. नवरत्न के द्वारा मोबाईल वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मोबाईल वेन के माध्यम से बालोद जिले के विभिन्न गांवो में जाकर नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उक्त अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बालोद  योगेश पारीक, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद  किरण कुमार जांगडे़, जिला एवं अति. सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, जिला एवं अति. सत्र न्यायाधीश (एफटीसी)  ताजुद्दीन आसिफ, द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती श्वेता उपाध्याय गौर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भारती कुलदीप, व्यवहार न्यायाधीश सागर चंद्राकर, जिला अधिवक्ता बालोद के अध्यक्ष  अजय साहू एवं अधिवक्तागण, व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के पैरालीगल वालिटियर्स उपस्थित रहें।

 

PM KISAN APK FILE भेज कर बीएसपी रिटायर बुजुर्ग के साथ लाखों की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0
  •  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता PM KISAN APK FILE भेज कर बीएसपी रिटायर बुजुर्ग से किया गया था के नाम पर 12,13,860 (बारह लाख तरह हजार आठ सौ साठ) की ठगी करने वाले गिरोह के 3 आरोपी को जमुई बिहार से गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी।
  • साइबर सेल बालोद व थाना डौण्डीलोहारा से बनी थी विशेष टीम ।
  • दीगर राज्य से साइबर अपराधियों को पकड़ने में लगातार मिल रही बालोद पुलिस को सफलता
  • आरोपियों द्वारा ई सिम बनाने के लिए विशेष मोबाइल मोटोरोला कंपनी के EDGE 60 STYLUS का उपयोग करते थे जिसमें ई सिम रखने का ऑप्शन होता है।
  • आरोपियों के कब्जे से एक टाॅप माॅडल वेन्यू कार क्रमांक BR 46 R 9986 तथा आनलाईन उपयोग में आने वाले विभिन्न डिजिटल बैंक खाता jio payment Bank, Judio card, Omni Card तथा PNB ATM Card तथा Motorola Mobile, Check Book, Pass Book एवं 03 नग मोबाइल, एक नग लेपटाॅप कुल कीमती जूमला 15 लाख जप्त किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में,  पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर व उप पुलिस अधीक्षक बालोद  देवांश सिंह राठौर के पर्यावेक्षण में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह के नेतृत्व में थाना व साइबर सेल से एक टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु जमुई बिहार राज्य भेजा गया, टीम द्वारा जमुई बिहार जाकर वहां कैम्प कर लोकल इंट मुखबिर लगाकर और लोकल थाना के सहयोग से प्रकरण में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

पीड़ित ने थाना आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया जो कि पीड़ित बीएसपी से रिटायर कर्मचारी है जो अपने रिटायरमेंट का पैसा अपने पंजाब नेशनल बैंक के खाता में जमा रखा था कि अज्ञात आरोपी द्वारा पीड़ित के व्हाट्सएप में पीएम किसान ।apk फाइल भेज कर उसके व्हाट्सएप, मोबाइल को हैक कर पीड़ित के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 12,13,860 रुपए निकाल कर धोखाधडी किया गया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना डौंडिलोहारा में अपराध क्रमांक 101/25 धारा 317(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा थाना डौंडिलोहारा और साइबर सेल से विशेष टीम बना कर प्रकरण के आरोपियों को जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया । टीम द्वारा प्रार्थी के बयान के आधार पर प्रार्थी के मोबाइल पर व्हाट्सएप में PM KISHAN APK फाइल भेज उसका मोबाइल हैक कर उसके ही मोबाइल नंबर के सिम का क्लोन तैयार कर आरोपी के नाम का ही ई सिम जनरेट कर लिया और उसके नंबर पर ओरोपी लेकर फोन पे जनरेट कर अलग अलग यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन रकम डिजिटल ट्रांसफर किया गया। आरोपी के बैंक खाता का एनालिसिस करने पर विभिन्न एप के माध्यम से रकम ट्रांसफर किया गया। आरोपियों के संबध में संदेही बैंक खातों की जानकारी,केवायसी मोबाइ्रल नम्बर इत्यादि तकनीकी जानकारी एकत्र कर आरोपियों की पुख्ता जानकारी होने पर विशेष टीम को जमुई बिहार रवाना किया गया था। टीम जमुई बिहार पहुंच कर वहां कैंप कर लोकल संनसूचना पर लोकल पुलिस की मदद से संदेहियों की जानकारी प्राप्त कर आरोपियों को घेरा बंदी कर टीम ने प्रकरण में तीनों आरोपियों को जमुई बिहार से विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया । आरोपियों द्वारा बताया गया कि एक ग्रुप में एपीके फाईल को भेजा था जिससे प्रार्थी के मोबाईल के व्हाट्सअप में आये एपीके फाइल को डाउनलोड करते हि उसका मोबाईल हैक कर लिया उसके ही मोबाइल नंबर के सिम का क्लोन तैयार कर प्रार्थी के नाम का ही ई सिम जनरेट कर लिया और उसके नंबर पर ओटीपी लेकर फोन पे जनरेट कर रकम को अलग -अलग यूपीआई से आनलाईन ट्रांसफर कर कई लेयर में अपने बैंक खातो में डाल कर रकम एटीएम और चेक के माध्यम से निकालना बताया। आरोपियों पूछताछ कर साक्ष्य संकलन किया गया पश्चात आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

आरोपियों के कब्जे से एक टाॅप माॅडल वेन्यू कार BR 46 R 9986 तथा

ऑनलाईन उपयोग में आने वाले विभिन्न डिजिटल बैंक खाता jio payment Bank, Judio card, Omni Cardएवं PNB ATM Card तथा Motorola Mobile, Check Book, Pass Book एवं 03 नग मोबाइल, एक नग लेपटॉप कुल कीमती जूमला 15 लाख का संपत्ति जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

1. नीतीश कुमार दास पिता उमेश रवि दास उम्र 22 साल ग्राम झुण्डों थाना खैरा जिला जमुई बिहार।

2. अरविंद कुमार दास पिता प्रमोद दास उम्र 18 साल पता ग्राम बटपाल थाना चकई जिला जमुई बिहार ।

3. राकेश कुमार दास पिता उमेश रवि दास उम्र 21 साल ग्राम झुण्डों थाना खैरा जिला जमुई बिहार ।

पीएम किसान के नाम पर APK फाइल भेज कर धोखाधड़ी के 03 आरोपियों को जमुई बिहार से पकड़ने में मुख्य रूप से थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा से निरीक्षक  मुकेश सिंह, साइबर सेल प्रभारी स.उ.नि. धरम भुआर्य, सउनि रुमन सोनवानी, प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह, विवेक शाही,रूम लाल चुरेंद्र, हरीशचंद ,आरक्षक पुरण देवांगन, विपिन गुप्ता राहुल मनहरे, संदीप यादव, मिथिलेश यादव , योगेश पटेल, गुलझारी साहू साइबर सेल, रविशंकर देशलहरे , अजय विनोद, ओमप्रकाश कौमार्य, भूपेन्द्र ठाकुर थाना लोहारा का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

बालोद एसपी योगेश कुमार पटेल के आदेश से गौ तस्करी पर हुई बड़ी कार्यवाही

0
  •  बालोद एसपी योगेश कुमार पटेल के आदेश से गौ तस्करी पर हुई बड़ी कार्यवाही।
  • 205 मवेशियों को जंगल रास्ते तस्करी करते 03 आरोपियों को थाना बालोद के द्वारा किया गया गिरफ्तार।
  • आरेापियों के कब्जे से एक नग मोटर सायकल को किया गया जप्त।

बालोद पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में जिले में गौ तस्करी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने पिछले दिनों एक मीटिंग आहूत की गई थी इसी क्रम में गांव के गौ- सेवकों को भी संदेहियों पर नजर रखने एवं तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में निर्देशित किया गया था। थाना प्रभारीयों के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर बालोद क्षेत्र अंतर्गत लगातार जगह बदल- बदल कर एमसीपी लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है ।

दिनांक 20 अगस्त 2025 को शाम गौ सेवकों के द्वारा सूचना दिया गया कि चिरईगुड़ी गांव से मुजगहन की ओर नहर किनारे मवेशियों को हकालते हुवे तस्करी करने ले जा रहे हैं उक्त सूचना पर एसडीओपी बालोद एवं थाना प्रभारी बालोद अपनी टीम लेकर कुछ गौसेवकों के साथ दिए पते पर रवाना हुए एवं घेराबंदी कर तीन लोगो को पकड़े, चेकिग करने पर आरोपीगण 205 मवेशी जिसमें 100 गाय 40 बछिया 55 बछडा 10 बैल को क्रुरता पुर्वक मारते ले जाते पाया गया जिसे कड़ाई से पुछताछ करने पर बताये कि ग्राम कलंगपुर, फुण्डा, हल्दी से लावारिस मावेशियों को इकठ्ठा करते हुए जंगल रास्ते कोण्डागांव ले जाकर मावेशियों को उड़िसा हेतु विक्रय करना बताये । उपस्थित पशुओं को गौ सेवकों की मदद से गौशाला में सुरक्षित रखवाया गया एवं थाना बालोद में अप. क्र .342/2025 धारा 4,6,10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, 11(1)(क) पशुओं के प्रति कु्रता का निवारण अधिनियम 1960 का अपराध पंजीबद्व किया गया। 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपीगण के नामः

01 युगल किशोर साहू पिता भूषण लाल उम्र 30 वर्ष निवासी कजराबांधा थाना रनचिरई जिला बालोद(छ.ग.)

02. ताम्रध्वज साहू पिता पंचूराम उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कजराबंधा, थाना रनचिरई जिला बालोद(छ.ग.)

03. हरीष कुमार साहू पिता एनिल उर्फ अनिल कुमार साहू उम्र 20 वर्ष निवासी कजराबंधा

थाना रनचिरई जिला बालोद 

जप्त पशु व वाहन की जानकारीः-

 .250 नग मवेशी जिसमें 100 गाय, 40 बछिया, 55 बछड़ा, 10 बैल करीबन कीमती 12,50,000 रू

 मोटर सायकल वाहन क्रमांक सीजी 07 एलएम 8153 कीमती 20,000 रू

संपूर्ण कायर्वाही में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि राम प्रसाद गजभिए , प्रधान आरक्षक 1603 दुर्याेधन यादव, आरक्षक 1948 बनवाली साहू, आरक्षक 36 मोहन कोकिला, आरक्षक मनोज चन्द्रा 155, आरक्षक 383 खिलेश नेताम एवं थाना बालोद के संपूर्ण स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

शराब का अंतिम संस्कार

0

बकावंड नशा शराब में होता तो, नाचती बोतल…. फिल्म शराबी का यह गीत बेहद लोकप्रिय है, खासकर शराबियों के बीच। आज भी कुछ लोग दो चार पैग चढ़ा लेने के बाद यह गीत गाते नजर आते हैं और खुद को अमिताभ बच्चन समझने का मुगालता पाल लेते हैं। खैर ये अलग बात है, मगर शराब की बोतलें पुलिस और आबकारी महकमे को जरूर खूब नचाती हैं। ऎसी तमाम शराब भरी बोतलों का आज बकावंड ब्लॉक मुख्यालय में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

दरअसल बकावंड में आज आबकारी विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में जप्तशुदा सैकड़ों बोतल शराब के नष्टीकरण की कार्रवाई की गई। शराब की ये बोतलें बकावंड थाना, बस्तर थाना, करपावंड थाना एवं कोतवाली थाना जगदलपुर जगदलपुर द्वारा तस्करों और शराब कोचियों से जप्त की गईं थीं और लंबे समय से थानों में रखी हुई थीं। जिला प्रशासन की अनुमति लेकर आज बकावंड में एक बड़े मैदान पर विशाल कब्र खोदकर शराब की इन बोतलों को दफना दिया गया। एसडीएम, तहसीलदार एवं समस्त थानों के प्रभारियों की मौजूदगी में शराब का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान कुछ ग्रामीण भरी हुई बोतलों को लपकने की कोशिश करते भी नजर आए। ऐसे में आशंका है कि लोग कब्र खोदकर शराब की बोतलों को निकाल ले जा सकते हैं।

वन मंत्री केदार कश्यप एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव ने लोकमान्य तिलक वार्ड में पौधा रोपकर किया वूमन फॉर ट्री’ अभियान का शुभारंभ

0

जगदलपुर, 22 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ सरकार में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शुक्रवार को जगदलपुर शहर के लोकमान्य तिलक वार्ड में पौधरोपण कर जगदलपुर में अमृत योजना के तहत ‘वूमन फॉर ट्री’ अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन,एम आई सी सदस्य, पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी पौधरोपण किया।

उल्लेखनीय है कि यह अभियान जगदलपुर शहर के तीन अलग-अलग वार्डों में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोकमान्य तिलक वार्ड में मंत्री केदार कश्यप ने खुद एक पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। प्रवीर वार्ड में इंद्रावती नदी पर बने पुराने पुल के पास और महाराणा प्रताप वार्ड में पुराने डंपिंग साइट पर 300-300 पौधे लगाए जाएंगे, जिससे कुल 900 नए पौधे रोपित होंगे। इस पहल का एक विशेष पहलू यह है कि इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी तीन महिला स्व-सहायता समूहों को दी गई है। यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। मंत्री श्री कश्यप ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें लगाकर देखरेख करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में भी सहायक होगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक भी मौजूद थे, जिन्होंने इस पहल का स्वागत किया और इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया। यह अभियान जगदलपुर को एक हरित और स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भोपालपटनम में सूने मकान को बनाया निशाना, नगदी और जेवरात पर हाथ साफ

0

भोपालपटनम, 22 अगस्त। बीजापुर जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के बीच बस्ती में बीती रात चोरी की एक और वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नगद राशि और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती गगन पामभोई के घर के मुख्य दरवाजे में लगे कांच को निकालकर चोरों ने भीतर प्रवेश किया और अलमारी में रखे नगदी एवं तीन तोला सोने का चेन चुरा लिए। घटना के समय घर के सदस्य बाहर गए हुए थे, जिसका लाभ उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

सूचना मिलते ही भोपालपटनम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित की जा रही है। फिलहाल चोरी गए सामान और नकदी की सटीक जानकारी जुटाई जा रही है।

गौरतलब है कि भोपालपटनम क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। घनी बस्तियों में हो रही इन वारदातों से क्षेत्रवासी भयभीत हैं, जबकि पुलिस की गश्त और निगरानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जिला अस्पताल बालोद में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र

0

बालोद, दिनांक 21/8/2025जिला पंचायत बालोद की उपाध्यक्ष एवं चेयरमेन इंडियन रेडक्रास सोसायटी रायपुर छत्तीसगढ़ श्री तोमन साहू ने आज प्रदेश के माननीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय को जिला अस्पताल बालोद की ज्वलंत समस्या को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। इस मांग पत्र में जिला अस्पताल में लंबे समय से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, गायनेकोलॉजिस्ट एवं रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टरों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की गई है।

उपाध्यक्ष तोमन साहू ने बताया कि जिला अस्पताल बालोद पूरे जिले सहित आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का मुख्य स्वास्थ्य केंद्र है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज हेतु पहुँचते हैं। किंतु विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव में मरीजों को धमतरी, दुर्ग अथवा रायपुर जैसे अन्य जिलों में रेफर करना पड़ता है, जिससे गंभीर परिस्थिति में मरीजों को जान का जोखिम उठाना पड़ता है।

गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी के लिए गायनेकोलॉजिस्ट की नियुक्ति, शल्य क्रियाओं के लिए एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे जैसी जाँच सुविधाओं के लिए रेडियोलॉजिस्ट की तत्काल आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह समस्या आम जनता, विशेषकर ग्रामीण व गरीब तबके के लिए अत्यधिक कठिनाइयाँ उत्पन्न कर रही है।

जिला अस्पताल हेतु एनेस्थीसिया विशेषज्ञ एवं पूरूर उपस्वास्थ्य केंद्र हेतु एंबुलेंस की तत्काल की गई घोषणा

उक्त मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला हॉस्पिटल बालोद के लिए एनेस्थीसिया (निश्चेतना ) विशेषज्ञ की तत्काल नियुक्ति एवं बालोद जिला अंतर्गत विकासखंड गुरुर के उप स्वास्थ्य केंद्र पूरूर हेतु एक एंबुलेंस की घोषणा जिला अस्पताल में आयोजित उद्घाटन समारोह के बीच में की माननीय मंत्री जी की इस घोषणा पर उपस्थित जन समुदाय ने खुशी जाहिर की है।

 

इस अवसर पर उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार शीघ्र कार्यवाही कर जिला अस्पताल बालोद में आवश्यक विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना सुनिश्चित करेगी, ताकि जिले की जनता को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।

 

शिक्षा गुणवत्ता लाने की कवायद में जुटीं बीईओ भारती देवांगन

0
  • श्रीमती देवांगन ने बस्तर की दूरस्थ शालाओं का किया औचक निरीक्षण
  • बच्चों की उपस्थिति और शिक्षकों की समयबद्धता पर जताया संतोष

जगदलपुर। बस्तर की विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती देवांगन ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय के दूरस्थ अंचलों की विभिन्न शालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक शाला सुधापाल, माध्यमिक शाला सुधापाल, प्राथमिक शाला गाड़ाघाट, प्राथमिक शाला आमाडोंगरी, तथा हायर सेकंडरी स्कूल सुधापाल का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान बीईओ श्रीमती देवांगन ने छात्रों के शैक्षिक स्तर की जांच की और विशेष रूप से अकादमिक रूप से कमजोर बच्चों पर अतिरिक्त ध्यान देने के निर्देश दिए।

शिक्षकों की परफॉरमेंस बेहतर: भारती

श्रीमती देवांगन ने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि शालाओं में शिक्षक समय पर उपस्थित हो रहे हैं और बच्चों की उपस्थिति भी संतोषजनक है। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों और प्रधान पाठकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी तरह की कार्यशैली से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कुछ ही दिनों में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान प्रारंभ होने वाला है, ऐसे में शालाओं में जो भी कमियां हैं उन्हें तत्काल दूर किया जाए।

बच्चों के साथ किया भोजन

निरीक्षण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती देवांगन ने माध्यमिक शाला सुधापाल में बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया। बच्चों की दिनचर्या और भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा तभी संभव है जब शिक्षक, पालक और प्रशासन तीनों मिलकर काम करें। इस दिशा में बस्तर ब्लॉक की खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन बेहतर काम करती नजर आ रही हैं। श्रीमती देवांगन का यह दौरा शिक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार के लिए प्रशासनिक संकल्प को दर्शाता है। उनके निरीक्षण से शिक्षकों में नई ऊर्जा और जवाबदेही की भावना जागृत हुई है। श्रीमती देवांगन अपने सीनियर एवं जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के नक़्शे कदम पर चलते हुए बच्चों के सुनहरे भविष्य निर्माण की ओर अग्रसर हैं।

टपकते तंग कमरे में पांच कक्षाएं

0
  •  भवन विहीन है प्राथमिक शाला कुटियारीगुड़ा

बकावंड विकासखंड बकावंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोखागांव की शासकीय प्राथमिक शला कुटियारीगुड़ा का अपना भवन नहीं रहने के कारण अतिरिक्त कक्ष मे शाला लगाई जा रही है। यह कमरा भी बेहद तंग है और बरसात होने पर कमरे के अंदर पानी टपकता।

इसी तंग कमरे में पांच कक्षाओं के विद्यार्थियों को एकसाथ बिठाकर पढ़ाना बड़ा ही मुश्किल काम है। अतिरिक्त कक्ष भी जर्जर हो चुका है और इस जर्जर भवन की छत पर तिरपाल लगाकर अंदर बच्चों को बिठाया जाता है। इस शासकीय प्राथमिक शाला मे बाउंड्री वॉल भी नहीं है। भवन परिसर में सरगी के दो सूखे हुए विशाल पेड़ स्थित हैं, जो कभी भी गिरकर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इन पेड़ों को काटने के लिए कई बार निवेदन किया जा चुका है लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे परिसर में खेलते रहते हैं। अगर ये पेड़ बच्चों के ऊपर आ गिरा तो इसके लिए जवाबदेह कौन होगा?शासकीय शाला भवन बनाने के लिए कुछ दिनों पहले अधिकारी आकर नाप जोख कर निशाना लगा गए थे, लेकिन आज तक भवन निर्माण का कोई अता पता नहीं है।

आर्थिक सहयोग करने पर वेद बाई धुर्वे ने जताई आभार

0

कुसुमकसा:- मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी ) के प्रयास से कुसुमकसा की महिला श्रीमति वेद बाई धुर्वे के बच्चा दानी ऑपरेशन के आर्थिक सहयोग की मांग किया गया व छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा ऑपरेशन का पूरा खर्च उठाने की बात कही जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल जी ने मंडल अध्यक्ष गांधी को भरोसा दिलाते हुए कहा वेद बाई धुर्वे को रायपुर बंगले भेज देना ऑपरेशन का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी मंडल अध्यक्ष गांधी सिन्हा व ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती वेद बाई पिसदा व संतोष जैन सुगरा बेगम, दीपक जैन यादव पंच ने मंत्री जी को वेद बाई धुर्वे ने आर्थिक सहयोग के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS