भारतीय जनता पार्टी – स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न

0
84

दिनांक 03-04-2026दिन – शुक्रवार भाजपा जिला कार्यालय बालोद,जुंगेरा। भारतीय जनता पार्टी – स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रभावी एवं सुव्यवस्थित रूप से मनाया जाएगा।भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रेल 2026 को अपनी स्थापना के 46 वर्ष पूर्ण कर लेगी, इस दिन पार्टी अपना 47वां स्थापना दिवस मनाएगी।6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में भाजपा का गढन हुआ था।इस अवसर पर देश भर में जिला, मंडल, बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी का झंडा फहराया जाएगा।स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी भाजपा के प्रथम अध्यक्ष थे, भाजपा इस मौके पर एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम (जैसे गांव चलो, बस्ती चलो अभियान) आयोजित करेगी।

इसी क्रम में जिला स्तरीय योजना एवं तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय, बालोद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रमुख रूप सेश्रीमती संध्या परगनिहा (प्रभारी, भाजपा जिला बालोद),चेमन देशमुख (जिला अध्यक्ष, भाजपा बालोद),पवन साहू (पूर्व जिला अध्यक्ष),अभिषेक शुक्ला (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य),श्रीमती तारणी चंद्राकर (जिला पंचायत अध्यक्ष, बालोद),प्रीतम साहू (पूर्व विधायक, संजारी बालोद),लिखराम साहू (वरिष्ठ भाजपा नेता),राकेश छोटू यादव (जिला महामंत्री),सौरभ लुनिया (जिला महामंत्री),अश्वनी यादव (संयोजक, स्थापना दिवस कार्यक्रम टोली),ठाकुरराम चंद्राकर, कौशल साहू , टिनेश्वर बघेल , मनीष झा (सह संयोजक)तथा अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में स्थापना दिवस के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सभी कार्यक्रमों के सफल बनाने हेतु जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।भारतीय जनता पार्टी संगठन से राष्ट्र निर्माण की ओरकमल पनपालिया जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद