बालोद जिले में आज शाम लगभग 5:00 से 5:30 बजे के बीच पाकुरभाट के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार एक कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल कार का क्रमांक CG 08 AC 9996 है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।




