बालोद। जिले में दरमियानी रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र से जुड़ा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुंदा थाना क्षेत्र के गब्दी गांव निवासी फ्लैश कुमार पफ्रांशु (उम्र 24 वर्ष) एवं संतोषी बाई (उम्र 40 वर्ष) ने पाकुरभाट क्षेत्र में पहुंचकर फांसी लगा ली।
बताया जा रहा है कि दोनों कल से घर से निकले हुए थे और देर रात यह कदम उठा लिया।जानकारी के अनुसार, महिला का एक 19 वर्षीय पुत्र भी है। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।



