मुश्ताक अहमद भामसं के प्रदेश शिक्षा प्रभारी नियुक्त

0
8

अब शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए भी काम करेगा संघ

दल्ली राजहरा खदान मजदूर संघ भिलाई से संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ दल्ली राजहरा के सचिव लखन लाल चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय मजदूर संघ ने शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश में विस्तार करने की योजना बनाई है। छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं एवं सुविधाओं को लेकर कार्य विस्तार की योजना पर कार्य किया जाना है।

लखन लाल चौधरी ने बताया है कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य करने वाले और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने वाले और संघ के वरिष्ठ नेता मुश्ताक अहमद अंसारी को भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय शिक्षा प्रभारी राधेश्याम जायसवाल द्वारा छत्तीसगढ़ का शिक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके लिए संघ परिवार ने राष्ट्रीय प्रभारी राधेश्याम जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि संघ के वरिष्ठ नेता मुश्ताक अहमद द्वारा संघ की रीति नीति का पालन करते हुए प्रदेश शिक्षा प्राभारी के दायित्व को पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। लखनलाल चौधरी ने आगे बताया कि बालोद जिले और राजहरा नगर के लिए मुश्ताक अहमद की यह नियुक्ति बड़े गर्व का विषय है। और मुश्ताक अहमद को प्रदेश शिक्षा प्रभारी बनाए जाने पर संघ की ओर से एमपी सिंह, संतोष देवांगन, महेंद्र साहू, संजय यादव, रजनीश जरयाल, शेखर निर्मलकर, लिखन साहु, पी नायक, उल्लास देवांगन, मुरली साहू, मिलिंद तामड़े, बीआर साहू, प्रवीण साहू, पौराणिक आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here