अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखे आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
आरोपी के कब्जे से कुल गांजा वजन 2.010 किलोग्राम गांजा सहित एक मोबाईल फोन को किया गया जप्त
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योेगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद बोनीफास एक्का एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत आरोपी से कुल 2.010 किलोग्राम गांजा को किया गया जप्त। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.06..2026 के मुखबिर द्वारा मोबाईल के माध्यम से सूचना मिली कि वार्ड क्र. 09 मरारपारा बालोद राजदीप शर्मा अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखे हुए है कि सूचना पर थाना स्टाफ एवं गवाहों के विवेचना कीट के साथ रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताये सूचना के अनुसार वार्ड क्र. 09 मरारपारा बालोद राजदीप शर्मा के घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाने पर एक व्यक्ति बाहर निकला जिसे नाम पुछने पर अपना नाम राजदीप शर्मा पिता स्व. रामकुमार शर्मा उम्र 47 वर्ष पता पण्डरी रायपुर थाना देवेन्द नगर जिला रायपुर, हाल पता वार्ड नं. 09 मरारपारा बालोद थाना व जिला बालोद का रहने वाला बताया पुछताछ करने पर गांजा उड़िसा नुआपाड़ा क्षेत्र से लेकर आना व गांजा बिक्री हेतु घर में रखना स्वीकार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत् कार्यवाही करते हुए गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से एक खाखी रंग के टेप से लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा वजन करीब 2.010 किलोग्राम कीमती करीबन 1,00,500/-रूपये आरोपी के पास से एक काले रंग की सैमसंग-जे कंपनी का एन्ड्रायड मोबाईल कीमती 5000/-रूपये एवं आरोपी का आधार कार्ड मिला जिसे समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी राजदीप शर्मा का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) अंतर्गत दण्डनीय अपराध होना पाये जाने से दिनांक 25.06.2026 के 19.50 बजे विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही मौके पर कर थाना आने उपरांत अपराध क्रमांक 303/2026 धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट पंजीबध्द कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की रेड कार्यवाही में, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक इन्द्रजीत सिदार,आश्मा कुर्रे, आरक्षक 339 संजय सोनी, आरक्षक 383 खिलेश नेताम, आरक्षक 155 मनोज चन्द्रा, आरक्षक 175 लिखन आर्य, महिला आरक्षक 01 पूर्णिमा ठाकुर,ममता आरक्षक 86 वेदप्रकाश भुआर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



