मुखबिर की सूचना पर राजहरा पुलिस की कार्रवाई, 20 अद्धी अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

0
10

दल्लीराजहरा,:- अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजहरा पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक युवक को 20 अद्धी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि चिखलाकसा निवासी योगेश कश्यप (32 वर्ष) सब्जी मंडी के पीछे से पैदल अपने घर की ओर अधिक मात्रा में अवैध देशी शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से गुलाबी-सफेद रंग के कपड़े के थैले में रखी 20 अद्धी (375-375 एमएल) शोले प्लेन देशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 3,200 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 147/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया।आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here