नारायणपुर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 12 अगस्त को “तिरंगा हमारा, गौरव हमारा” थीम पर नारायणपुर से कन्हारगांव तक आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारियों का कलेक्टर नम्रता जैन एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग एवं कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।तिरंगा यात्रा बाइक रैली के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थलों पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा उनकी स्मृति में पौधरोपण भी किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, एसडीएम अभयजीत मंडावी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



