नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों से मिले डॉ. प्रेमसाईं, दी आर्थिक सहायता

0
8

नारायणपुर। मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं महाराज ने नारायणपुर प्रवास के दौरान दंडवन, छिनारी और कलेपाल पहुंचकर नक्सल हिंसा में अपने परिजनों को खो चुके परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता, राशन सामग्री एवं वस्त्र प्रदान कर सहयोग का संदेश दिया।

गुरुजी ने दंडवन में पंचम दास मानिकपुरी एवं छिनारी में सुखलाल गावड़े के परिजनों को 31-31 हजार रुपये तथा कलेपाल में मानकु पोटाई के परिजनों को 51 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य की कमी कोई सहयोग पूरा नहीं कर सकता, लेकिन समाज का दायित्व है कि ऐसे परिवारों के साथ खड़ा रहे।प्रवास के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया तथा जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। वहीं गढ़बेंगाल स्थित राम मंदिर निर्माण के लिए 50 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here