नारायणपुर, 24 अगस्त। थाना झाराघाटी पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार थाना झाराघाटी में दर्ज अपराध क्रमांक 04/2026 के तहत हत्या के मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों और परिस्थितिजन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी बिसरू सलाम (49 वर्ष), निवासी पुजारीपारा, ग्राम छिनारी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजकुमार राय सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले की आगे की विवेचना जारी है।






