मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक किरण चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा विनोद कुमार मंडावी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर वार्ड क्रमांक 23 दल्लीराजहरा निवासी 30 वर्षीय अक्षय मालवी, पिता अशोक मालवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 24 N 7682, जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये है, बरामद की। इसके अलावा वर्ष 2023 में थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम जेवरतला से चोरी की गई सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार रुपये बताई गई है। इस प्रकार पुलिस ने कुल 65 हजार रुपये कीमत की दो चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की हैं।पुलिस ने आरोपी अक्षय मालवी को गिरफ्तार कर विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।








