बालोद पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
बालोद। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बालोद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), थाना बालोद एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गंजपारा स्थित सागर अस्पताल में संचालित पूल क्लब में दबिश देकर हेरोइन (चिट्टा) के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 7.98 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), चार मोबाइल फोन एवं नशे के सेवन में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री जब्त की है। जब्त हेरोइन की अनुमानित कीमत 1 लाख 59 हजार 600 रुपये तथा मोबाइल फोन की कीमत लगभग 2 लाख 9 हजार 600 रुपये बताई गई है।









