दलपत सागर के रानी घाट के 8 ठेलों में हुई चोरी का खुलासा

0
10

24 घंटे के भीतर 6 बालकों को पुलिस ने लिया हिरासत में

ठेलो से चोरी हुआ सामान बरामद

जगदलपुर बीते 19 नवंबर की रात दलपत सागर के रानी घाट के पास स्थित 8 ठेलों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले का कोतवाली थाना पुलिस ने महज 24 घंटों में खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने 6 नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बस्तर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। टीआई लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बिना नंबर की यामाहा मोटर साइकिल का पता किया। फुटेज के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों के घरों की पहचान कर घटना में शामिल 8 विधि संघर्षरत बालकों तक पहुंच गई। सभी नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उनसे चोरी किए गए सामान को बरामद किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here