राज्यपाल सुश्री उइके ने की बस्तर के विकास पर चर्चा, युवाओं के रोजगार पर राज्यपाल ने दिया जोर

0
210

जगदलपुर – राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके ने बस्तर में संचालित विकास कार्यों पर संभाग और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान युवाओं के रोजगार पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का हरसंभव समाधान पर भी जोर दिया।
सुश्री उइके ने कहा कि बस्तर क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों के बीच सभी अधिकारियों को जनकल्याण की योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन को खुशहाल बनाने की कोशिश करना चाहिए।

राज्यपाल ने बोधघाट परियोजना, नगरनार इस्पात संयंत्र सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बोधघाट परियोजना के माध्यम से स्थानीय लोगों को होने वाले लाभ की जानकारी देकर उन्हें विश्वास में लेकर कार्य करने की आवश्यकता उन्होंने बताई।

इस दौरान बस्तर जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार आदि क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई।

इस अवसर पर कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक श्री पी सुंदरराज, मुख्य वन संरक्षक श्री मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर श्री रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, वन मंडलाधिकारी सुश्री स्टायलो मंडावी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इंद्रजीत चंद्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।