बालोद – जिला कबड्डी फेडरेशन बालोद के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम – बघमरा हाई स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय सीनियर महिला/पुरुष, जूनियर बालक/बालिका, सब-जूनियर बालक/बालिका कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 19 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार को रखा गया है जो निम्नानुसार है –
- सीनियर महिला वर्ग – 75 किलोग्राम, पुरुष वर्ग 85 किलोग्राम वजन
- जूनियर बालक वर्ग – 70 किलोग्राम, बालिका वर्ग 65 किलोग्राम वजन (25 मार्च 2021 तक 20 वर्ष आयु का होना चाहिए)
- सब जूनियर बालक/बालिका वर्ग वजन – 50 किलोग्राम वजन, उम्र – 16 वर्ष (25 मार्च 2021 तक 16 वर्ष आयु का होना चाहिए)
टीप :-
- सभी खिलाडी आधार कार्ड साथ लेकर आयें |
- सभी खिलाडी को पंजीयन शुल्क 20/- रुपये देना अनिवार्य होगा |
- जिला कबड्डी फेडरेशन द्वारा भोजन एवं आवास व्यवस्था निःशुल्क है |
- सभी खिलाडी अपने साथ मेट का जूता जरुर लेकर आवे |
- प्रतियोगिता मेट में होगा |
- जिला मुख्यालय बालोद में उत्तर दिशा में 2 किलोमीटर की दूरी में ग्राम बघमरा हाई स्कूल मैदान है |
- प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो जायेगा |
उक्त प्रतियोगिता में चयनित टीम आगामी 26 से 28 फरवरी 2021 तक बलौदा बाजार में होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी | यह जानकारी सचिव लोक नाथ निषाद ने दी |

