गरीब की बेटी की शादी रचाने में जनपद सदस्य संजय बैस सहित साथियों ने की मदद, चंदा कर जुटाए 21000, उपहार में गृहस्थी के बर्तन भी दिए

0
540

बालोद/दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा क्षेत्र के ग्राम कुसुमकसा में एक गरीब परिवार की बेटी की शादी सबके सहभागिता से हो रही है
जनपद सदस्य संजय बैस के नेतृत्व में राम जानकी सेवा समिति द्वारा इस बेटी की शादी के लिए चंदा किया गया और इस परिवार को Rs 21000 दिए गए। आर्थिक मदद पाकर बेटी के मां के आंसू छलक पड़े। वह इसलिए क्योंकि बेटी का पिता बीमार है।

3 से 4 साल से उनका इलाज चल रहा था। पर ठीक नहीं हुआ है। इलाज में लाखों खर्च हो चुके हैं। पर सामने शादी है। उनके सामने आर्थिक स्थिति और डगमगा गई थी। ऐसे में परिवार वालों ने अपनी समस्या जनपद सदस्य संजय बैस को बताई तो उन्होंने रास्ता निकालने की सोंची। फिर क्या था राम जानकी सेवा समिति द्वारा तय किया गया कि हम बेटी की शादी में मदद करेंगे और सबने जितना हो सके आपस में चंदा करना शुरू किया। अन्य लोगों से भी दान मांगा गया। देखते देखते Rs 21000 इकट्ठा हो गए। जिसे उक्त परिवार को सौंपा गया। किसान लखन किरेन्द्र की बेटी नीलम की शादी 25 अप्रैल को है।

25 अप्रैल को किसान के घर में बरात आने वाली है। घर पर मंडप सजा है। पर पैसों की कमी से शादी में अड़चन आ जाती। ऐसे में मसीहा बनकर जनपद सदस्य सहित उनके साथियों ने मदद की। पैसे के अलावा उपहार गृहस्थी के लिए बर्तन भी दान किए गए। मदद पाकर किसान का परिवार खुशी के मारे रो पड़ा। इस पहल में राम जानकी सेवा समिति के संरक्षक व जनपद सदस्य संजय बैस सहित अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा, उपसरपंच दीपक यादव, नितिन जैन, कमल कांत साहू, मनीष जैन, मनीष जेठवानी, दिनेश जैन, देवराज जैन सहित अन्य साथियों का सहयोग रहा।