गंगा किनारे जगदलपुर का जलवा बिखेर रहे रेखचंद…

0
156

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के चुनाव में छत्तीसगढ़ मॉडल की धूम मची हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के सीनियर ऑब्जर्वर हैं तो उनके सहयोगी रेखचंद जैन विद्वानों और जागरूक नागरिकों की नगरी इलाहाबाद में उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शहरी जनता को कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार के समावेशी विकास के मॉडल को सामने रखकर आकर्षित कर रहे हैं। वे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन मार्गदर्शन में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों के जरिये 08 लाख लोगों के बीच विश्वास बढ़ा रहे हैं कि यूपी में कांग्रेस छत्तीसगढ़ की तरह ग्रामीण क्षेत्र के साथ साथ शहरी विकास को प्राथमिकता देगी। महिलाओं के उत्थान के सपने को पूरा किया जायेगा।

वे बता रहे हैं कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अवधारणा लड़की हूं, लड़ सकती हूं, के तहत कांग्रेस ने महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देकर महिलाओं का सम्मान किया है। बाकी राजनीतिक दल महिलाओं के लिए संवेदनशील नहीं हैं। वे महिलाओं को केवल वोट बैंक समझते हैं लेकिन कांग्रेस महिलाओं को उनका अधिकार देने वाली पार्टी है। यूपी में प्रियंका गांधी महिलाओं के हक की लड़ाई में कांग्रेस का नेतृत्व कर रही हैं। छत्तीसगढ़ की आन बान शान बस्तर की बारह विधानसभा सीटों में एकमात्र सामान्य सीट जगदलपुर के विधायक तथा छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव रेखचंद जैन की सक्रियता का प्रभाव महिलाओं, नवजवानों, शहरी गरीबों सहित हर वर्ग पर देखा जा रहा है। इलाहाबाद में केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचन्द जैन की मौजूदगी में प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा जागा है।उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार जा रही है कांग्रेस आ रही है।

केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचन्द जैन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि हमारी राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांघी के द्वारा कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र को घर घर पहुचाकर महिलाओं के हित सम्मान ,नोजवानो को रोजगार, किसान को उपज का पर्याप्त समर्थन मूल्य, मजदूर छोटे व्यापारियों के हित सहित अन्य जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं। विदित है कि छात्र राजनीति में संघर्ष करते हुए बस्तर की इकलौती सामान्य सीट जगदलपुर में भाजपा का तम्बू उखाड़ फेंकने वाले रेखचंद जैन का जुझारूपन इलाहाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर रहा है और जागरूक जनता उनकी बातों पर गंभीरता से मंथन कर रही है। केंद्रीय पर्यवेक्षक तथा जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेगी और इलाहाबाद की जनता उत्तर तथा दक्षिण सीट पर भी कांग्रेस को अवश्य सेवा का अवसर देगी।