सांसद दीपक बैज ने राष्ट्रीय राजमार्ग 4 लेन के सम्बन्ध में लोकसभा में पूछा प्रश्न, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया जवाब

0
306

बस्तर में लम्बे समय से मांग किया जा रहा है जगदलपुर से रायपुर एन एच 30 चार लेन सड़क बनाने के लिए, जिसे लेकर सांसद दीपक बैज द्वारा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 4 लेन के सम्बन्ध में लोकसभा में पूछा प्रश्न जो इस प्रकार है –

(क) रायपुर से धमतरी और जगदलपुर को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 के चार लेन वाले मार्ग में बदलने के संबंध में वर्तमान स्थिति क्या है ?

(ख) इस हेतु अब तक निर्धारित और हासिल किए गए लक्ष्य क्या हैं ?

(ग) क्या इस मार्ग पर केशकालघाटी, बस्तर के निकट बाईपास निर्माण का प्रस्ताव है और यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है ?

(घ) उक्त परियोजना के संबंध में लागत कितनी बढ़ गई है तथा प्रारंभिक लागत और बढ़ी हुई लागत का ब्यौरा क्या है?

उपरोक्त प्रश्नों के आधार पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा दिया गया जवाब इस प्रकार है –

(क) रायपुर से धमतरी तक चार लेन का कार्य चल रहा है। इसके अलावा, कांकेर-बेडमा खंड को छोड़कर धमतरी से जगदलपुर खंड को दो लेन का बनाने का काम पूरा कर लिया गया है।

(ख) रायपुर-धमतरी खंड के 4-लेन के कार्य को 2 निर्माण पैकेजों में विभाजित किया गया है,

(i) रायपुर कोडेबोड

(ii) कोडबोड-धमतरी।

वर्तमान वास्तविक प्रगति क्रमशः 68.78% और 48.50% है। कार्यों को क्रमशः जून, 2022 और दिसंबर, 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

(ग) कांकेर से बेडमा (केशकाल घाटी के बाईपास सहित) परियोजना 37% वास्तविक प्रगति के साथ चल रही है और इसके मार्च, 2023 तक पूरा होने की संभावना है।

(घ) रायपुर-धमतरी परियोजना की लागत को आज तक इसकी प्रारंभिक लागत अर्थात 1,955 करोड़ रु. से बढ़ाया नहीं गया है।