गुरुर को मिली 108 की नई एम्बुलेंस, विधायक संगीता सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

0
479

बालोद–बालोद जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में गुरुर को 108 की नई एम्बुलेंस की सौगात मिली है।
आज विधायक संगीता सिन्हा ने नई एम्बुलेंस का विधिविधान से पूजा-अर्चना कर हरी झंडी दिखाते हुए जनता की सेवा में समर्पित किया।
108 संजीवनी एक्सप्रेस का संचालन करने वाली संस्था जेएईएस द्वारा नई एम्बुलेंस दिए जाने से क्षेत्र की जनता को आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर और त्वरित सेवा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर डॉ. जीआर रावटे खंड चिकित्सा अधिकारी, डॉ. आरती ध्रुव चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी गुरुर के स्टाफ मिथलेश साहू, प्रमोद कुमार साहू, देवश्री, प्रियमवदा,श्री अविनाश पाण्डेय डिस्टिक मैनेजर बालोद 108 के स्टाफ पायलट राम सिंग साहू ,भावेश कुमार साहू, ईएमटी गेवेंद्र सिन्हा,
गामन लाल साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।