भाजपाई वार्डों की उपेक्षा करने से बाज आएं महापौर : पाण्डेय

0
80
  • मेयर पर चंद्रशेखर वार्ड की उपेक्षा करने का आरोप, होगा आंदोलन

जगदलपुर चंद्रशेखर आजाद वार्ड की साफ सफाई एवं पानी सप्लाई के संबंध में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में पार्षदों ने आयुक्त और महापौर को ज्ञापन सौंपा। वार्ड की पार्षद नीलम यादव महापौर एवं आयुक्त से अपने वार्ड की सफाई तथा पानी सप्लाई के संबंध में निवेदन करती रही हैं, लेकिन व्यवस्था सुधारने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।निगम प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाने पर मंगलवार को भाजपा ने आयुक्त एवं महापौर को ज्ञापन सौंपकर वार्डवासियों के सहयोग से आंदोलन करने की चेतावनी दी। संजय पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि मेयर भाजपा पार्षदों के वार्डों की उपेक्षा कर रही हैं।

भाजपा का कहना है कि लगभग एक वर्ष पूर्व नगर निगम ने करीब 750 आवासों वाली लालबाग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का हस्तांतरण नगर निगम को किया गया था। नगर निगम इस कॉलोनी की सफाई व्यवस्था, समुचित विकास एवं पानी सप्लाई जैसी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है. पानी सप्लाई के नाम पर कॉलोनी के हर घर से निगम ने 5000 रुपए वसूले हैं। इसके अलावा संपत्ति कर व सफाई के नाम पर यूजर चार्ज भी वसूलना शुरू किया गया है। निगम द्वारा कॉलोनी में न सफाई कराई जाती है और न ही जल आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इस वजह से वार्ड नागरिक अक्सर आक्रोशित होकर वार्ड पार्षद से शिकायत करते रहते हैं। नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है कि महापौर सफीरा साहू के ईशारे पर निगम प्रशासन वार्ड की जनता को मूलभूत सेवा से वंचित कर रहा है, बल्कि भाजपा पार्षदों के वार्डों में दलगत और ओछी राजनीति कर रहा है। बड़ा वार्ड होने के कारण वहां मात्र तीन स्वीपर भेजना पर्याप्त नहीं है। कॉलोनी हस्तांतरण के बाद वार्ड में लगभग 15 सौ मकान तैयार हो चुके हैं। इतने बड़े वार्ड की सफाई तीन कर्मियों से कतई संभव नहीं है। ऐसे में नगर निगम को वहां अतिरिक्त स्वीपर लगाकर सफाई व्यवस्था बेहतर करनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि भाजपा पार्षदों के वार्डों में दलगत और ओछी राजनीति करने की महापौर की परंपरा समाप्त बंद चाहिए। वार्ड पार्षद नीलम यादव की शिकायत पर आज प्रातः नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय, नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं वार्डवासी वार्ड का भ्रमण कर समस्याओं से अवगत हुए और उसके निदान के संबंध में प्रयास करने का आश्वासन दिया। नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि लगातार पार्षद की मांग करने पर भी नगर निगम का ऐसा रवैया व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कॉलोनी के हर घर से 5 हजार रुपए वसूलने के बाद भी वहां पर एक ही पंप ऑपरेटर तैनात है, जिससे लगातार 24 घंटे कार्य करवाया जा रहा है। निगम को पंप ऑपरेटर की संख्या बढ़ाकर तीन करनी चाहिए। ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा पार्षदों के साथ हो रहे दोयम दर्जे के व्यवहार से महापौर बाज आएं तथा अपनी जिम्मेदारी निभाएं।*बॉक्स**व्यथित हैं वार्ड की महिला पार्षद*वार्ड पार्षद नीलम यादव ने कहा है कि उन्हें नगर निगम द्वारा परेशान किया जा रहा है। नगर निगम पदाधिकारियों एवं अधिकारियों द्वारा उन्हें वार्ड में नीचा दिखाने की भी कोशिश की जा रही है। जिसके कारण उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। निगम यदि 7 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं करेगा तो वे वार्डवासियों के साथ आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगी। ज्ञापन देने के दौरान पार्षद सचेतक राजपाल कसेर, नीलम यादव एवं त्रिवेणी रंधारी उपस्थित थे।