18 लाख पीएम आवास के निर्णय से गरीबों में खुशी की लहर: सुरेश गुप्ता

0
75
  •  अंबेडकर वार्ड में भाजपा ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई
  1. जगदलपुर छत्तीसगढ़ के 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के फैसले से भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में आज शुक्रवार की शाम शहर के अंबेडकर वार्ड में तिरंगा चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों को मिठाई बांटी गई और प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्रियों, विधायक केदार कश्यप व किरण देव के प्रति आभार जताया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ के 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने का निर्णय लिए जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं भाजपा नेताओं ने गरीब जनता के बीच मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए बधाई दी। नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास की मंजूरी न दी जाने के खिलाफ भाजपा लगातार आंदोलनरत करती रही। कांग्रेस सरकार ने दुर्भावना वश योजना को रोक रखा था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में केंद्र मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर प्रधानमंत्री आवास गरीबों को दिलवाने हेतु लगातार आंदोलन किया गया। अरुण साव ने प्रदेश स्तर के आंदोलन के मंच से घोषणा की थी कि भाजपा की सरकार बनते ही पहली ही कैबिनेट बैठक में गरीबों को उनका अधिकार दिलाया जाएगा।सुरेश गुप्ता ने रायपुर के प्रधानमंत्री आवास आंदोलन को याद करते हुए कहा कि, जिस वक्त छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को प्रधानमंत्री आवास से वंचित रखा गया था, उनके अधिकारों को दिलवाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में तत्कालीन गूंगी बहरी भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार से गरीबों को उनका अधिकार दिलवाने के लिए विधानसभा का घेराव किया गया था, उस वक्त कांग्रेस की दमनकारी सरकार ने पूरे प्रदेश से आए गरीब जनता और भाजपा नेताओं के पर आंसू गैस के गोले फेंकवाए थे। कई भाजपा नेता घायल हुए थे। इस आंदोलन में जगदलपुर के हमारे कई नेताओं को भी गंभीर चोटे आई थीं।आंदोलन को कुचलने के लिए सरकार ने भरपूर प्रयास किए। इसे छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश की जनता ने देखा था। छत्तीसगढ़ के सारे प्रमुख नेताओं को जेलों में बंद किया गया, प्रताड़ित किया गया, फिर भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस के इस दमनकारी नीति से न डरे और ना डिगे। सुरेश गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से पहली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास की अटकी पड़ी फाईल को फिर से खुलवाया और उस पर हस्ताक्षर कर वंचित पीड़ित गरीबों को उनका अधिकार देने का निर्णय लिया है इससे पूरे छत्तीसगढ़ की गरीब जनता में खुशी छा गई है। राज्य की जनता अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देकर अपने सपने को पूरा होते देख रही है। जनता द्वारा छत्तीसगढ़ में भाजपा के वादे पर किए गए विश्वास पर खरा उतरने का यह पहला कदम है। श्री गुप्ता ने कहा – हमारे नेताओं ने पहले ही कह दिया था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए मुख्यमंत्री सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास की फाईल पर हस्ताक्षर करेंगे, उसके बाद ही मुख्यमंत्री निवास ग्रहण करेंगे। सुरेश गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का भाजपा को जो अपार स्नेह एवं आशीर्वाद मिला है और जनता ने भारतीय जनता पार्टी के वादों तथा प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी पर विश्वास किया है आज उस विश्वास पर कायम रहते हुए हमारी सरकार ने पहला कदम बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ की सरकार कटिबद्ध है। इस निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ की गरीब जनता में हर्ष का वातावरण है। सुरेश गुप्ता ने कहा कि हमारे विधायक केदार कश्यप, किरण देव और विनायक गोयल को भी हम सभी धन्यवाद देते हैं कि प्रधानमंत्री आवास के संघर्ष में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इस निर्णय के लिए जगदलपुर शहर के प्रधानमंत्री आवास के दायरे में आने वाले समस्त गरीब जनता की ओर से छत्तीसगढ़ सरकार को बधाई शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर आशुतोष पाल, राकेश तिवारी, अभय दीक्षित राजा यादव, प्रकाश झा,योगेश ठाकुर, योगेश शुक्ला, रिंकू पांडे, सूर्यभूषण सिंह, रोशन झा, सूरज केशरवानी, शैलेष श्रीवास्तव, केतन महानंदी, प्रेम हरीश पार्क, रितेश सोनी, भुवनेश ध्रुव, सूर्यप्रकाश पटनायक, दशरथ गुप्ता, रवि शर्मा, नरेश साहू, लोकेश राव, अमित मेहता, वसीम खान, राजेश साव, कमल संती, सुखचंद बघेल, रितेश सोनी, जीवन सेठिया, रवि डे, किरण दीवान, कमला सेठिया, नारायणी गोस्वामी, सुजाता डहरिया, भागवती सेठिया, राकेश साहू, बसंती, कमल तांती, शैलेंद्र भारती, सुशील प्रसाद नायक, बसंती सिन्हा, दुर्गा साहू, जामबती, अंबिका नाग के साथ वार्डवासी उपस्थित थे।