किरण देव के नेतृत्व में और सशक्त होगी भाजपा : गीता

0
48

नगरनार मंडल भाजपा महिला मोर्चा नगरनार की मंडल अध्यक्ष गीता मिश्रा ने जगदलपुर के विधायक किरण देव सिंह को भाजपा की छत्तीसगढ़ राज्य इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर खुशी जताते हुए किरण देव सिंह को बधाई दी है। गीता मिश्रा ने कहा है कि यह हम सब के लिए आनंद, गौरव और हर्ष का विषय हैं कि भाजपा ने अपनी महान परंपरा का निर्वहन करते हुए एक सामान्य, कुशल संगठन कार्यकर्ता एवं ओजस्वी वक्ता विधायक किरण देव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने  देव की नियुक्ति के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को साधुवाद दिया है। गीता मिश्रा ने कहा है कि किरण देव त्याग, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति हैं। हमे पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में भाजपा निरंतर सशक्त होगी।