बालोद:- घटना 05.02.24 दिन सोमवार जिले के बालोद धमतरी नेशनल हाइवे में करकाभाट गांव के पास एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे में दो परिवारों के चिराग बुझ गए हैं दोनों परिवार सदमे में हैं| सोमवार की रात्रि लगभग 9:30 बजे की घटना हैं | दोनों युवक धमतरी से बालोद की तरफ आ रहे थे तभी तेज रफ़्तार लापरवाही पूर्वक चलते हाईवा क्रं CG 07- LJ- 1030 ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया| हाईवा की चपेट में आने से मोटर सायकल सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई |जानकारी अनुसार जिले के ग्राम जमरुवा निवासी भुनेश्वर साहू उम्र 30 वर्ष और भूपेंद्र साहू उम्र 32 ग्राम नर्रा निवासी हैं | घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल मौके पर पहुचकर घटना की जांच कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया | तथा वाहन चालक के खिलाफ धारा 275 – 304 ए का अपराध दर्ज किया गया | जवान बेटों की मौत से दोनों घरों में मातम छा गया है |मृतक के परिवार में रो रो कर बुरा हाल हैं | जिले में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं | कई जिन्दगी सड़क दुर्घटना में अपना जान गवा बैठे हैं |



