जगदलपुर में धूमधाम से मनाई गई चित्रगुप्त जयंती

0
11

जगदलपुर। शहर में धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त प्रकटोत्सव। दिनभर चलता रहा पूजा पाठ और आयोजनों का दौरा।कायस्थ समाज की बस्तर जिला इकाई ने अपने इष्टदेव भगवान  चित्रगुप्त की पूजा आरती से आयोजन की शुरुआत की। इसके पश्चात बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता के अलावा गायन आदि का आयोजन किया गया। कायस्थ समाज अपने बुद्धिमत्ता और समझदारी के लिए हमेशा से ही जाना जाता रहा है इसका उदाहरण समाज ने रैली के दौरान भी दिया। शोभायात्रा में दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष ठंडे पेय की व्यस्था की गई थी। ठंडा पीने के बाद कुछ लोगों ने खाली बोतल और सिपर सड़क पर फेक दिए थे, जिन्हें बाद में समाज के सदस्यों द्वारा साफ किया गया। समाज के इस कदम की काफी सराहना हो रही है। शाम को चित्रांश भवन लालबाग से बाइक और स्कूटी के माध्यम से शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें बच्चों, महिलाएं, बुजुर्ग के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी बड़े उत्साह से भाग लिया। शोभायात्रा चित्रांश भवन लालबाग से मेनरोड, दंतेश्वरी मंदिर, संजय मार्केट, चांदनी चौंक, होती हुई वापस पहुंची। इस दौरान बुजुर्ग, प्रतिभावान विद्यार्थी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के सदस्य सम्मानित किए गए।