रेणुका का इंतजार करते करते मीडिया ने कर दिया बहिष्कार, 2 घंटे लेट से पत्र वार्ता पुनः बुलाई गई। मंत्री और उनके निकट के लोगो ने कुछ पत्रकारो को खोज कर बुलाया

0
107

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी की नेता और केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह का इंतजार करते करते पत्रकारों ने उनकी पत्रवार्ता का बहिष्कार कर दिया। मोदी सरकार में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही आदिवासी नेता रेणुका सिंह की आज यहां सर्किट हाउस में पत्रवार्ता के लिए मीडिया को न्यौता दिया गया था। निर्धारित समय पर पत्र्कार वहां पहुंच गए लेकिन राज्यमंत्री सर्किट हाउस में मौजूद पार्टी जनों से मिलने में व्यस्त रहीं। पत्रवार्ता के लिए जब वे काफी देर तक नहीं आईं और भाजपा के लोग यह भी नहीं बता पाए कि संवाददाता सम्मेलन में वे कब आएंगी तो नाराज होकर पत्रकाराें ने बहिष्कार कर दिया। इस दौरान वहां पूर्व मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश भाजपा महामंत्री किरण देव, पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप सहित कई नेता मौजूद थे। इस घटनाक्रम को लेकर यह कहा जा रहा है कि वनांचल बस्तर क्षेत्र के लिए रेणुका सिंह की क्या कुछ विशेष योजना है, वे यहां की महिलाओं और बच्चों के लिए क्या करना चाहती हैं, अब तक क्या किया है, जैसे सवाल उनके सामने उठ सकते थे लेकिन उन्होंने पूर्व निर्धारित पत्रवार्ता को कोई महत्व नहीं दिया। लिहाजा मीडिया ने बहिष्कार कर दिया। यह भी कहा जा रहा है कि जब भाजपा को बस्तर में संवाद बढ़ाने की जरूरत है तब उसके लोग ऐसी स्थिति उत्पन्न करेंगे तो फिर भाजपा यहां क्या कर रही है और क्या करना चाहती है, यह कैसे सामने आयेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg