वीके पंडियन की अनुमति के बिना एक कदम भी नहीं चलते नवीन: केदार कश्यप

0
29
  • वन मंत्री कश्यप जुटे हैं ओड़िशा की चुनावी जंग में
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप ने ओडिशा में लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने आज ओड़िशा के सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के ग्राम सालेपारी एवं बीरबीरा में आयोजित आमसभा को संबोधित किया और लोकसभा प्रत्याशी जुएल उरांव एवं क्षेत्र की विधानसभा प्रत्याशी कुसुम टेटे के समर्थन में वोट देने की अपील जनता से की। इस दौरान उन्होंने नवीन पटनायक सरकार पर तीखा प्रहार किया एवं उन्हें पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त बताया। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि नवीन पटनायक केवल मुखौटा मुख्यमंत्री एवं वीके पांडियन के हाथों की कठपुतली हैं। वीके पांडियन के इशारों पर चलते हैं एवं जनादेश का अपमान करते हैं। जो लोग ओडिशा से संबंध नहीं रखते वे क्या ओडिशा के लोगों की तकलीफ जानेंगे? ऐसे लोगों को विकास से कोई मतलब नहीं होता। ये केवल सत्ता हथियाना और शोषण करना ही अपना उद्देश्य समझते हैं। ऐसे लोगों को इस बार सत्ता से बेदखल करने की बात कही।