बीजेपी की सरकार बनने से ही ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति’: किरण सिंह देव

0
17
  •  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संबलपुर में प्रधान चुनावी अभियान में लिया हिस्सा
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव रविवार को ओड़िशा के संबलपुर में चुनाव प्रचार में जुटे रहे। वहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रधान के पक्ष में मतदान का आह्वान किया।
    इस दौरान किरण देव ने कहा कि नवीन पटनायक के कारण ओडिशा का विकास पूरी तरह थम गया था है। अब प्रदेश की जनता के पास भाजपा का मजबूत विकल्प है। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है। वहीं ओडिशा में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी रोक लगाई जा रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि ओड़िशा में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है। इस हालत के लिए यहां की बीजेडी की सरकार जिम्मेदार है। हम सबका संकल्प उत्तम ओडिशा का निर्माण करना है। जिसके लिए यहां की जनता ने अपना मन बना लिया है। यहां 25 मई को मतदान होना है।