सवन्नी काे मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक पद पर छह माह की मिली संविदा नियुक्ति

0
6
  • रिटायरमेंट से पहले प्रदेश सरकार ने दिया तोहफा
    रायपुर छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड के अतिरिक्त प्रबंध संचालक महेंद्र सिंह सवन्नी को छह माह के लिए प्रबंध संचालक के पद पर संविदा नियुक्ति दी है। सवन्नी 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे।उसके दो दिन पहले ही प्रबंध संचालक पद पर उनकी संविदा नियुक्ति का आदेश जारी किया गया।
    सवन्नी की सेवानिवृत्ति को देखते हुए राज्य शासन ने दो माह पूर्व ही उनसे वित्तीय अधिकार वापस लेकर बोर्ड के मुख्य अभियंता डोडवानी को दे दिया था। राज्य शासन के नियमानुसार बोर्ड में आइएएस अधिकारी को प्रबंध संचालक नियुक्त किया जाता रहा है। पहली बार अतिरिक्त संचालक को प्रबंध संचालक प्रभार दिया गया था। बताया जाता है कि भाजपा सरकार आने के बाद  सवन्नी की नियुक्ति की गई थी। भाजपा में उनके भाई भूपेंद्र सिंह सवन्नी पार्टी संगठन में हैं। माना जा रहा है कि उनके संबंधों के आधार पर उन्हें संविदा में भी इसी पद पर पदस्थ किया गया है। वे जनवरी 2025 तक इस पद पर रहेंगे। हालांकि उसके बाद छत्तीसगढ़ संविदा नियम के अनुसार उनका कार्यकाल आगे बढ़ाया भी जा सकता है।  सवन्नी बोर्ड में निरीक्षक पद से एमडी तक पहुंचे हैं। उनको दी गई पदोन्नति के संबंध में पूर्व में कई शिकायतें आई थीं, लेेकिन 2003 से 2018 तक भाजपा सरकार के समय इन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया।