शराब ले डूबी केजरीवाल सरकार को: विजय शर्मा

0
152

जगदलपुर दिल्ली विधानसभा के चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा गदगद हैं। शर्मा ने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला करने वाली कांग्रेस सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका, वैसे ही दिल्ली में भी शराब घोटाला करने वाली केजरीवाल सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका है। जनता जागरूक हो हो चुकी है, अच्छे एवं बुरे लोगों की पहचान करने लगी है। भाजपा सुशासन और सबको साथ लेकर सबका विकास करने वाली पार्टी है।