बैज और महंत आज जगदलपुर में

0
117

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैजएवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत आज जगदलपुर प्रवास पर आ रहे हैं। डॉ. महंत सुबह 10.45 बजे आने वाले हैं, जबकि श्री बैज दोपहर 12 बजे आएंगे। दोनों नेता नगर निगम जगदलपुर के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू और वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क करेंगे और नुक्कड़ सभाएं लेंगे।