- स्थानीय खेलों को दिया जा रहा है बढ़ावा
बकावंड फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत माय भारत नेहरू युवा केंद्र जगदलपुर द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद का आयोजन बकावंड में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद सदस्य अनिल कुमार बिसाई, पीताम्बर कश्यप, बुधराम, डमरू कश्यप , संतोषी गायकवाड़ और पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा किए जाने वाले 10 मुख्य कार्यों में फिट इंडिया मिशन भी शामिल है। इसके अंतर्गत प्रतिवर्ष युवा मंडलों के सहयोग से विकासखंड, जिला और राज्य स्तर पर स्थानीय खेलों का आयोजन किया जाता है। विकासखंड स्तर पर विजयी प्रतिभागी जिला स्तरीय आयोजन में सम्मिलित हुए। समूह खेलों के अंतर्गत कबड्डी, रस्साकशी, रिले रेस एवं एकल खेलों में गोलाफेंक, तवा फेक एवं 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खेलों को बढ़ावा मिलता है। साथ ही यह युवाओं के शारीरिक मानसिक विकास में सहायक होता है। युवाओं को हमेशा खेल खेलते रहना चाहिए।
युवाओं को मिली खेल सामग्री
विकासखंड स्तर पर चयनित दलों को खेल किट एवं जिला स्तर प्रतियोगिता में विजयी हुए प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह वह प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में युवा मंडल के देवेश यादव, दिलमन यादाव, निरंजन, डॉली, मालती समेत पचासों युवक युवतियां शामिल रहे।