- महापौर संजय पाण्डेय ने की सहयोग की अपील
- हुई रेडक्रॉस पर्यावरण उप समिति की बैठक
जगदलपुर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की पर्यावरण उप समिति की बैठक छत्रपति शिवाजी वार्ड के तेतरखुटी में रखी गई। बैठक में पर्यावरण उप समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने जगदलपुर महापौर संजय पांडे के सामने पर्यावरण के संबंध में व्यापक चर्चा की। जिसमें उपस्थित 50 से अधिक लोगों ने अपनी बातें रखी। पर्यावरण उप समिति के अध्यक्ष विधु शेखर झा ने उद्देश्य के बारे में बताया कि हम पर्यावरण के क्षेत्र में जगदलपुर शहर के सभी 48 वार्ड में बेहतर कार्य करना चाहते हैं। इसमें आपके सहयोग की आवश्यकता है। हम जगदलपुर को हरियाली से आच्छादित कर देना चाहते हैं। इस कार्य में नगर निगम, वन एवं पर्यावरण विभाग के साथ-साथ सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता है। पर्यावरण विद किशोर पारख ने कहा कि हमें जगदलपुर क्षेत्र के ऐसी जगह को भी चिन्हित करना चाहिए जहां बड़े पैमाने पर कई प्रजाति के पौधे लगाए जा सकें। महापौर संजय पांडे ने लोगों की उपस्थिति और रुचि को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के योगदान से जगदलपुर शहर पर्यावरण से हरा भरा एवं स्वच्छ हो सकता है। इसके लिए पूरे जगदलपुर वासियों से सहयोग की अपेक्षा है। बैठक में प्रमुख रूप से छत्रपति शिवाजी वार्ड के पार्षद श्याम सुंदर बघेल, पूर्व पार्षद सुषमा कश्यप, दयामनी बघेल, रेड क्रॉस पर्यावरण उप समिति की सह सचिव अंजू झा, जीएस पांडे, शेख अब्बास अली, सुशील पांडे, विभा दरियो, विजय डड़सेना, संतोष वर्मा, सतरूपा मिश्रा, भरत कुमार कोर्राम, उमा गुप्ता, एचवाई कुकड़े, रोहन घोष, लेखराज शर्मा, राजीव निगम आदि उपस्थित थे।