- शराब दुकानों के सेल्समैन से उगाही का आरोप
- गुरुर के सेल्समैन ने जिला आबकारी अधिकारी से की शिकायत
बालोद जो आबकारी विभाग मुख्यमंत्री के पास है, उसी विभाग में शराब दुकानों के सेल्समैन से हर माह अवैध उगाही की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।ऐसे में सेल्समैन शराब में मिलावट का काम तो करेंगे ही। ऎसी ही एक शिकायत गुरुर की शराब दुकान से सामने आई है, जहां के सेल्समैन ने मामले को जिला प्रबंधक तक पहुंचा दिया है। उगाही के आरोप कंपनी के प्रदीप सिंह और फील्ड ऑफिसर पर लगे हैं।
बालोद जिले का अबकारी विभाग हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। बहुत पहले से ही शराब दुकानों के सेल्समैन से हर माह अवैध वसूली करने का आरोप लग रहा है, लेकिन अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है। आबकारी विभाग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास है। कंपनी के कुछ कर्मचारी मुख्यमंत्री की छवि खराब करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। ऊपर से विभाग के अधिकारी भी मौन साधे बैठे हैं। पिछले कुछ दिनों से कंपनी के प्रदीप सिंह और बालोद जिले के फील्ड आफिसर द्वारा कर्मचारियों से अवैध वसूली करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। लेकिन कोई कार्रवाई क्यो नही की जा रही है यह संदेश का विषय है। बालोद जिले के गुरुर देशी कम्पोजिट शराब दुकान के सेल्समैन रोहित सिन्हा ने लिखत में बालोद जिला आबकारी अधिकारी के पास शिकायत की है। शिकायत में रोहित ने कहा है कि शराब दुकान में भूपेंद्र देशमुख आया और कहने लगा कि तुम्हें अपनी नौकरी बचानी है और आगे नौकरी करनी है तो मुझे एक लाख रुपए दे नही तो तुम्हें नौकरी से निकल दिया जाएगा। ऐसी करतूत बालोद जिले में चल रही है और विष्णुदेव सरकार का नाम खराब हो रहा है। अब देखना यह है कि रोहित सिन्हा की शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है?



