रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का जगदलपुर दौरा: सेवाभाव, संवाद और दिशा का संगम

0
109

जगदलपुर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के प्रांतपाल रोटेरियन अखिल मिश्रा अपने आधिकारिक दौरे पर सोमवार को जगदलपुर पहुंचें। यह दौरा न केवल रोटरी क्लब के लिए एक विशेष अवसर है,बल्कि स्थानीय समाज को रोटरी की वैश्विक सेवाओं से जुड़ने का आमंत्रण भी है।

   डिस्ट्रिक्ट 3261 में पूरा छत्तीसगढ़, आधा मध्यप्रदेश और आधा ओडिशा क्षेत्र सम्मिलित हैं। हर वर्ष डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का यह दौरा क्लब के लिए मार्गदर्शन, मूल्यांकन और प्रोत्साहन का महत्वपूर्ण क्षण होता है। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अखिल मिश्रा क्लब द्वारा किए गए सेवा प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण करेंगे, रोटरी सदस्यों से संवाद करेंगे और एक सार्वजनिक सभा में स्थानीय नागरिकों को रोटरी इंटरनेशनल तथा डिस्ट्रिक्ट 3261 की गतिविधियों, उद्देश्यों और सेवा संकल्पों से अवगत कराएंगे। अखिल मिश्रा जबलपुर निवासी हैं और उनके साथ डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी जनरल रोटेरियन सारंग भिड़े भी इस दौरे में सम्मिलित हैं।