बिगब्रेकिंग कलरात्रि लगभग 1:30 बजे के आसपास शिकारी टोला के पास पायल कंपनी की सवारी से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी बस क्रमांक सीजी 07 सी.जे 6003 रायपुर से बीजापुर जा रही थी घटना कुसुमकसा से 2 किलोमीटर की दूरी में शिकारीटोला मोड़ पर हुई घटना के समय बस पर 30 से 32 लोग सवार थे जिनमें से 19 लोगों को मामूली चोट आई जिन्हें दल्ली राजहरा के शहीद अस्पताल ले जा कर प्राथमिक उपचार कराया गया दो लोगों को गंभीर चोट आना बताया जा रहा है जिसमें से एक सवारी डॉ मेहुल सुराणा उम्र लगभग 32 वर्ष के हाथ में चोट ज्यादा आई है बताया जा रहा है l
इसके बाद उन्हें रायपुर भेज दिया गया है सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के थोड़ी देर पहले बस रुकी थी उसके पश्चात कुछ देर चलने के बाद तेज गति होने के कारण शिकारी टोला मोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई घटना में पायल बस से ड्राइवर एवं कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए, जिससे अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय शहीद अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना होने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है,मौके पर पुलिस पहुंच कर कार्रवाई कर रही थी।



