दल्लाीराजहरा छत्तीसगढ़ के गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलिमार के नहर किनारे लगे झाडियो में मृत अवस्था युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । यह मामला कल रविवार सुबह करीबन 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक की पहचान पुष्पेंद्र साहू उम्र 27 वर्ष फागुनदाह निवासी के रूप में हुई हैं।
युवक अपने घर से शनिवार दोपहर के बीच वॉल पुट्टी का ऑडर मिला है बताकर घर से निकला था। लेकिन देर रात तक घर न आने पर परिजनो द्वारा उसकी खोजबीन शुरू की और गुरूर थाने में गुमशुदगी की सूचना भी दे दी गई ।
घर से बाईक से निकला था घर वालो के द्वारा बाईक नं0 व अन्य जानकारी भी दी गई थी । जिसके आधार पर पुलिस उसकी खोजबीन जारी किया गया। तभी एक किसानों के द्वारा नहर के पास लगे झाडियो में युवक की लाश देखी गई और पास में ही गाड़ी खडी हुई मिली । इसके चलते पुलिस को सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर युवक की पंचनामा कर परिजनों को बुलाकर युवक की पहचान की गई । शव को पोस्टमॉडम के लिए भेज दिया गया है । फिलहाल हत्या या आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नही हुई है, पुलिस आगे की जांच जारी है।



