आयरन ओर से भरे ट्रकों से उड़ रही धूल, दल्ली राजहरा में फिर उठी बायपास रोड की मांग

0
59

दल्ली राजहरा में फिर उठी बायपास रोड की मांग

त्योहार पर जाम और प्रदूषण से त्रस्त नागरिक बोले — बढ़े ‘नो एंट्री’ का समय3. धूल में ढकी दिवाली, नागरिकों ने बीएसपी से मांगी बड़ी टैंकर व्यवस्था

दल्लीराजहरा माइंस से आने वाले आयरन ओर से भरे ट्रक एवं भारी वाहनों से उड़ रही धूल और बढ़ रहा जाम, नागरिक बोले — बीएसपी लगाए बड़े टैंकर, त्योहार तक बढ़े ‘नो एंट्री’ का समय दल्ली राजहरा। दीपावली पर्व के अवसर पर बाजारों में बढ़ी भीड़ और ट्रैफिक डाइवर्जन के कारण वार्ड क्रमांक 22 और 24 की गलियों से आयरन ओर से भरे ट्रक एवं अन्य भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। इन वाहनों के गुजरने से इलाके में धूल, जाम और प्रदूषण की गंभीर स्थिति बनी हुई है।नगर पालिका द्वारा सड़कों पर टैंकर से पानी डालने की व्यवस्था की गई है, किंतु यह केवल अस्थायी राहत ही दे पा रही है। कुछ ही घंटों में सड़कें फिर सूख जाती हैं और हवा में धूल का गुबार फैल जाता है।स्थानीय नागरिकों ने बताया कि शहर से बाहर जाने के लिए यही एकमात्र मार्ग है। लगातार भारी वाहनों के गुजरने से जाम की स्थिति बन जाती है।

जिससे छोटी गाड़ियों और स्कूली बच्चों के आने-जाने में भी जान का खतरा बना हुआ है।वार्ड 22 के निवासी रमेश यादव ने कहा, “सुबह से शाम तक ट्रक गुजरते रहते हैं, धूल इतनी बढ़ गई है कि घरों के दरवाज़े तक खोलना मुश्किल हो गया है।”वार्ड 24 की रीना तिवारी ने बताया, “नगर पालिका प्रयास कर रही है, पर स्थायी समाधान सिर्फ बायपास रोड ही है।”वहीं उत्पल नायक ने कहा, “धूल के कारण अब सांस लेना कठिन हो गया है, बच्चे और बुजुर्ग बेहद परेशान हैं।”नागरिकों ने बताया कि त्योहार पर घरों की सफाई और सजावट करने के बावजूद धूल के कारण घर तुरंत गंदे हो जाते हैं, जिससे लोगों का उत्साह फीका पड़ रहा है।दुकानदारों को भी धूल के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है — उन्हें बार-बार दुकानें साफ करनी पड़ती हैं, जिससे ग्राहकों की संख्या पर असर पड़ रहा है।लोगों ने बीएसपी प्रबंधन से अपील की है कि वह बड़े टैंकरों की व्यवस्था करे, ताकि नियमित पानी छिड़काव से धूल की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके। साथ ही प्रशासन से त्योहार तक भारी वाहनों की ‘नो एंट्री’ अवधि बढ़ाने और बायपास रोड के शीघ्र निर्माण की मांग की है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बायपास रोड का निर्माण अब दल्ली राजहरा की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। इससे न केवल ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि शहरवासियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों की रक्षा भी होगी।