बालोद के जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक नाली में गिरी, एक की मौत, एक घायल

0
725

बालोद – बालोद जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगन्नाथपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक भेलसिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार 17 वर्षीय पोषण यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक घुमका की ओर से हीरो होंडा सीडी-100 मोटरसाइकिल से जगन्नाथपुर की ओर आ रहे थे। शाम करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच जगन्नाथपुर प्रवेश द्वार के पास बांध मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर नाली किनारे जा गिरी।हादसा इतना गंभीर था कि भेलसिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल पोषण यादव (17 वर्ष) को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।बताया गया है कि मृतक भेलसिंह यादव, जगन्नाथपुर निवासी ग्वाल यादव का दामाद था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए हैं और पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है।प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाना मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक ने हेलमेट भी नहीं पहना था।भेलसिंह यादव पेशे से इलेक्ट्रिशियन था।पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।