आयरन से भरे ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, एक शव ट्रक के चक्के में फंसा
कच्चे के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयरन से भरा ट्रक क्रमांक CG-07 BF-5400 सड़क पर आ रहा था, तभी सामने से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार उसकी चपेट में आ गए।हादसा इतना भयावह था कि एक युवक का शव ट्रक के चक्के में बुरी तरह फंस गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के दौरान ट्रक का एक छक्का भी फट गया था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि संबंधित ट्रक भंसाली रोड लाइन का है।



