बालोद पुलिस को मंदिरों में चोरी की घटनाओं को सुलझाने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन अलग-अलग चोरी के मामलों में संलिप्त एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई नगदी रकम ₹3,666/- बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी द्वारा थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम तमोरा, ग्राम परसोदा तथा थाना गुरूर क्षेत्र में स्थित मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था। आरोपी पूर्व में भी मंदिर चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों एवं मंदिरों के आसपास सी.सी.टी.वी. कैमरे अवश्य लगवाएं, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।घटना का संक्षिप्त विवरणपुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में मंदिरों एवं घरों में हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतासाजी के निर्देश दिए गए थे।निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा द्वारा थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सायबर सेल बालोद के सहयोग से जांच करते हुए मंदिरों में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
प्रकरणों का विवरणप्रकरण क्रमांक 01
दिनांक 04.02.2026 की रात्रि 20:00 बजे से 05.02.2026 के प्रातः 07:00 बजे के मध्य ग्राम तमोरा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से लगभग ₹5,000/- की चोरी की गई। प्रार्थी दीनानाथ यादव, निवासी ग्राम तमोरा की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण क्रमांक 02
उसी रात्रि 21:00 बजे से 05.02.2026 के प्रातः 08:00 बजे के मध्य ग्राम तमोरा स्थित श्रीराम मंदिर की दीवार फांदकर दान पेटी से लगभग ₹7,000/- की चोरी की गई। इस संबंध में भी अपराध दर्ज किया गया।
प्रकरण क्रमांक 03
दिनांक 05.02.2026 की शाम 06:00 बजे से 06.02.2026 के प्रातः 05:00 बजे के मध्य ग्राम परसोदा स्थित शनि मंदिर से दान पेटी तोड़कर लगभग ₹3,000/- की चोरी की गई। प्रार्थी मन्नूलाल ठाकुर, निवासी ग्राम परसोदा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया।गिरफ्तार आरोपी का विवरणनाम : महेश यादवपिता का नाम : राधेलाल यादवउम्र : 33 वर्षनिवासी : ग्राम निपानी, थाना एवं जिला बालोदआरोपी के विरुद्ध थाना बालोद एवं थाना गुरूर में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट सहित कुल 15 से अधिक आपराधिक प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध हैं।



