सचिव व रोजगार सहायकों ने धरना स्थल पर किया हवन, सरकार की ओर अपना ध्यान आकर्षित करने का प्रयास

0
497

जगदलपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत की महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंचायत सचिव व मनरेगा योजना का ग्रामीण अंचलों में क्रियान्वयन करने वाले रोजगार सहायकों का हड़ताल जारी है और इनके द्वारा धरना स्थल पर अलग अलग अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर रहें हैं।इसी तारतम्य में जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों ने राज्य सरकार की ओर ध्यानाकर्षित करते हुए हवन किया जिसे सद्बुद्धि यज्ञ के नाम दिया गया था ‌। पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारी मूरारी शर्मा वरोजगार सहायक संघ के पदाधिकारी भोला ठाकुर ने बताया कि सरकार अपने वादों के मुताबिक पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों को नियमित करें और अपने वादों को पूरा कर हमारे साथ न्याय करें।