City Media - Page 285 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 285

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में पीएम के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट

0
  • लाभान्वित हुए स्कूल के 160 विद्यार्थी एवं शिक्षक

बकावंड प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले देशभर के 10वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के तनाव को कम करने के लिए परीक्षा पर चर्चा की। आज 10 फरवरी को दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम मे आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम में पीएम मोदी विद्यार्थी, शिक्षक और पालकों के साथ बोर्ड परीक्षा से पहले होने वाले तनाव और डर को कम करने के लिए ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम को दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया गया।

विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में प्राचार्य मनोज शंकर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट प्रोजेक्टर के माध्यम किया गया।प्राचार्य मनोज शंकर, शिक्षक राजेश यादव, कृष्णकांत बर्मन, दीपिका यादव,काजल कश्यप, उर्मिला ठाकुर, वंदना बघेल, हर्षा सिंह, श्रेजल विष्णु, कृति रथ, सुगंधा चौहान, समस्त शिक्षक एवं कक्षा छठवीं से बारहवीं तक कुल 160 विद्यार्थी लाभान्वित हुए।

चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने समस्त स्कूली बच्चों से कई विषयों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को डिप्रेशन से लड़ने और जीवन में सफलता पाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि कैसे छात्र अपने माता-पिता और परिवार के साथ बेहतर आपसी संवाद स्थापित करके डिप्रेशन से बच सकते हैं। साथ ही, उन्होंने जीवन में असफलताओं से निपटने और खुद को मजबूत बनाने के तरीके भी साझा किए।

डिप्रेशन से बचने का गुरु मंत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अक्सर बच्चे बड़े होने पर अपने माता-पिता से बातें छिपाने लगते हैं, जो डिप्रेशन का कारण बन सकता है। उन्होंने सलाह दी कि छात्रों को अपने माता-पिता और परिवार के साथ लगातार बातचीत करनी चाहिए। अपनी बातें खुलकर शेयर करने से वे कभी भी डिप्रेशन का शिकार नहीं होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों को अपने माता-पिता की बात माननी चाहिए, लेकिन साथ ही उन्हें प्यार से अपनी बात समझानी चाहिए। उन्होंने कहा- अपने माता- पिता को बताएं कि मेरे पास भी एक आइडिया है। इसके बाद वे आपकी बात पर जरूर ध्यान देंगे। प्रधानमंत्री ने छात्रों को समझाया कि जीवन में असफलताएं आती हैं, लेकिन उनसे घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, “स्कूल में कई बच्चे फेल होते हैं, लेकिन वे फिर से कोशिश करते हैं। जिंदगी अटकती नहीं है। आपको तय करना होगा कि आपको जीवन में सफल होना है या सिर्फ किताबों में। असफलताओं को अपना शिक्षक बनाइए।

खुद से करें प्रतिस्पर्धा

पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि वे दूसरों से प्रतिस्पर्धा करने के बजाय खुद से प्रतिस्पर्धा करें। उन्होंने कहा- जो लोग खुद से प्रतिस्पर्धा करते हैं, उनका आत्मविश्वास कभी नहीं टूटता। हंसी यानि लाफ्टर थेरेपी का महत्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने छात्रों को खुश रहने की सलाह दी और कहा कि घर में सभी के साथ लाफ्टर थेरेपी करें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी जीत पर खुश होना सीखें। टार्गेट ऐसा बनाएं जो पहुंच में हो, लेकिन पकड़ में न हो। अगर आपके 93 अंक आए हैं, लेकिन 95 नहीं, तो भी उस पर गर्व करें। पीएम मोदी ने माता-पिता और शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें। उन्होंने कहा, अगर बच्चा तनाव में है, तो इसकी जिम्मेदारी परिवार की है।अगर बच्चा आर्टिस्ट बनना चाहता है, लेकिन माता-पिता उसे इंजीनियर बनाना चाहते हैं, तो यह गलत है। बच्चे की रुचि और क्षमता को पहचानें। उसकी स्किल पर ध्यान दें। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्किल बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, माता-पिता को बच्चों की स्किल पर ध्यान देना चाहिए। हर बच्चा अलग-अलग क्षेत्र में अच्छा होता है। जैसे सचिन तेंदुलकर खेल में अच्छे हैं, पढ़ाई में नहीं।

हैंडराइटिंग पर पीएम की सलाह

पीएम मोदी ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा- मेरी हैंडराइटिंग ठीक करने के लिए मेरे टीचर्स ने बहुत मेहनत की। भले ही मेरी हैंडराइटिंग ठीक न हो पाई, लेकिन मेरे टीचर्स की हैंडराइटिंग ठीक हो गई। डीएवी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम के सफल संचालन में समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, विद्यार्थी एवं समस्त शिक्षकगण मौजूद थे।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने मलकीत सिंह और वार्ड प्रत्याशियों के लिए मांगा जनता से सहयोग

0
  •  जगदलपुर में विकास की नई गाथा लिखने का वादा 

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने जगदलपुर नगर निगम से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू और वार्ड पार्षद पदों के लिए चुनाव लड़ रहे सभी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील नगर के मतदाताओं से की है।

कांग्रेस नेता सुशील मौर्य ने जगदलपुर शहर के नागरिकों के नाम जारी संदेश में कहा है कि नगर के विकास के लिए कांग्रेस और हमारे महापौर प्रत्याशी भाई मलकीत सिंह गैदू एवं कांग्रेस समर्थित सभी वार्ड पार्षद प्रत्याशी प्रतिबद्ध हैं। हमारी कांग्रेस की सरकार ने जगदलपुर के विकास के लिए करोड़ों रुपए दिए थे। हमारे विधायक रेखचंद जैन ने भी इस दिशा में अच्छी पहल की थी। हम सभी समर्पित भाव से हमेशा शहर के विकास और शहरवासियों की सेवा में लगे रहे और आगे भी सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। हमारी कांग्रेस सरकार ने महारानी अस्पताल, दलपत सागर, खेल मैदानों आदि के उन्नयन के लिए अपने पांच साल के कार्यकाल में जो उल्लेखनीय कार्य कराए हैं, वे आपकी नजरों के सामने है। विकास और शहर वासियों को साथ लेकर चलना कांग्रेस का गुण रहा है। मगर बीते एक साल में जबसे नगर निगम की सत्ता भाजपा के हाथों में गई है, शहर के विकास को ग्रहण लग गया है। विकास को फिर से पटरी पर लाने नगर निगम के महापौर पद के लिए मलकीत सिंह गैदू भैया और सभी वार्डों के हमारे प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। शहर के विकास के लिए कांग्रेस को आप सभी जगदलपुर वासियों का इस चुनाव में सहयोग जरूरी है। सुशील मौर्य ने आगे कहा है – मैं कांग्रेस का शहर जिला अध्यक्ष होने के नाते आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि नगर निगम में कांग्रेस की सत्ता आने के बाद हमारा जगदलपुर विकास की नई गाथा लिखेगा। दुनिया भर के पर्यटक बस्तर भ्रमण के लिए आते हैं और जगदलपुर में ठहरते हैं, इसे देखते हुए हम जगदलपुर को वैश्विक स्तर की सुविधाओं से सुसज्जित बनाएंगे।

महापौर प्रत्याशी संजय पांडे का जन आशीर्वाद कार्यक्रम आज

0
  • दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में शाम 4 बजे होगा कार्यक्रम
  • मंत्री केदार कश्यप और भाजपा अध्यक्ष किरण देव भी होंगे शामिल 

जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव के परिप्रेक्ष्य में जगदलपुर नगर निगम से भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे का जगदलपुर शहर के मुख्य मार्ग में जनआशीर्वाद कार्यक्रम किया जाएगा। यह कार्यक्रम आज 10 फरवरी को शाम 4 बजे से मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से शुरू होगव। इस भ्रमण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, छत्तीसगढ़ शासन के वनमंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, वरिष्ठ भाजपा नेता शरद अवस्थी, श्रीनिवास राव मद्दी, भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, महापौर सफीरा साहू उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जगदलपुर नगर में निवासरत भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला व मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सचिव, बूथ पालक एवं वार्ड प्रभारी एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशी और जगदलपुर नगर के सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं से उपस्थिति की अपील की गई है।

स्थान – माता दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण

समय – शाम 4 बजे

दिन/दिनांक – 10.02.2025/सोमवार

 

 

जगदलपुर शहर को बनाएंगे हर मामले में नवर वन: संजय पांडे

0
  •  भाजपा प्रत्याशी पांडे ने जारी किया वीडियो संदेश 

जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव को 11 फरवरी को मतदान होना है और चुनाव प्रचार थम चुका है। इस बीच जगदलपुर नगर निगम से भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने आज एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि वे महापौर बनने के बाद जगदलपुर शहर को हर मामले में नंबर वन बनाएंगे।

चुनाव प्रचार थमने के बाद भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने आज सोमवार को शहर के मतदाताओं के नाम वीडियो संदेश जारी कर महापौर बनने के बाद की अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए शहर के लोगों से नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आप सबने अथाह प्यार देकर मुझे लगातार चार बार पार्षद बनाकर मुझे नगर निगम में भेजा। अपने दायित्व का निर्वाह मैंने ईमानदारी से किया। विपक्ष में रहते हुए भी मैंने वार्ड विकास के लिए यथा संभव प्रयास किया।कांग्रेस के दस वर्षीय कुशासन में हमारा शहर काफी पिछड़ गया है। कांग्रेस ने शहर की कई विकास योजनाओं को रोक दिया। आपका पूर्ववत स्नेह मुझे और नगर के सभी 48 वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को अपेक्षित है। संजय पांडे ने स्वयं को और भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा है कि नगर निगम में भाजपा की सत्ता आने पर जगदलपुर को स्वच्छ, सुंदर और धूल मुक्त बनाकर स्वच्छता रैंकिंग में शहर को नंबर वन बनाएंगे, शहर की पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करेंगे, ड्रेनेज सिस्टम को व्यवस्थित किया जाएगा, बिना भेदभाव किए हर वार्ड में विकास कार्य कराए जाएंगे। पेयजल व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार की अमृत मिशन योजना के अटका कर रखे गए कार्य को आगे बढ़ाएंगे, शहर को शुद्ध और साफ पानी चौबीस घंटे मिले इसके लिए ठोस पहल की जाएगी। स्ट्रीट लाईट व्यवस्था और भी बेहतर बनाएंगे, पार्को व जलाशयों को सुंदर, आकर्षक और रमणीय बनाया जाएगा, युवाओं और बच्चों को बेहतर खेल सुविधाएं मुहैया कराने स्टेडियम, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स और मैदानों को व्यवस्थित बनाया जाएगा। बाजारों में फूटकर व्यापारियों और ग्राहकों के लिए अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। श्री पांडे ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें हैं, जगदलपुर नगर निगम में भी भाजपा की सत्ता आ जाएगी तो ट्रिपल इंजन की सरकार विकास के पहिये को तेज गति से आगे बढ़ाएगी।

महाकुंभ को लेकर भूपेश बघेल की अपमानजनक टिप्पणी पर भड़के मंत्री केदार कश्यप

0
  •  सनातन धर्म का अपमान कांग्रेस का चरित्र: कश्यप 
  • महाकुंभ का न्योता ठुकराना सनातन विरोधी कदम: केदार कश्यप
  • अयोध्या के बाद महाकुंभ पर भूपेश की घृणित टिप्पणी से करोड़ों श्रद्धालु आहत 

जगदलपुर कांग्रेस द्वारा महाकुंभ पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने भड़क उठे हैं। श्री कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष और सभी विधायकों को सनातन धर्म की आस्था के प्रतीक प्रयागराज महाकुंभ में स्नान का आमंत्रण दिया, जिसे कांग्रेस के ठुकराकर एकबार फिर अपनी सनातन विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि सबसे पहले कांग्रेसियों ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला मंदिर के उद्घाटन समारोह के आमंत्रण को ठुकराया था और जब उन्हें महाकुंभ चलने का न्योता दिया गया, तो नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने महाकुंभ के न्योते को ठुकराते हुए यह कह दिया कि न हम जाएंगे और न ही कांग्रेस के विधायक जाएंगे। भूपेश बघेल महाकुंभ के पर्व पर अर्नगल बयानबाजी करने लगे हैं। करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक महाकुंभ का अपमान करने के लिए कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। केदार कश्यप ने सवाल करते हुए कहा कि सनातन धर्म के प्रतीक व धर्म और आस्था के प्रतीक महाकुंभ का इस तरह अपमान करते हुए कांग्रेस को शर्म क्यों नहीं आती है ? क्यों कांग्रेस करोड़ों सनातनियों की आस्था के साथ बार-बार खिलवाड़ करती है, क्यों जो हिन्दुओं के पर्व और धार्मिक आस्था के कार्यक्रम है, उनका बार-बार मजाक और अपमान करती है। श्री कश्यप ने कहा आज देश-विदेश से 45 करोड़ से ज्यादा लोग 144 साल बाद होने वाले इस महाकुंभ के साक्षी बन रहे हैं। इस महाकुंभ में आस्थावानों में बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाएं, बच्चे, बुजर्ग माताएं और युवा करोड़ों की संख्या में शामिल हो रहे हैं। आस्था और धर्म की राह पर ऐसे सनातनी व्यक्तिगत शारीरिक रूप से अनेक तकलीफों को सहन करते हुए महाकुंभ पहुंच रहे हैं। इस परम लौकिक पल के साक्षी बनने के लिए ऐसी आस्था है कि लोग बीमार होने के बावजूद महाकुंभ में शामिल हो रहे हैं। केदार कश्यप ने कहा करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक महाकुंभ पर अपमानजनक टिप्पणी करने की हिमाकत कांग्रेस को नहीं करनी चाहिए थी। जनता इसका जवाब जरूर देगी।

निकाय चुनाव का प्रचार थमने से पहले भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

0
  • वार्डों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं महापौर प्रत्याशी संजय पांडे डे ने की नुक्कड़ सभाएं

जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव को लेकर 11 फरवरी को मतदान है और चुनाव प्रचार थम चुका है। इससे पूर्व भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए शहर में जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया। नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार-प्रसार थमने से पहले रविवार को महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने वन-टू-वन पांच वार्डों का दौरा किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने भी कई जगहों पर नुक्कड़ सभाएं की।

संजय पाण्डे ने प्रताप देव वार्ड से जनसंपर्क की शुरूआत की। इसके बाद मोतीलाल नेहरू वार्ड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, बालाजी वार्ड एवं सदर वार्ड में सघन जनसंपर्क कर लोगों से संवाद स्थापित किया। स्वच्छता रैंकिंग में शहर को नंबर वन बनाने, पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने, ड्रेनेज सिस्टम को व्यवस्थित करने जैसे अपने विज़न बताया एवं संकल्प पत्र के वादों को साझा किया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को भरपूर आशीर्वाद देकर प्रचंड मतों से विजयी बनाने का आग्रह भी किया।

विकास के पहिए को दें गति: किरण देव

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने एक तरफ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को ही जगदलपुर शहर में भव्य रोड-शो किया था, तो वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित पूरा संगठन चुनावी रण में कूद पड़ा था और भाजपा के पक्ष में मतदान करने मतदाताओं से अपील करते रहे। इसी कड़ी में शहर के विभिन्न वार्डों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने निकाय चुनाव में ट्रिपल और पंचायत चुनाव में चार इंजन की भाजपा सरकार बनाकर विकास के पहिये को गति देने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के वादों के बारे में लोगों को विस्तार से बताया, साथ ही भाजपा सरकार के विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि जगदलपुर शहर में भाजपा महापौर एवं पार्षद पद के सभी प्रत्याशी सुशासन स्थापित करने के लिये संकल्पित हैं। शहर के संपूर्ण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को आमजन का समर्थन आवश्यक है। उक्त बातें कहते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मतदाताओं से नुक्कड़ सभाओं में भाजपा को आशीर्वाद देने की अपील की।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जवानों को दी शाबासी, शहादत को किया नमन

0
  • बीजापुर की कामयाबी को बताया सबसे बड़ी फतह 

जगदलपुर बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए बड़े ऑपरेशन में 31 वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं। इस अभियान में एके-47, इंसास और बीजीएल लॉन्चर सहित कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि बीजापुर के नेशनल पार्क वाले क्षेत्र में सुरक्षा कैम्पों से 650 से अधिक जवानों ने ऑपरेशन लॉन्च किया था। इस अभियान के दौरान 31 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने बताया कि इस अभियान में हमारे दो वीर जवान शहीद हुए हैं, जिनके सर्वोच्च बलिदान को मैं शत्-शत् नमन करता हूं। ईश्वर शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें। इसके अतिरिक्त दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए भेजा गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जनवरी और फरवरी माह को मिलाकर देखें तो यह अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है। जिस क्षेत्र को नक्सलियों का आरामगाह कहा जाता था, वहां आज हमारे बहादुर जवानों ने साहसिक अभियान चलाकर नक्सलियों को करारा जवाब दिया है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने इस सफल ऑपरेशन के लिए सभी सुरक्षाबलों को बधाई दी और कहा कि सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।  शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई पूरी ताकत से जारी रहेगी।

स्वच्छ, सुंदर और रामणीय बनाएंगे अपने जगदलपुर शहर को: संजय पाण्डेय

0
  • भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने बताया अपना विजन
  • हर घर में उपलब्ध कराएंगे डस्टबिन, जगदलपुर बनेगा स्वच्छता में नंबर वन
  • नजूल भूमि पर काबिज लोगों को पट्टे और प्रधानमंत्री आवास: संजय पाण्डे
  •  सभी जलाशयों का होगा पुनरुद्धार, सौंदर्यीकरण
  • महिलाओं को संपत्ति कर में 25 फीसदी की छूट

जगदलपुर नगर पालिक निगम चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने प्रेसवार्ता का आयोजन कर भाजपा सरकार के संकल्प पत्र एवं अपने विजन के बारे में बताया। उन्होंने नगर निगम जगदलपुर को लेकर अपना विज़न और प्राथमिकताएं बताई।

संजय पाण्डे ने कहा कि महापौर के तौर पर उनकी पहली प्राथमिकता नगर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की है। इसके क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक घर में डस्टबिन का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही नल-जल, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी सरकार के सहयोग से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम में कांग्रेस के 9 सालों के कार्यकाल में कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं किए गए। यहां तक कि अमृत मिशन जैसी केंद्रीय पेयजल योजनाओं को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

उन्होंने कहा कि गरीब तबके के लोगों को जो कि वर्षों से नजूल भूमि पर काबिज हैं, उन सभी को पट्टा प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें उसी भूमि पर प्रधानमंत्री आवास भी दिलाने का काम भाजपा की सरकार करेगी। भाजपा सरकार निगम में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करेगी। महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने कहा कि जगदलपुर में महिला प्रसाधन एक बड़ी समस्या है, जिसको भाजपा ने चिन्हांकित किया है। इसके लिए भाजपा शहर के प्रमुख स्थलों पर पिंक टॉयलेट का निर्माण करेगी। संजय पांडे ने नगर के जलाशयों को लेकर भी अपने विचार प्रस्तुत किए।उन्होंने सभी जलाशयों को पुनरुद्धार कर उसके आसपास रोजगार मूलक कार्य स्थापित करने की बात कही है। युवाओं को आकर्षित करने के लिए भाजपा जगदलपुर के प्रमुख स्थलों जैसे बस स्टैंड, अस्पताल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में फ्री वाई-फाई ज़ोन की स्थापना करेगी। संजय पाण्डे ने कहा कि निगम में हमेशा संपत्ति कर में बढ़ोत्तरी की जाती है, परन्तु भाजपा सरकार यदि निगम में आई तो महिलाओं के नाम वाली संपत्ति पर कर में 25 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। पाण्डे ने कहा कि निगम में कार्य करने का उनके पास 20 वर्ष से ज्यादा अनुभव है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के सभापति के तौर भी कार्य किया और नेता प्रतिपक्ष के तौर पर भी कार्य किया है, इसलिए वह अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिद्वंदियों से अधिक अनुभवी हैं। संजय पांडे ने दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा के पार्षद रिकॉर्ड संख्या में जीतकर आएंगे। साथ ही वह स्वयं भी पूरे प्रदेश की तुलना में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर महापौर बनेंगे।

बीजापुर में मुठभेड़, अब तक 31 नक्सली मारे जा चुके; दो जवान शहीद, दो घायल

0
  • छग-महाराष्ट्र के सीमावर्ती जंगल में चल रही मुठभेड़ 
  • भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार मौके से बरामद 

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के जंगलों में फोर्स और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सली मारे जा चुके हैं और दो जवान शहीद हो गए हैं एवं दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को बीजापुर अस्पताल लाया जा रहा है।

मुठभेड़ छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के फरसेगढ़ इलाके में चल रही है। बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर डीआरजी और एसटीएफ और बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान आज 9 फरवरी को अल सुबह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा सम्हाल लिया और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया। फरसेगढ़ इलाके के जंगल में नक्सलियों के साथ कई घंटे से मुठभेड़ चल रही है। खबर मिली है कि अब तक 31 नक्सली मारे जा चुके हैं और दर्जनों नक्सली घायल हुए हैं। मारे गए सभी नक्सली वर्दीधारी हैं और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।मुठभेड़ में फोर्स को भी नुकसान हुआ है। दो जवानों की शहादत और दो जवानों के घायल होने की खबर है।घायल जवानों को फरसेगढ़ से एयर लिफ्ट कर बीजापुर लाया गया है। बीजापुर में हेलीपेड से लेकर जिला चिकित्सालय तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। हेलीपेड पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस तैनात की गई थी। फरसेगढ़ मे जहां मुठभेड़ चल रही है, वह इलाका छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित है। महाराष्ट्र पुलिस और वहां तैनात सुरक्षा बलों को भी इस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए अलर्ट कर दिया गया है। महाराष्ट्र में सीमावर्ती इलाकों को वहां की पुलिस और फोर्स ने सील कर दिया है। बचे खुचे नक्सलियों के महाराष्ट्र भागने की गुंजाईश जरा भी नहीं रह गई है। वहीं छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा, कांकेर, कोंडागांव आदि जिलों में भी तगड़ी घेराबंदी की गई है। मुठभेड़ वाले इलाके ने नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी सक्रिय है और माना जा रहा है कि मुठभेड़ में इसी कमेटी से जुड़े नक्सली शामिल हैं।

मिले सभी 31 नक्सलियों के शव

नक्सली मुठभेड़ में घायल दोनो जवान की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें हायर सेंटर में बेहतर इलाज के लिए पहुंचाया गया है और उनका इलाज जारी है। नेशनल पार्क मुठभेड़ स्थल से अब तक 31 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में एके-47, एसएलआर, इंसास राइफलल्स, 303, बीजीएल लांचर हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए हैं। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ स्थल पर री इनफ़ोर्समेंट के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया गया है। इलाके में सर्च अभियान जारी है।

संगठनों के प्रतिनिधियों से मिले कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू

0

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू और पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने रविवार को कई सामाजिक, खेल एवं व्यापारिक संगठनों के लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा।

मलकीत सिंह गैदू और रेखचंद जैन ने बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों व सदस्यों के बीच आयोजित बैठक में शहर के विकास को लेकर अपने नए विज़न को साझा करते हुए अपनी विस्तृत बात रखी एवं कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा। गैदू एव जैन ने चेंबर प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की नगर सरकार बनने पर व्यापार एवं व्यापारियों के हित में ठोस कदम उठाए जाएंगे। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने सरयूपारिण ब्राह्मण समाज के परिवारजनों के साथ बैठक कर शहर के विकास को लेकर अपने नए विज़न को साझा करते हुए अपनी विस्तृत बात रखी एवं कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा। गैदू और जैन ने कोष्टा समाज के परिवारजनों के साथ भी बैठक की।कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू शहर विकास को लेकर अपनी बात रखी एवं समर्थन की अपील की। तेजस नव युवक मंडल के सदस्यों ने भी हाता क्रिकेट ग्राउंड में मलकीत सिंह का स्वागत किया। आज ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी मलकीत सिंह गैदू के पक्ष में रैली और सभाओं को संबोधित किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS